प्रेस विज्ञप्ति

नेल्सन मंडेला के निधन पर विदेश मंत्री का बयान

विदेश मंत्री श्री विलियम हेग ने कहा - 'नेल्सन मंडेला हमारे दौर के महान नैतिक और राजनैतिक व्यक्तियों में एक थे।'

यह 2010 to 2015 Conservative and Liberal Democrat coalition government के तहत प्रकाशित किया गया था
Nelson Mandela

नेल्सन मंडेला के दुखद निधन के बाद विदेश मंत्री श्री विलियम हेग ने कहा:

नेल्सन मंडेला के निधन का समाचार सुनकर हम शोकाकुल हैं।

नेल्सन मंडेला हमारे दौर के महान नैतिक और राजनैतिक व्यक्तित्वों में से एक थे। उनकी जीवन गाथा एक सम्मोहक तथा प्रेरणास्पद राजनैतिक यात्रा थी। वे एक अंतर्राष्ट्रीय हस्ती थे और उन्होंने करोड़ों लोगों को प्रेरित किया… उनकी अपील भेदभाव, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर थी। वे गहन चरित्र तथा मनोबल वाले नेता था और उन्होंने अपने लोगों की जरूरतों के अनुरूप कार्य किया।

स्वर्गीय नेल्सन मंडेला ने एक बार लिखा था- “मुझे नहीं लगता कि मेरे बारे में बताने के लिए कोई अधिक इतिहास है।” पर फिर भी नस्लीय भेदभाव के विरुद्ध जीवन पर्यंत कार्य करने, 27 वर्षों तक कैद में रहने और बहु-नस्लीय दक्षिण अफ्रीका के प्रथम स्वतंत्र निर्वाचित नेता के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। अपने देश-दक्षिण अफ्रीका और संपूर्ण विश्व के लिए उनके गहन योगदान तथा शांति व सद्भाव के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के लिए उनके नाम की प्रतिध्वनि हमेशा गूंजती रहेगी। उन्होंने हम सभी के सामने त्याग और धैर्य का एक प्रभावशाली उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका साहस, उनकी विनम्रता तथा दयालुता ने उनका नाम इतिहास में दर्ज करा दिया है।

समूची दुनिया उन्हें दिल से याद करेगी।

अधिक जानकारी

प्रकाशित 5 December 2013