समाचार कथा

यूके के व्यापार और विदेशी निवेश का नेतृत्व अब नए एचएम व्यापार आयुक्त करेंगे

डॉ. लियाम फॉक्स ने यह घोषणा की कि एंटनी फिलिप्सन और क्रिस्पिन साइमन उत्तरी अमेरिका और दक्षिण एशिया में यूके के व्यापार और समृद्धि का प्रचार से संबंधित समन्वित प्रयासों का नेतृत्व करेंगे।

Picture of Dr Liam Fox

Dr Liam Fox

  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सचिव, डॉ. लियाम फॉक्स ने 2 नए एचएम व्यापार आयुक्तों (एचएमटीसी) को नियुक्त किया है
  • न्यूयॉर्क कॉन्सल जनरल एंटनी फिलिप्सन को उत्तरी अमेरिका के लिए एचएमटीसी के रूप में नियुक्त किया गया है
  • दक्षिण एशिया की भूमिका के लिए मुंबई के उप उच्चायुक्त क्रिस्पिन साइमन को चुना गया है

यूके के विश्वभर के देशों के साथ भावी व्यापार समझौते करने की तैयारी के मद्देनज़र, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सचिव डॉ. लियाम फॉक्स ने आज (सोमवार 5 फरवरी) को 2 नए एचएमटीसी नामों की घोषणा की. वे यूके के कुछ सबसे बड़े आर्थिक सहयोगियों के साथ ब्रिटिश व्यापार के हिमायती होंगे।

यूरोपीय संघ के बाहर से 90% विकास होने का अनुमान लगाया गया है, डॉ. फॉक्स ने कहा कि नियुक्तियां “काम करने का नये तरीके “ का संकेत देती हैं, भविष्य के प्रमुख बाजारों के साथ व्यापार में सुधार करने के लिए हम अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अधिक स्वायत्तता दे रहे हैं।

एंटनी फिलिप्सन को उत्तरी अमेरिका के लिए एचएमटीसी के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि क्रिस्पिन साइमन को दक्षिण एशिया की भूमिका के लिए नियुक्त किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सचिव डॉ. लियाम फॉक्स ने कहा:

आईएमएफ के अनुसार 90% विकास यूरोपीय संघ के बाहर होने की संभावना है, हमें यह देखने की जरूरत है कि उभरते बाजार कहाँ हैं और यूके के व्यवसायों को प्रमुख स्थिति में रखना होगा, जहां वे अधिक अधिक लाभ कमा सकें।

यही कारण है कि एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक विभाग के रूप में, हम हमारे एचएम व्यापार आयुक्तों की नियुक्ति करके काम करने का एक नया तरीका प्रस्तुत कर रहे हैं।

उन्हें भविष्य के प्रमुख बाजारों के साथ व्यापार में सुधार करने के लिए उनके क्षेत्र वे सभी कार्य करने की और अधिक स्वायत्तता दी जाएगी जो बेहतर परिणाम दे सकें।

एंटनी और क्रिस्पिन को इस नई भूमिका को निभाने के लिए देश के बारे में उनका समृद्ध ज्ञान और विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा, साथ ही उत्तरी अमेरिका और दक्षिण एशिया - 2 प्रमुख विकास बाजार जहां ब्रिटिश कंपनियां पहले से ही एक अच्छी स्थिति मे हैं, में उनके संपर्कों का व्यापक नेटवर्क का भी फायदा मिलेगा।

उत्तरी अमेरिका में, संयुक्त राज्य अमेरिका ब्रिटेन का एकमात्र सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और सबसे बड़ा निर्यात बाजार है, जो कि 2016 में यूके के सभी व्यापारों का 14.5% और ब्रिटिश निर्यात का 18% से अधिक था। जबकि दक्षिण एशिया में, यूके और भारत के बीच 2016 में सामान और सेवाओं का व्यापार का मूल्य अकेले ही £ 15 बिलियन से अधिक था। दोनों ही क्षेत्र दुनिया के कुछ सबसे बड़े और सबसे तेज़ी से विस्तार करने वाली अर्थव्यवस्थाओं का घर हैं।

ये नियुक्तियां अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) के नए दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिसके तहत पिछले महीने मंत्रियों की आगामी यात्राओं, की एक सूची प्रकाशित की गई थी, जो कि ‘बाजार की’ समस्याओं पर अपना वक्तव्य रखेंगे। आने वाले कुछ हफ्तों में, डॉ. फॉक्स और उनकी टीम भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेगी, जहां वे नए एचएमटीसी के साथ मुलाकात भी करेंगे।

डीआईटी स्थायी सचिव, एंटोनिया रोमियो ने कहा:

मैं एंटनी और क्रिस्पिन का उनकी नई भूमिकाओं में तहेदिल से स्वागत करता हूँ। ये दोनों ही विदेशों में यूके का प्रचार करने में, और यूके के लिए निवेश लाने में अमुख भूमिका निभाते आए हैं।

एचएमटीसी के रूप में, वे ब्रिटिश व्यवसायों के निर्यात और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने और यूके के लिए निवेश आकर्षित करने में मदद करने के लिए विदेशों में हमारे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

उत्तर अमेरिका के लिए एचएमटीसी के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद एंटनी फिलिप्सन ने कहा:

यूएस और कनाडा यूके के 2 सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार हैं। हमारी स्वतंत्र व्यापार नीति और भविष्य के अनुबंध से अटलांटिक के दोनों छोर की कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे निवेश आएंगे, नए रोजगार उत्पन्न होंगे और विकास होगा।

दक्षिण एशिया के लिए एचएमटीसी, क्रिस्पिन साइमन ने कहा:

ब्रिटेन के अत्यधिक कुशल कार्यबल की क्षमता को दक्षिण एशिया में व्यापक रूप से सराहा गया है, पिछले वर्ष केवल भारतीय कंपनियों ने यूके में 11,000 से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न किए हैं और संरक्षण दिया है। भारत में निर्यात और निवेश करने वाले ब्रिटिश व्यवसायों देश के निजी क्षेत्र में 20 में से एक नौकरी उत्पन्न की है - और मैं विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक द्वारा प्रस्तावित व्यापारिक अवसरों को भुना पाने में यूके-आधारित कंपनियों की मदद करने के लिए उत्साहित हूँ।

पृष्ठभूमि

एचएमटीसी के बारे में

सभी नए एचएमटीसी यूके के व्यापार और समृद्धि का प्रचार करने के लिए विदेशों में सहयोगी और समन्वयित सरकारी प्रयासों के लिए एचएम राजदूत और उच्चायुक्त, व्यापक राजनयिक नेटवर्क और देशों में उनके क्षेत्र के स्थित अन्य एचएम सरकारी सहकर्मियों के साथ मिलकर योगियों के साथ मिलकर काम करेंगे।

कुल 9 भौगोलिक क्षेत्रों में एचएम व्यापार आयुक्त पस्थापित किए जाएंगे:

  • अफ्रीका
  • एशिया प्रशांत
  • चीन
  • पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया नेटवर्क
  • यूरोप
  • लैटिन अमेरिका
  • मध्य पूर्व
  • उत्तरी अमेरिका
  • दक्षिण एशिया

रिचर्ड बर्न पिछले हफ्ते प्रधान मंत्री और डॉ. फॉक्स की चीन यात्रा के दौरान चीन का एचएमटीसी नियुक्त किए गए थे।

इसके अलावा अन्य एचएमटीसी जल्द ही नियुक्त किए जाएंगे।

एंटनी फिलिप्सन और क्रिस्पिन साइमन के बारे में

एंटनी फिलिप्सन न्यूयॉर्क में हर मज़ेस्टी के कॉन्सल जनरल और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार उत्तर अमेरिका के महानिदेशक हैं। कुछ समय पहले, एंटनी यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के लिए व्यापार और साझेदारी विभाग के निदेशक थे।

क्रिस्पिन साइमन पश्चिमी भारत के ब्रिटिश उप उच्चायुक्त और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, भारत और दक्षिण एशिया विभाग के महानिदेशक हैं। क्रिस्पिन के पास निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में व्यापक अनुभव है।

प्रकाशित 5 February 2018