प्रचार सामग्री

आपके स्क्रीनिंग परिणाम: आप में एक मध्यम एब्डोमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म का (एएए) का पता चला है

अपडेट किया गया 28 July 2022

एनएचएस की ओर से पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) द्वारा इस जानकारी को प्रस्तुत किया गया है। इस जानकारी में, ‘हम’ शब्द का तात्पर्य उस एनएचएस सेवा से है जो यह स्क्रीनिंग प्रदान करती है।


एन्यूरिज्म वाले एक एओर्टा को दिखाने वाला एक चित्र

1. यह लीफलेट किसके लिए है

यह पृष्ठ उन पुरुषों को जानकारी प्रदान करता है जिनमें एब्डोमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म स्क्रीनिंग (इसे एएए स्क्रीनिंग के नाम से भी संबोधित किया जाता है) के ज़रिए एक मध्यम एन्यूरिज्म का पता चला है।

1.1 आपका एएए स्क्रीनिंग परिणम

आपको स्क्रीन करने पर हमें पता चला कि आपका एओर्टा सामान्य से अधिक चौड़ा है। इसका यह मतलब है कि आप में एक मध्यम एब्डोमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म का पता चला है।

  • छोटा एएए: 3.0 सेमी से 4.4सेमी
  • मध्यम एएए: 4.5 सेमी से 5.4सेमी *बड़ा एएए: 5.5 सेमी या उससे बड़ा

स्क्रीन किए जाने वाले 500 पुरुषों में से लगभग 1 में मध्यम एएए पाया जाता है। उसका आकार बड़ रहा है या नहीं इस बात पर नज़र रखने के लिए हम आपको हर 3 महीनों में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आमंत्रित करेंगे।

2. एब्डोमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म क्या है

एओर्टा वह मुख्य रक्त वाहिका है जो आपके शरीर में रक्त की आपूर्ति करती है। यह आपके हृदय से लेकर नीचे की ओर आपकी छाती से होते हुए उदर (पेट) तक आती है।

कुछ लोगों में, बढ़ती हुई उम्र के साथ-साथ उदर में एओर्टा (महाधमनी) की दीवार कमज़ोर पड़ सकती है।

इसके बाद यह बढ़ सकती है और वह रूप धारण कर सकती है जिसे हम एब्डोमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म के नाम से संबोधित करते हैं।

3. मध्यम एएए कितना गंभीर होता है

निरंतर बढ़ते रहने से मध्यम एएए गंभीर हो सकता है, इसलिए इसके आकार पर नजर रखना जरूरी है। अगर यह बढ़ कर 5.5 सेमी (बड़ा एन्यूरिज्म) हो जाए तो और अधिक परीक्षण और संभाव्य इलाज के बारे में बात करने के लिए हम आपके लिए एक विशेषज्ञ के साथ अपॉइंटमेंट का बंदोबस्त करेंगे। बड़ा एन्यूरिज्म बहुत ही गंभीर हो सकता है क्योंकि एओर्टा की दीवार खिंचने के साथ-साथ वह और कमज़ोर बन जाती है और फट सकती है, जिसके कारण आंतरिक रक्तस्राव हो सकता है।

एन्यूरिज्म के फटने की परिस्थिति में 100 लोगों में से लगभग 85 लोगों की मृत्यु हो जाती है।

अधिकांश एन्यूरिज्म बहुत्त ही धीरे-धीरे बढ़ते हैं, इसलिए आप में शायद एक बड़े आकार का एएए कभी भी विकसित ना हो जिसके लिए इलाज करने की ज़रूरत पड़े।

4. आगे क्या होगा

  1. 3 महीनों में हम आपको वापस आकर एक स्कैन करवाने के लिए आमंत्रित करेंगे।
  2. आपके अगले स्कैन का समय आने के ठीक पहले, हम आपको एक अपॉइंटमेंट की चिट्ठी भेजेंगे।
  3. हम आपके लिए एक विशेषज्ञ नर्स से बात करने का बंदोबस्त करेंगे। वे आपके एन्यूरिज्म के संबंध में आपके सामान्य स्वास्थ्य के बारे में आपको सलाह प्रदान कर सकेंगे।

5. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना

आप निम्नलिखित द्वारा अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने में मदद कर सकते हैं:

  • अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो धूम्रपान कम करने या उसे बंद करने के लिए मदद ढूँढना
  • निश्चित करना की आपका रक्त चाप सामान्य है - अगर आपने हाल ही में उसकी जाँच नहीं की है, तो उसकी जाँच करवाना एक अच्छा विचार होगा
  • स्वस्थ, संतुलित आहार खाना और वसा युक्त खाद्य पदार्थों की मात्रा को कम करना
  • अगर आपका वजन अत्यधिक है, तो वजन घटाने की कोशिश करना
  • नियमित रूप से व्यायाम करना
  • अगर आप शराब पीते हैं, तो उसके सेवन को उचित सीमाओं के भीतर रखना

आपको अपनी जीवनशैली में कोई भी और परिवर्तन करने की जरूरत नहीं है और आप सामान्य रूप से किन्हीं भी स्पोर्ट्स (खेल) या शौख़ के कार्यों को करना जारी रख सकते हैं

आपका जीपी प्रैक्टिस आपको सभी उक्त विषयों के बारे में सलाह प्रदान कर सकती है और वे शायद आपको दवा देना चाहें या आपकी वर्तमान दवाइयों की समीक्षा करना चाहें

6. आपको कितनी बार वापस आने की आवश्यकता है

हर व्यक्ति अलग है, इसलिए सटीक रूप से यह बता पाना संभव नहीं है कि आपको कितने स्कैन को करवाने के लिए वापस आना होगा।

हम आपको हर 3 महीने में स्कैन करवाने के लिए आमंत्रित करते रहेंगे जब तक कि आपका एओर्टा बढ़ कर 5.5 सेमी या उससे अधिक चौड़ा न हो जाए। इसके बाद और अधिक परीक्षण और संभाव्य इलाज के बारे में बात करने के लिए हम एक विशेषज्ञ के साथ एक अपॉइंटमेंट का बंदोबस्त करेंगे।

6.1 आप अभी ऑपरेशन क्यों नहीं करवा सकते हैं

सभी ऑपरेशन में जोखिम रहता है और एब्डोमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म इससे अलग नहीं है।

शोध ने यह दिखाया है कि एन्यूरिज्म पर नजर रखने और केवल 5.5 सेमी या उससे चौड़ा होने पर ही उसका ऑपरेशन करने की तुलना में एक छोटे एन्यूरिज्म का इलाज करने के लिए ऑपरेशन करने से स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित अधिक उच्च जोखिम हैं।

7. लक्षण

अगर आपको एन्यूरिज्म है तो आम तौर पर आप किन्हीं भी लक्षणों का अनुभव नहीं करेंगे इसलिए यह बहुत ही असंभाव्य है कि आप किसी मध्यम एन्यूरिज्म के कारण कोई दर्द या बेचैनी महसूस करेंगे।

अगर किसी भी कारणवश आपको अस्पताल में जाना पड़ता है तो आपको अवश्य ही वहाँ के स्टाफ़ को सूचित करना चाहिए कि स्क्रीनिंग के ज़रिए आप में एब्डोमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म का निदान किया गया है।

अगर अपने स्क्रीनिंग परिणाम के बारे में आपके कोई सवाल हैं तो आप अपने स्थानीय स्क्रीनिंग प्रोग्राम को फ़ोन कर सकते हैं। अगर आम तौर पर आप अस्वस्थ महसूस करते हैं तो आपको अपने जीपी से बात करनी चाहिए।

7.1 एन्यूरिज्म के फटने के लक्षण

यह बहुत ही असंभाव्य है कि एक मध्यम एन्यूरिज्म फट जाएगा, लेकिन यह जरूरी है कि आप एएए के फूटने के लक्षणों के बारे में सचेत हों।

अगर आपके पेट एवं/अथवा कमर के निचले हिस्से में तीव्र, लगातार दर्द के लक्षण हैं तो आपको तुरंत एक्सीडेंट एंड इमर्जेंसी डिपार्टमेंट के ज़रिए चिकित्सीय सहायता मांगनी चाहिए। मेडिकल स्टाफ को बताना सुनिश्चित करें कि आपको एएए है।

अगर अपने स्क्रीनिंग परिणाम के बारे में आपके कोई सवाल हैं तो आप अपने स्थानीय स्क्रीनिंग प्रोग्राम को फ़ोन कर सकते हैं। अगर आम तौर पर आप अस्वस्थ महसूस करते हैं तो आपको अपने जीपी से बात करनी चाहिए।

8. निकट परिवार

अगर आपके भाई, बहन या माता-पिता में से किसी को एब्डोमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म है या था तो आप में एएए के होने का जोखिम बढ़ जाता है।

अतः आपको अपने किन्हीं भी भाइयों, बहनों या बच्चों को सूचित करना चाहित कि आपके एएए का यह मतलब है कि उन्हें भी इस बात का जोखिम है। आपके एएए का निदान किए जाने की उम्र से 5 साल पहले एक स्कैन का अनुरोध करने की संभवाना के बारे में वे अपने जीपी से बात कर सकते हैं।

9. गाड़ी चलाना

कार चालक:

  1. अगर आपका एन्यूरिज्म बढ़ कर 6 सेमी हो जाता है तो आपको अवश्य ही DVLA को सूचित करना होगा।
  2. अगर आपका एन्यूरिज्म बढ़ कर 6.5 सेमी हो जाता है तो आपके लाइसेंस को निलंबित कर दिया जाएगा।
  3. आपके एन्यूरिज्म का सफलतापूर्वक इलाज किए जाने के बाद आपके लाइसेंस को दोबारा बहाल कर दिया जाएगा।

बस, कोच और लॉरी चालक:

  1. आपको अवश्य ही DVLA को सूचित करना चाहिए कि आपको एन्यूरिज्म है।
  2. अगर आपका एन्यूरिज्म बढ़ कर 5.5 सेमी हो जाता है तो आपके लाइसेंस को निलंबित कर दिया जाएगा।
  3. आपके एन्यूरिज्म का सफलतापूर्वक इलाज किए जाने के बाद आपके लाइसेंस को दोबारा बहाल कर दिया जाएगा।

10. स्वास्थ्य-संबंधी बीमा

अगर यात्रा या किसी भी अन्य स्वास्थ्य-संबंधी बीमा के लिए आवेदन करते समय आप अपने एएए का वर्णन करते हैं तो आपसे शायद अतिरिक्त प्रीमियम चार्ज किया जा सकता है या उस समस्या को शायद आपके कवर में शामिल ना किया जाए। कवर ढूँढने के समय, एक ब्रोकर मदद कर सकता है। ब्रिटिश इंश्योरेंस एसोसिएशन एक ‘ब्रोकर खोजें’ सेवा चलाता है। उनकी वेबसाइट देखें या 0370 950 1790 पर कॉल करें।

11. अधिक जानकारी

आपको निम्नलिखित से अधिक जानकारी मिल सकती है:

जानें कि किस प्रकार से पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड और एनएचएस आपकी स्क्रीनिंग जानकारी को उपयोग करते हैं और उसकी रक्षा करते हैं।

जाने कि कैसे स्क्रीनिंग से बाहर निकलने के विकल्प को चुना जा सकता है।