प्रेस विज्ञप्ति

प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय नवोन्मेष पर विज्ञान म्यूजियम समारोह का स्वागत

प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने भारतीय नवोन्मेष की संस्कृति एवं उसके इतिहास पर 2 प्रदर्शनियों के आयोजन हेतु विज्ञान म्यूजियम के लिए योजनाओं का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने लंदन में अगले साल भारत के लोगों, संस्कृति और कौशल को समर्पित प्रदर्शनियों एवं कार्यक्रमों के एक सीजन के आयोजन हेतु विज्ञान म्यूजियम के लिए योजनाओं का स्वागत किया।

ब्रिटेन-भारत संस्कृति वर्ष 2017 के एक अंग के रूप में, जिसमें दोनों देशों की जीवंत संस्कृतियों का उत्सव मनाया जाएगा, विज्ञान म्यूजियम द्वारा 2017 के पतझड़ में 2 प्रदर्शनियों की योजना बनाई गई है जो भारत में नवोन्मेष की समृद्ध संस्कृति और इतिहास पर केंद्रित होंगी।

एक प्रदर्शनी भारत में उन्नीसवीं सदी में फोटोग्राफी माध्यम के उदय से लेकर उसके आज तक की विकास यात्रा एक महत्वाकांक्षी और अद्वितीय सर्वेक्षण है।

दूसरी प्रदर्शनी भारत में सुदूर प्राचीन अतीत से लेकर आज के दौर तक के वैज्ञानिक चिंतन की लंबी परंपरा पर प्रकाश डालती है। दुनिया को समझने और बेहतर समाज के निर्माण के माध्यम के रूप में भारत में विज्ञान के महत्व पर बल डालते हुए यह अवलोकन, गणना और नवोन्मेष में देश की विशेषज्ञता को दर्शाती है।

भारत में अपनी 2-दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री महोदया ने कहा:

भारत में नवोन्मेष की समृद्ध संस्कृति और उसके इतिहास का यह उत्सव हम दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का एक और भव्य प्रदर्शन है। मैं ब्रिटेन-भारत संस्कृति वर्ष के दौरान प्रदर्शनियों की श्रृंखला का इस्तेमाल ब्रिटिश और भारतीय विद्वानों और सांस्कृतिक संस्थानों के बीच संबंधों की मजबूती के लिए करने के विज्ञान म्यूजियम के लक्ष्य का स्वागत करती हूं।

विज्ञान म्यूजियम स्कूली समूहों द्वारा ब्रिटेन में सर्वाधिक भ्रमण किया जाने वाला म्यूजियम है।

प्रधानमंत्री की भारत यात्रा की नवीनतम जानकारी।

प्रकाशित 8 November 2016