भाषण

आप आमंत्रित हैं: भारतीयों को ब्रिटेन की यात्रा क्यों करनी चाहिए

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त सर जेम्स बेवन केसीएमजी द्वारा 9 सितम्बर 2015 को यात्रा प्रतिनिधियों के समक्ष दिए गए भाषण का अंश।

Sir James David Bevan KCMG

लगभग 400,000 भारतीय गलत नहीं हो सकते हैं। जी हां इतने ही लोगों ने पिछले वर्ष यूके की यात्रा की। आखिर वे यहां क्यों आए? और हम आने वाले समय में क्यों अधिक से अधिक भारतीयों को देखना चाहते हैं?

जाहिर है, भारतीय लोग स्पष्ट कारणों से यूके आते हैं: क्योंकि यह यात्रा करने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

अगर आपको संस्कृति से प्यार है तो मुझे पता है कि भारतीय सर्वाधिक संस्कृति पसंद लोग होते हैं, और यूके इस मायने में एक उपयुक्त स्थान है: हमारे पास 28 युनेस्को विश्व स्तरीय विरासत हैं, जैसे कि स्टोनहेंज तथा क्यू गार्डन्स।

यदि आपको कुदरती खूबसूरती पसंद है तो यूके इससे भरा हुआ है, जैसे कि मैं यूके में जिस स्थान पर रहता हूं- टेम्स पर स्थित मार्लो, या वेल्स की खूबसूरत वाइ वैली में, जहां मेरे माता-पिता रहते हैं या स्कॉटलैंड के वे शानदार हाईलैंड्स।

यदि आप रोमांच और ग्लैमर पसंद करते हैं, तो जेम्स बॉन्ड के देश में आइए। इस वर्ष बॉन्ड की नई फिल्म- स्पेक्टर आई है, उसे देखिए, जिसका अगले महीने लंदन में वर्ल्ड प्रीमियर है।

यदि आपको भोजन पसंद है, तो इस देश में आइए, जहां 160 मिशेलिन स्टार वाले रेस्त्रां और दुनिया के कुछ सर्वोत्तम स्थानीय उत्पाद मिल जाएंगे। फ्रांस के प्रेसिडेंट ड गाल ने एक बार शिकायत की थी कि ऐसे देश को संचालित करना असंभव था जिसके पास दो सौ छियालीस प्रकार की चीज़ मौजूद हो। जी हां, डेविड कैमरून के पास एक अधिक कठिन कार्य है: यूके में हम 700 प्रकार की चीज़ का निर्माण करते हैं।

यदि आपको भारतीय व्यंजन पसंद हैं, तो ब्रिटेन आइए। नामचीन भारतीय रसोइया कैमेलिया पंजाबी को यूके में भारतीय व्यंजन पेश करने का श्रेय जाता है, जो आपको बताएंगी कि दुनिया का बेहतरीन भारतीय भोजन अब यूके में उपलब्ध है।

यदि आपको बॉलीवुड लुभाता है, तो यूके आ जाइए, जहां आपको ऐसे लोकेशंस मिलेंगे जहां पर 50 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हुई है।

यदि आपको व्हिस्की पसंद है, तो यूके आकर खासकर स्कॉटलैंड के सिंगल माल्ट डिस्टिलरीज में दुनिया के कुछ बेहतरीन पेय का आनंद उठाएं।

यदि आपको गोल्फ़ अच्छा लगता है तो आकर ग्रीनईगल्स या यूके के अन्य विश्व स्तरीय कोर्सों में खेलिए।

यदि आपको क्रिकेट पसंद है तो लॉर्ड्स स्थित इसके जन्म स्थान पर आइए। हालांकि यदि आप इंग्लैंड देखते हैं, तो चमत्कार की उम्मीद न करें। एक कहावत है कि यूके में आशावाद की परिभाषा सन्सस्क्रीन पहना हुआ एक अंग्रेज बल्लेबाज है।

यदि आप थिएटर को पसंद करते हैं तो लंदन आकर हर रात एक नया नाटक देखिए या खूबसूरत स्ट्रैटफोर्ड शहर आइए जहां शेक्सपीयर का जन्म हुआ था।

यदि आपको शॉपिंग अच्छा लगता है, तो यूके इसके लिए एक उपयुक्त स्थान है: कमाल के उत्पाद, अच्छी गुणवत्ता तथा कई सारे विकल्प- सभी आपको बिसेस्टर विलेज या लंदन के ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में मिल जाएंगे।

Ifयदि आपको राजशाही पसंद है और भारतीय लोग तो इसे बखूबी समझते हैं, तो आइए और हमारे ऐतिहासिक स्थानों- टॉवर ऑफ लंदन, विंडसर कैसल, हैम्पटन कोर्ट को देखिए। यह आपको हैरान कर देगा: यदि आप शुष्क मौसम पसंद करते हैं तो यूके आइए। क्योंकि लंदन के मेयर बॉरिस जॉन्सन लोगों को याद दिलाने के शौकीन है कि रोम शहर में लंदन से ज्यादा बारिश होती है।

तो भारतीय लोग यूके इसलिए आते हैं कि यह एक कमाल की जगह है। वे यहां अन्य कारणों से भी आते हैं।

वे यहां इसलिए आते हैं क्योंकि इसका बड़ा महत्व है। भारतीय स्मार्ट लोग होते हैं। वे सावधानीपूर्वक चयन करते हैं और वे अपने रुपयों का सर्वोत्तम मूल्य लगाना चाहते हैं। यूके उन्हें यह देता है। और यूके में कई सारी चीजें मुफ़्त हैं, जैसे कि बकिंघम पैलेस में गार्ड की बदली को देखना, विक्टोरिया का दौरा तथा अल्बर्ट म्युजियम को देखना, जहां भारत के कई सारे खजाने रखे हुए हैं या देहात के इलाकों में घूमने के लिए निकल जाना।

और भारतीय यूके इसलिए आते हैं क्योंकि हम उनका स्वागत करते हैं। यूके घूमने के लिए बहुत ही सुरक्षित स्थान है। साथ ही यूके यात्रा करने के लिए काफी आतिथ्य वाला स्थान है- जिसे हर वह व्यक्ति समझेगा, जिन्होंने ब्रिटिश नागरिकों द्वारा 2012 ऑलम्पिक गेम्स के दौरान विदेशी मेहमानों का स्वागत देखा हो। और खासकर यूके भारतीयों का स्वागत करता है। हम आपकी भाषा बोलते हैं। हम आपका भोजन खाते हैं। हम दोनों जानते हैं कि येस मिनिस्टर एक कॉमडी नहीं है, बल्कि यह एक डॉक्युमेंट्री है।

और, निश्चित रूप से यूके आना, यहां आने वाले कई भारतीयों के लिए घर आने जैसा है, क्योंकि यूके में विदेशी समुदायों में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय भारतीयों का है। इसलिए अधिकतर भारतीयों को यूके में कहीं न कहीं उनके दोस्त या परिजन अथवा अपने समुदाय के लोग मिल ही जाएंगे।

अंतिम निष्कर्ष। एक और कारण जिससे भारतीय पर्यटक यूके आते हैं, वह इसलिए कि हम उनके लिए यह आसान बनाते हैं। खासकर- और यह शायद आपको हैरान कर दे- हमारा वीजा सिस्टम इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि इससे हमारे ग्राहकों के लिए कारगर साबित हो न कि उनके खिलाफ जाए। यूके वीजा सिस्टम की काफी आलोचना होती है। लगभग सभी आलोचनाएं काल्पनिक ख्यालों पर आधारित हैं। आइए मैं इसके तथ्य बताता हूं।

हम सभी वीजा आवेदनों को हां कहते हैं। यूके की यात्रा के लिए वीजा आवेदन करने वाले लगभग 90% भारतीयों को उनका वीजा मिल ही जाता है।

हम यह शीघ्रतापूर्वक करते हैं: वीजा प्रॉसेसिंग का औसत समय छह दिनों का है और जो ग्राहक हमारे प्रीमियम सर्विसेज का चुनाव करते हैं उनके लिए यह और भी त्वरित गति से निपटाया जाता है।

हम काफी तादाद में वीजा जारी करते हैं: भारत में यूके वीजा परिचालन दुनिया में सबसे अधिक है। जून 2015 में समाप्त होने वाले वर्ष में हमने भारतीयों के लिए लगभग 350,000 से अधिक यात्री वीजा जारी किए थे, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 15% अधिक है।

और हम अपनी सेवा में निरंतर सुधार लाने का प्रयास करते हैं। यूके का अब भारत में कई वीजा ऐप्लिकेशन सेंटर मौजूद हैं, जो दुनिया में और कहीं नहीं है, इन केन्द्रों की संख्या 15 है, जो दिल्ली, गुड़गांव, चंडीगढ़, जलंधर, मुम्बई (दो), पुणे, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलूरु, हैदराबाद, कोचीन, कोलकाता, जयपुर तथा गोवा में स्थित हैं।

हम इसे यात्रा व्यवसाय में शामिल लोगों के लिए भी आसान बनाना चाहते हैं, ताकि हमारे ग्राहकों को आवश्यकता पड़ने पर वीजा प्राप्त हो सके। इस वर्ष व्यापार यात्रा से आए सुझावों के आधार पर हमने यात्रा वीजा मार्ग को और भी सरल बना दिया। हमने यात्रा मार्गों को 15 से घटाकर चार कर दिया है और गाइडेंस को और भी संक्षिप्त कर दिया है ताकि वीजा पाना अधिक लचीला हो और उनके नियमों को समझना अधिक आसान हो।

हमने पासपोर्ट पासबैक सिस्टम की भी शुरुआत की है, जो उन भारतीयों को, जो यूके तथा अन्य युरोपीय देशों की यात्रा करना चाहते हैं, यूके वीजा के लिए आवेदन करने और वीजा की प्रॉसेसिंग अवधि के दौरान पासपोर्ट वापस पाने में मदद करती है, ताकि वे एक ही समय में शेंजेन वीजा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

अभी हाल ही में हमने भारत में एक और नई सेवा की शुरुआत की है- ब्रिटिश आइरिश वीजा स्कीम, जो भारतीयों को यूके तथा आयरलैंड में से किसी एक की यात्रा वीजा लेने पर दोनों देशों की यात्रा करने की अनुमति प्रदान करती है।

मैं जिक्र कर चुका हूं कि हर वर्ष लगभग 400,000 भारतीय यूके आते हैं। पर हम इस संख्या में अधिक से अधिक इजाफा देखना चाहते हैं। भारतीय हमारी अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचाते हैं: पिछले वर्ष उन्होंने यूके में £444मिलियन खर्च किया था। और वे भारत यूके की भली याद लेकर वापस लौटते हैं, जो हम दोनों ही देशों के बीच के व्यापर संबंध को लाभ पहुंचाता है।

यही कारण है कि यूके सरकार यूके में अधिक से भारतीय पर्यटन करवाने का प्रबल समर्थक है, और जिसे यानी ब्रिटेन की यात्रा को आप सभी संभव बनाते है। हमने अपने धन एकदम सही जगह पर लगाएं हैं, इस वर्ष हमने यहां भारत में ब्रिटेन इज ग्रेट अभियान में बड़ा निवेश किया है, ताकि ब्रिटिश पर्यटन, व्यवसाय तथा शिक्षा को अधिक से अधिक भारतीयों को बेचा जा सके।

और यही कारण है कि हम सुनते हैं: हमने उन नई वीजा व्यवस्थाओं का आरंभ किया है, जिनका मैंने आप जैसे यात्रा पेशेवरों की मांग पर जिक्र किया है। हम आपकी बातों को आगे भी सुनते रहेंगे और मैं आपका सुझाव आमंत्रित करता हूं कि हम आपकी जिंदगियों को आसान बना सकें और भारतीयों की यात्रा के लिए यूके को और आकर्षक स्थान बना सकें।

क्योंकि हम यह बात नहीं भूलते हैं कि विदेश यात्रा की योजना बनाने वाला हरेक भारतीय के पास एक अपना विकल्प होता है। पर हमें पूरा भरोसा है कि यदि वे यूके का चुनाव करते हैं तो उनकी छुट्टियां और भी कमाल हो जाएंगी। इसलिए मुझे उम्मीद है कि आप जैसे यात्रा पेशेवर विदेश यात्रा करने की मंशा रखने वाले हरेक भारतीय को यह कहने में मेरा साथ देंगे- यूके आइए। आपका स्वागत किया जाएगा। आप कमाल का समय गुजारेंगे। आशा है हम जल्द ही आपसे मिलेंगे।

प्रकाशित 9 September 2015