HPV सेल्फ-टेस्टिंग किट: इसका उपयोग कैसे करें (Copan) (Hindi)
प्रकाशित 24 अगस्त 2026
Applies to England
HPV सेल्फ़-टेस्टिंग किट का अनुरोध करने के लिए धन्यवाद।
यह HPV सेल्फ़-टेस्टिंग किट सिर्फ़ आपके उपयोग के लिए है और इसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें और न ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इसका उपयोग किया जाना चाहिए।
कृपया अपनी किट के साथ दिए गए निर्देशों का पालन करें।
अगर आपको अतिरिक्त सहायता की ज़रूरत है (उदाहरण के लिए, शारीरिक या सीखने की अक्षमता के कारण), तो 0300 303 2724 पर कॉल करें।
रियड के दौरान, गर्भावस्था के समय, या गर्भावस्था समाप्त होने अथवा स्त्रीरोग संबंधी सर्जरी के तीन महीने के भीतर अपना नमूना एकत्र न करें।
अगर आपने अपना सेल्फ़-टेस्ट करने से पिछले 3 दिनों में वैजाइनल ओव्यूल्स, वैजाइनल कॉन्ट्रासेप्टिव, क्रीम, वॉश, लुब्रिकेंट या कंडोम का इस्तेमाल किया है, तो अपना नमूना एकत्र न करें।
अगर आपको सर्वाइकल कैंसर की चिंता है या कोई नए या असामान्य लक्षण दिख रहे हैं, तो अपना सैंपल न लें और जल्द से जल्द अपने GP से संपर्क करें। लक्षणों में शामिल हो सकते हैं:
-
संभोग के दौरान या बाद में, पीरियड्स के बीच में, या मेनोपॉज़ के बाद असामान्य रक्तस्राव
-
संभोग के दौरान दर्द
-
योनि से सामान्य से अधिक स्राव होना या उसमें असामान्य गंध आना
जब तक इन लक्षणों की जाँच न हो जाए, तब तक अपने सेल्फ़-टेस्ट किट का उपयोग न करें।
अपना सेल्फ़-टेस्ट करने के 24 घंटे के अंदर, साथ में दिए गए वापसी लिफ़ाफ़े का इस्तेमाल करके अपना सेल्फ़-टेस्ट वापस भेज दें।
यदि आपको 14 दिनों के भीतर अपनी जाँच का परिणाम प्राप्त नहीं होता है, सेल्फ़-टेस्ट के बारे में कोई सवाल है, या आपकी किट खराब हालत में मिली है, तो 0300 303 2724 पर कॉल करें।
NHS सर्वाइकल स्क्रीनिंग प्रोग्राम
इस किट में शामिल हैं
महत्वपूर्ण
इस किट का इस्तेमाल ऐसे उद्देश्य के लिए किया जा रहा है जो HPV टेस्ट बनाने वाली कंपनी के बताए मकसद से अलग है (“ऑफ-लेबल”)। इसका मतलब यह नहीं है कि HPV टेस्ट असुरक्षित या अविश्वसनीय है, बल्कि इसका उपयोग मूल रूप से बताए गए तरीके से अलग तरीके से किया जा रहा है। इस मामले में, क्लिनिक के बजाय घर पर इस्तेमाल के लिए लोगों को स्वैब भेजा जा रहा है और लैब ऐसे प्रक्रिया का इस्तेमाल करती है जो खुद से लिए गए सैंपल के लिए सही हो।
आपके शुरू करने से पहले
-
जाँच लें कि आपके पास किट में शामिल सभी वस्तुएँ मौजूद हैं, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। अगर कोई चीज़ उपलब्ध नहीं है या खराब है, तो किट का इस्तेमाल न करें। हेल्पलाइन नंबर 0300 303 2724 पर फ़ोन करें।
-
कृपया अपना सेल्फ़-टेस्ट करने से पहले और बाद में साबुन और पानी से अपने हाथ धोएँ।
-
एक बार जब आप निर्देश पढ़ लेंगे, तो सेल्फ़-टेस्ट पूरा करने में बस कुछ ही मिनट लगेंगे।
1. हाथ धोएं
- कृपया अपना सेल्फ़-टेस्ट करने से पहले और बाद में साबुन और पानी से अपने हाथ धोएँ
2. ढक्कन हटाएँ
-
एक हाथ से ट्यूब को पकड़ें और दूसरे हाथ से ढक्कन को घुमाकर खोलें और ट्यूब से बाहर निकालें।
-
ट्यूब को रख दें। आपको इसकी बाद में ज़रूरत पड़ेगी।
3. स्वैब को पकड़ना
-
स्वैब को लाल रेखा पर पकड़ें; इससे यह सुनिश्चित होगा कि आप स्वैब को बहुत अंदर न डालें।
-
ध्यान रखें कि सेल्फ-टेस्ट करने से पहले स्वैब किसी चीज़ को न छुए।
-
आप स्वैब पर लाल रेखा को महसूस कर पाएँगे।
4. आरामदायक स्थिति में आ जाएँ
-
आरामदायक स्थिति में आ जाएँ, जैसे टैम्पोन लगाने के समय होती है।
-
आप सेल्फ-टेस्ट किट का इस्तेमाल बैठकर, खड़े होकर या लेटकर कर सकते हैं।
5. डालने के लिए तैयार हो जाएँ
-
अपने पैरों को अलग करके, धीरे से अपनी योनि के बाहर की त्वचा को फैलाएँ।
-
स्वैब के सिरे को अपनी पीठ के निचले हिस्से की ओर रखें और धीरे-धीरे स्वैब के सिरे को अपनी योनि में 5 सेमी (लगभग 2 इंच, या आपकी तर्जनी उंगली के पहले दो जोड़ों की लंबाई के बराबर) अंदर डालें।
-
यह लाल लाइन के नीचे है।
6. स्वैब डालें
-
अगर स्वैब आसानी से अंदर नहीं जा रहा है, तो उसे अंदर डालते समय धीरे-धीरे घुमाएँ। लाल लाइन पर आपकी उंगलियां आपको बहुत अंदर जाने से रोकेंगी।
-
स्वैब का सिरा आपके सर्विक्स को छूने की ज़रूरत नहीं है।
-
इससे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो इसे जारी न रखें। हेल्पलाइन नंबर 0300 303 2724 पर कॉल करें।
7. स्वैब को धीरे-धीरे घुमाएँ
-
स्वैब स्टिक को अपनी योनि के अंदर 20 सेकंड तक घुमाएँ।
-
स्वैब को धीरे से बाहर निकालें।
8. स्वैब को ट्यूब में वापस डालें
-
स्वैब स्टिक को वापस ट्यूब के अंदर डाल दें।
-
कैप को ट्यूब पर तब तक दबाएं जब तक आपको क्लिक की आवाज़ सुनाई न दे।
9. लेबल पूरा करें
- पेन का इस्तेमाल करके, सेफ्टी पाउच (SafeTPouch) के पीछे दिए गए लेबल पर वह तारीख लिखें जब आपने अपना सेल्फ़-टेस्ट किया था।
10. अपनी कलेक्शन ट्यूब को डाक से भेजने के लिए तैयार करें
-
अपनी कलेक्शन ट्यूब को सेफ्टी पाउच (SafeTPouch) में रखें।
-
पीली पट्टी हटाएँ और ऊपर वाले हिस्से को मोड़कर सील कर दें, यह सुनिश्चित करते हुए कि आपकी ट्यूब अंदर रखी हुई है।
-
सेफ्टी पाउच (SafeTPouch) के सामने की तरफ़ निर्देश मिल सकते हैं।
11. सेफ्टी पाउच (SafeTPouch) को लिफ़ाफ़े में डालें
- सेफ्टी पाउच (SafeTPouch) को वापसी लिफ़ाफ़े में रखें और सील कर दें।
12. पोस्ट बॉक्स में डालें
- अपना सेल्फ़-टेस्ट करने के 24 घंटे के अंदर इसे UK के किसी भी पोस्ट बॉक्स में डाल दें।