विश्व की समाचार कथा

ब्रिटिश अपराध निरोधक मंत्री का भारत दौरा

लिन फीदरस्टोन एमपी अपराध निरोधक की अपनी भूमिका के साथ महिलाओं और लड़कियों के विरुद्ध हिंसा रोकने के संदर्भ में भारत का दौरा करेंगी।

यह 2010 to 2015 Conservative and Liberal Democrat coalition government के तहत प्रकाशित किया गया था
lynne featherstone mp

अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान ब्रिटिश अपराध निरोधक मंत्री लिन फीदरस्टोन वरिष्ठ अधिकारियों, महिला कार्यकर्ताओं और सिविल सोसाइटी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और इस मुद्दे पर ब्रिटेन/भारत के सहयोग के पर चर्चा करेंगी।

मंत्री महोदया मध्यप्रदेश के दौरे पर भी जाएंगी जहां वह सामुदायिक समूहों, सिविल सोसाइटी के सदस्यों और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात कर महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकारों के क्षेत्र में प्रगति और चुनौतियों के बारे में जानेंगी। मंत्री महोदया महिलाओं और लड़कियों के लिए भारत में प्रथम संकट समाधान केन्द्र- गौरवी भी जाएंगी और सुरक्षित महानगरों के लिए उठाए जाने वाले प्रयासों को देखेंगी।

भारत आकर मंत्री महोदया ने कहा:

महिलाओं और लड़कियों के विरुद्ध होने वाली हिंसक घटनाओं की रोकथाम की दिशा में पिछले चार वर्षों में क्या प्रगति हुई इसे जानने के लिए मैं दुबारा भारत आने को इच्छुक हूं। हर दिन हर देश में महिलाएं डर का सामना करती हैं, या वे अपने साथ हुई आपराधिक घटनाओं का परिणाम भुगतती हुई जीती हैं। ये असली महिलाएं हैं; उत्पीड़न के मामलों में महिलाएं और लड़कियां सबसे जोखिमपूर्ण स्थिति में होती हैं। यह एक वैश्विक समस्या है।

उन्होंने कहा:

महिलाओं और लड़कियों के विरुद्ध होने वाली हिंसक घटनाओं की रोकथाम के लिए हम ब्रिटेन में जितने प्रतिबद्ध हैं उतनी ही हमारी प्रतिबद्धता इस वैश्विक समस्या से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निबटने हेतु अभिनव प्रयास करने में भी है।

आगे की जानकारी:

  • लिन फीदरस्टोन को गृह विभाग में अपराध निरोधक मंत्री के रूप में 4 नवंबर 2014 को नियुक्त किया गया। इससे पहले वह अंतर्राष्ट्रीय विकास मामलों के लिए संसदीय उप-मंत्री (पार्लियामेंट्री अन्डर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट) के पद पर कार्यरत थीं। वह हॉर्नसे एवं वुड ग्रीन क्षेत्र से लिबरल डेमोक्रेट एमपी हैं।

  • मंत्री महोदया के जिम्मे हैं- ड्रग्स रणनीति; फोरेंसिक विज्ञान; परिमाण, अर्जनशील और व्यावसायिक अपराध (जिसमें शामिल हैं चोरी, मोटर वाहन अपराध, खुदरा अपराध, परिवहन के दौरान नकदी वाहन, वन्यजीवन/ग्रामीण अपराध, धातु की चोरी); का दायित्व भी है; अपराध के आंकड़े; अपराध की रणनीति; असामाजिक व्यवहार; जन स्वास्थ्य; शराब (लाइसेंसिंग एक्ट और पुलिस एवं स्थानीय प्राधिकारों की शक्तियों सहित) और शराब रणनीति, हिंसक अपराध; हिंसक आपराधिक आदेश; निराश्रय; सामुदायिक सक्रियतावाद; युवा अपराध और युवा हिंसा; जबरन विवाह, प्रतिष्ठा के लिए की गई हत्या और एफजीएम सहित घरेलू हिंसा; यौन हिंसा, यौन अपराध, बाल यौन अपराध की समीक्षा, वेश्यावृत्ति, महिलाओं और लड़कियों के विरुद्ध हिंसा, बच्चों का यौनीकरण, महिलाओं की सुरक्षा और अपराध का भय; खोए हुए लोग; घृणा अपराध; बच्चों और असुरक्षित लोगों के विरुद्ध यौन हिंसा सहित बाल यौन शोषण और ब्रिटिश परिवहन पुलिस सुधार।

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें:

स्टुअर्ट ऐडम, निदेशक,
प्रेस और संचार
ब्रिटिश उच्चायोग,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली- 110021
टेलीफोन: 44192100; फैक्स: 24192411

मेल करें: A-Atroley

Twitter, Facebook, Flickr, Storify, Eventbrite, Blogs, Foursquare, Youtube पर हमारा अनुसरण करें।

प्रकाशित 12 January 2015