भाषण

भारतीय क्यों ब्रिटेन का भ्रमण करें – इसके दस सबसे बड़े कारण

सर जेम्स बेवन केसीएमजी, भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त का अभिभाषण बॉलीवुड में ब्रिटेन, मुंबई, 12 मार्च 2014।

यह 2010 to 2015 Conservative and Liberal Democrat coalition government के तहत प्रकाशित किया गया था
James Bevan

यहां मुंबई में आप एक शांत समुद्र के किनारे रहते हैं। एक हजार साल पहले, ब्रिटेन में समुद्र के किनारे रहने वाले लोग सबसे ज्यादा एक चीज से भयभीत रहते थे: वाइकिंग का हमला, जो स्कैंडेनेविया के भयानक हमलावर थे।

दो वाइकिंग हमलावरों की एक कहानी है जो समुद्र तट पर मूसलाधार बारिश में बेकार टहल रहे थे। एक ने आसमान की ओर देखा और कहा, “ तो ये है ब्रिटेन। यह कैसा है?” दूसरे ने कहा, “ हां, अगर तुम्हें मौसम अच्छा लगे, तो तुम्हें भोजन प्यारा लगेगा”।

आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि वे दोनों वाइकिंग क्यों गलत थे, और क्यों ब्रिटेन में उन वाइकिंग की बजाय भारतीयों का ज्यादा से ज्यादा स्वागत है। ब्रिटेन के पर्यटन उद्योग की एक महान सफल कहानी रही है। हम ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को ब्रिटेन आते हुए देखना चाह्ते हैं। और ये है: 2013 में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 9% की बढ़ोत्तरी हुई। लेकिन दुनिया में 193 देश हैं। तो भारतीयों को ब्रिटेन ही क्यों चुनना चाहिए?

ये मेरे दस सर्वश्रेष्ठ कारण हैं कि क्यों भारतीय पर्यटकों को ब्रिटेन आना चाहिए। कुछ कारण तो आपके लिए पूर्वपरिचित होंगे। लेकिन मुझे उम्मीद है कि सब नहीं होंगे।

कारण 1: ग्रामीण परिदृश्य

भारतीय लोग कुदरती खूबसूरती से प्यार करते हैं। ऊंचे-नीचे पहाड़, घने जंगलों और शांत जलमार्गों से लेकर विलक्षण सौंदर्यपूर्ण समुद्रतटों, टीलों और तटीय रास्तों तक, हर पर्यटक के लिए ब्रिटेन के पास कुछ न कुछ मौजूद है।

अगर आप शांति चाहते हैं, तो इसे आप ब्रिटेन के ग्रामीण परिदृश्य में ढूंढ सकते हैं। अगर आप अपने दिल की धड़कनों को तेज करना पसंद करते हैं, तो आप वेल्स तट पर सर्फिंग के लिए जा सकते हैं। अगर आप इसके बदले केवल समुद्र तट पर बैठना और आइसक्रीम खाना पसंद करेंगे तो इसके लिए ब्रिटेन ही सही जगह है। हमारी अद्भुत सुंदर तटरेखा फ्रांस और स्पेन की सम्मिलित तटरेखा से ज्यादा लंबी है।

कारण 2. विरासत

ब्रिटेन ऐतिहासिक निधियों से भरा है।

भारतीय शाही चीजों को समझते हैं, और ब्रिटेन की शाही विरासतें हर कहीं प्रदर्शित हैं: लंदन टॉवर, बकिंघम पैलेस और विंडसर कैसल तो इनमें से बस तीन हैं। यह कहा जाता है कि आमतौर पर पर्यटक विंडसर देखते हुए एक सवाल जरूर पूछते हैं: इस कैसल (दुर्ग) को हीथ्रो हवाई अड्डे से इतने नजदीक क्यों बनाया गया था?

भारत की तरह, हमारी एक प्राचीन विरासत भी है। स्टोनहेज दुनिया के सबसे विख्यात पुरातात्विक स्मारकों में से एक है। और स्टोनहेज जैसे हर स्थान के साथ, यहां दांतों अंगुली दबाने के लिए मजबूर करने वाले आधुनिक विपर्यस्त निर्माण भी हैं, जैसे कि लंदन क न्यू शर्ड, यूरोप की सबसे ऊंची इमारत।

कारण 3: संस्कृति

लंदन के वेस्ट एंड में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ थियेटर है। और हमारे पास दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पांच में से तीन संग्रहालय मौजूद हैं। आप ब्रिटेन के संग्रहालयों में प्राच्य कलाकृतियों तथा ममियों के संग्रह देखते हुए घंटों बिता सकते हैं, इसके पहले कि आप दुनिया की सर्वोत्कृष्ट कलाकृतियों – जैसे वॉन गॉग के सनफ्लावर्स (सूर्यमुखी के फूल) को अपने अंदर समाहित करने के लिए नेशनल गैलरी की ओर अग्रसर हों, और तब टेट मॉडर्न पर हॉकनीज के अनुभव के लिए टेम्स पार करें।

अंग्रेजी साहित्य से प्यार करने वाले भारतीय यहां आकर उन स्थानों को देख सकते हैं जिन्होंने हमारी उत्कृष्ट रचनाओं को प्रेरणा दी है, जैसे लेक डिस्ट्रिक्ट- जहां वर्ड्सवर्थ ने कविताएं लिखीं और वे कविताएं जो भारतीय अपने स्कूलों में पढ़ते हैं; या वे राजकीय आवास, जिनसे पी जी वोडहाउस तथा आगाथा क्रिस्टी को प्रेरणा मिली। या आप शेक्सपीयर के नाटक उनके मूल घर में आकर देखें, टेम्स के किनारे ग्लोबल थियेटर में।

और अगर आप सिनेमा के साथ किताबें पसंद करते हैं- जैसा मुझे लगता है कि हमारे कुछ सम्मानित उपस्थित श्रोताओं के बारे में सही हो सकता है, तो इसके लिए भी ब्रिटेन ही वह स्थान है। बॉलीवुड की कुछ सबसे कामयाब फिल्मों की शूटिंग ब्रिटेन में की गई- आइए और वे जगहें देखिए। मैडम तुसाद का बर्फघर जहां सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार की मूर्तियां हैं। अगर आप ब्रिटिश सिनेमा को पसंद करते हैं, तो हैरी पॉटर के फैन हॉगवर्थ स्कूल (एल्नविक कैसल में फिल्माया गया) का भ्रमण कर सकते हैं, और जेम्स बांड के चाहने वाले व्हाइटहॉल लंदन या ग्लेकॉइन स्कॉटलैंड के भ्रमण के दौरान स्काईफॉल का फिर से अनुभव कर सकते हैं।

कारण 4: खेल

इंगलिश प्रीमियर लीग फुटबॉल यहां भारत सहित पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में एक है। आइए और इसे वास्तविक रूप से अपनी आंखों से होता हुआ देखिए।

बिंवल्डन टेनिस टूर्नामेंट ब्रिटेन के गर्मी के मौसम और सामाजिक मेलजोल अवसरों के लिए बड़े लोकप्रिय हैं। आइए, हमारे साथ जुड़कर पिम्स और स्ट्रॉबेरी के स्वाद लीजिए।

ब्रिटेन में हम एक और खेल खेलते हैं, जिसका नाम है क्रिकेट, जिसमें भारतीय हमसे अच्छे हैं। वास्तव में, लेखक आशीष नंदी ने तो यहां तक कहा कि, क्रिकेट एक भारतीय खेल है, जिसका आविष्कार संयोगवश ब्रिटिशों द्वारा हो गया। अगर आप क्रिकेट के चाहनेवालों में से हैं, तो आपको लंदन के लॉर्ड्स का भ्रमण जरूर करना चाहिए, जो इस खेल का पैदाइशी घर है।

अगर और लाखों भारतीयों की तरह आप गोल्फ के मुरीद हैं, तो स्कॉटलैंड के ग्लेनीगल्स (Gleneagles) आएं, जो इस खेल का पैदाइशी घर है और इस साल के राइडर कप की मेजबानी कर रहा है।

और अगर आप यह ढूंढना चाहते हैं कि किस वजह से ब्रिटिश इतने विचित्र सनकी होते हैं, मेरी सलाह है कि आप हमारे एक कम विख्यात खेल के मौके पर मौजूद होकर देखें। इस खेल में शामिल है- दलदल में स्नॉर्केल करना, जहां आप एक दलदल में स्नॉर्केल करते हुए गुजरेंगे; और चीज़ रोलिंग, जहां आप एक चीज़ को गोल मोड़ेंगे और उसे निगलेंगे; और पत्नी को उठाकर चलना (इसे करके देखें) ।

कारण 5: विविधता

ब्रिटेन में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। अगर आपको केट विंसले और लियोनार्दो दा कैप्रियो के समुद्र में अभिशप्त रोमांस की फिल्म पसंद है, तो बेलफास्ट में टाइटैनिक म्यूजियम देखें, जहां यह जलयान निर्मित किया गया है। अगर आप जयपुर साहित्य उत्सव के नियमित दर्शक हैं तो इसके जैसे ही हमारे ‘हे ऑन वे’ उत्सव में शामिल हों। अगर अमीरों को लूटकर गरीबों को बांटने का विचार आपको पसंद हो, तो आप नॉटिंघम के नजदीक शेरवुड जंगलों में रॉबिन हुड के गुप्त स्थानों की खोज कर सकते हैं। और अगर आपको रहस्य पसंद है तो स्कॉटलैंड में लॉस नेस आएं और यहां के बहुत विख्यात निवासियों को खोजने और समझने की कोशिश करें।

कारण 6: खरीदारी

मुंबई घूमने वाले किसी भी आदमी को कोई शक नहीं होगा कि भारतीयों को खरीदारी अच्छी लगती है। और अगर आप पसंदीदा शैली की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए ब्रिटेन एक बेहतर जगह है। दुनिया के सबसे शानदार ब्रांडों – बारबेरी, पाउल स्मिथ, स्टेला मैक्कार्ट्नी हमारे यहां से बने हैं; और हम हैरॉल्ड्स, मार्क्स एंड स्पेंसर्स और बूट्स जैसे स्टोर्स के पैदाइशी घर हैं; यही नहीं, हमारे पास लंदन के वेस्टफील्ड के जैसे दुनिया के कुछ बेहतरीन शॉपिंग मॉल भी हैं।

कारण 7: भोजन

वापस वाइकिंग पर लौटें। आप हैरान हो सकते हैं कि मैंने इसे अपनी सर्वश्रेष्ठ दस कारणों की फेहरिस्त में शामिल किया है।

यह सच है कि हम ब्रिटेन वासियों के भोजन के अजीब नाम हैं: स्पॉटेड डिक, टोड इन द होल, बैंगर्स एंड मैश। इनके नाम की ध्वनियों से इनके स्वाद बहुत बेहतर हैं। यह सच है कि हमारे कुछ अजीब स्वाद भी हैं, जिसका सबूत है- मारमाइट।

लेकिन ब्रिटेन का भोजन बेहतरीन है। हमारे शेफ विश्वस्तरीय हैं : हमारे यहां तकरीबन 200 मैकलिन स्टार वाले भोजनालय हैं। और हमारे भोजन की विविधता अद्भुत है: हम 700 प्रकार के स्थानीय पनीर बनाते हैं- फ्रांस से भी ज्यादा।

और वे भारतीय, जिन्हें अपने घर के खाने से प्रेम है, उनके लिए भी ब्रिटेन ही बेहतर जगह है। कैमेलिया पंजाबी, जिसने ब्रिटेन को असली भारतीय भोजन से परिचित कराया, कहता है कि दुनिया का बेहतरीन भारतीय खाना अभी ब्रिटेन में ही परोसा जाता है। क्या मैं शराब का जिक्र कर सकता हूं? स्कॉच हर भारतीय का पसंदीदा पेय है। तो आप हाइलैंड्स आएं और इसके जन्मस्थान में इसका असली स्वाद लें।

कारण 8: स्वागत

भारत के बारे में सबसे अच्छी बातों में एक यह भी है कि यहां ब्रिटिश लोग स्वागत का अनुभव करते हैं। और भारतीय भी ब्रिटेन में बिल्कुल वैसे ही गर्मजोशी से भरे स्वागत के प्रति निश्चिंत रह सकते हैं। 2012 के लंदन ओलंपिक के दौरान दुनिया ने देखा कि ब्रिटिश अपने विदेशी मेहमानों को प्यार करते हैं और उनके साथ कितनी अच्छी तरह पेश आते हैं। और यहां 15 लाख भारतीय मूल के लोग हैं, जो लंदन में रहते हैं, इसका मतलब है कि लगभग हर भारतीय पर्यटक का स्वागत करने के लिए उसके दोस्त, परिवार और पूरे समुदाय के लोग वहां मौजूद हैं।

कारण 9: पारिवारिक अपनापन

परिवार भारतीय संस्कृति के हृदय में बसा है। परिवार के साथ ब्रिटेन घूमना बहुत आसान है। हर जगह बच्चों का स्वागत किया जाता है। ब्रिटेन में बच्चों के लिए दुनिया के कुछ बेहतरीन स्थान हैं, जैसे आल्टन टॉवर, व्हीप्सनैड जू, लेगोलैंड, और नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम का डायनासोर प्रदर्शन, जहां 85 से कम उम्र का कोई बच्चा नहीं ठहर सकता।

कारण 10: वीजा

मैं सोचता हूं कि इससे आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। यह मिथ्या धारणा पूरी तरह गलत है कि, ब्रिटेन घूमने के लिए वीजा हासिल करना मुश्किल है। वीजा के लिए आवेदन दाखिल करने वाले दस में से नौ भारतीयों को यह मिल जाता है। हमने इसे आसान बना दिया है: यहां भारत में हमारे ब्रिटेन की दुनिया में सबसे बड़ी वीजा कार्य-प्रणाली काम करती है: 12 आवेदन केंद्रों के साथ, जो अन्य किसी भी देश से ज्यादा है। मैंने आज सुबह यहां मुंबई में एक ऐसे ही बिल्कुल नए केंद्र का लोकार्पण किया है। और मौसम……

अब मुझे आगाज के अनुसार ब्रिटेन के मौसम के साथ अंजाम तक पहुंचाने दें। वाइकिंग इसके संबंध में भी गलत थे। जैसा लोग सोचते हैं, ब्रिटेन का मौसम उससे बहुत बेहतर होता है। रोम में लंदन से ज्यादा बारिश होती है। लीड्स से ज्यादा बारिश सिडनी में होती है। और “कुहरे से भरे लंदन शहर” में दरअसल सैनफ्रांसिस्को से कम कुहरा है।

देवियों और सज्जनों, आपमें से ज्यादातर ब्रिटेन को जानते हैं। इसलिए मैं इससे इनकार नहीं करूंगा कि कभी-कभी, कुछ मौकों पर, यहां ब्रिटेन में बहुत थोड़ी सीलन भी होती है। लेकिन ब्रिटेन में गलत पहनावे की तरह ही- खराब मौसम जैसी कोई चीज नहीं है। और, मैं यह भी जोड़ दूं, कि ब्रिटेन के बुरे भ्रमण जैसी कोई बात भी नहीं है। हमें उम्मीद है कि आपसे बहुत जल्द मुलाकात होगी।

प्रकाशित 12 March 2014