Returning to India (Hindi, accessible)
Updated 21 September 2026
भारत लौटना
सूचना पत्रक - हिंदी
कौन सहायता प्राप्त कर सकता है?
यदि आप एक भारतीय नागरिक हैं जो यूनाइटेड किंगडम से लौटे हैं या लौटने वाले हैं, तो IRARA आपको भारत में अपना जीवन पुनर्निर्माण करने में मदद कर सकता है।
यदि आप सहायता चाहते हैं, तो आपको अपने भारत लौटने के 3 महीनों के भीतर IRARA से संपर्क करना होगा। इसके बाद सहायता अधिकतम 12 महीनों तक उपलब्ध रहेगी।
सहायता कैसे प्राप्त करें?
यदि आप वर्तमान में यूके में हैं, तो कृपया नीचे दिए गए विवरणों का उपयोग करके यूके IRARA कार्यालय से संपर्क करें।
यदि आप पहले ही भारत लौट चुके हैं, तो कृपया नई दिल्ली कार्यालय में IRARA से संपर्क करें।
कार्यक्रम के बारे में:
गृह कार्यालय रिटर्न्स पुनर्वास कार्यक्रम यूनाइटेड किंगडम में बिना कानूनी स्थिति या रहने के अधिकार के व्यक्तियों के वापसी और पुनर्वास में सहायता करता है।
यह कार्यक्रम लौटने वाले व्यक्तियों के लिए आगमन पर और दीर्घकालिक समर्थन सहित एक विस्तृत श्रृंखला की सेवाएं प्रदान करता है।
IRARA के बारे में:
IRARA भारत भर में सतत और अनुकूलित पुनर्वास सेवाएं प्रदान करता है।
IRARA भारत में कई वर्षों से पुनर्वास सेवाएं प्रदान कर रहा है। IRARA उन लोगों के जीवन को सुधारने और उनके रहने वाले समुदायों में सुधार लाने के लिए अनुकूलित पुनर्वास गतिविधियों का संचालन करता है।
कौन सी सहायता प्रदान की जाती है?
प्रस्थान पूर्व जानकारी
भारत वापस जाकर बसने के इच्छुक व्यक्ति विकल्पों के लिए IRARA से सम्पर्क कर सकते हैं
अल्प अवधि की सहायताः
-
हवाई अड्डे पर स्वागत (अनुरोध पर)।
-
पांच रातों तक के लिए आवास।
-
देश के भीतर किसी पते तक परिवहन।
-
देखभाल और खाद्य आपूर्ति पैक।
-
तत्काल आवश्यकताओं के लिए छोटी नकद सहायता।
सेवाएँ केवल आपके भारत लौटने के 5 दिनों के भीतर उपलब्ध होंगी।
मध्यम अवधि की सहायता
-
परिवार को खोजने और पुनर्मिलन में सहायता।
-
देश के भीतर दस्तावेजीकरण में सहायता।
-
स्थानीय सेवाओं के लिए मार्गदर्शन।
-
मानसिक स्वास्थ्य सहायता।
दीर्घकालिक सहायताः
लौटने वालों के लिए बने शिक्षा और व्यवसाय कोश से सहायता
-
स्थानीय नौकरी बाजार में प्रवेश के लिए सहायता।
-
व्यवसाय स्थापित करने में सहायता।
-
व्यावसायिक प्रशिक्षण या आगे की शिक्षा प्राप्त करने में सहायता।
-
तीसरे देश में कानूनी प्रवासन के अवसरों में सहायता।
भारत में संपर्क जानकारीः
नई दिल्ली पताः सी-108, प्रथम तल, लाजपत नगर पार्ट-1, नई दिल्ली - 110024
जालंधर पताः औरम बिल्डिंग, ईएच 198, जीटी रोड, नामदेव चौक के पास, सिविल लाइन्स, जालंधर, पंजाब - 144001
कार्य समयः सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
ईमेल: reintegration@irara.org
टेलीफोन: +91-11-47353830 मोबाइल: +91-96250-03532
यूके में IRARA के कार्यालय समयः सोमवार से शुक्रवार, सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक।
टेलीफोन: +44 (0)1433 627 247
ईमेल: reintegration@irara.org