ब्रिटेन ने भारत में फंसे हुए ब्रिटिश यात्रियों को निकालने के लिए 17 और चार्टर उड़ानों की घोषणा की
भारत से 17 और चार्टर उड़ानें, जिनकी कुल क्षमता 4000 यात्रियों के आसपास है, भारत से कई और ब्रिटिश नागरिकों को घर लाएंगी जो उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं।

उड़ानों का विवरण इस प्रकार है:
- अहमदाबाद से लंदन 20, 22, 24, 26 अप्रैल
- अमृतसर से लंदन 21, 23, 25 और 27 अप्रैल
- बैंगलोर से (अहमदाबाद होते हुए) लंदन 23 अप्रैल
- दिल्ली से लंदन 21, 23, 25 और 27 अप्रैल
- गोवा से लंदन 20, 22 और 24 अप्रैल
- मुंबई से लंदन 26 अप्रैल
जो लोग सबसे अधिक चपेट में हैं उन्हें इन उड़ानों में सीटों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, इसी के साथ यूके सरकार द्वारा भारत से चलने वाली चार्टर्ड उड़ानों की कुल संख्या 38 हो जाएगी।
उन लोगों की संख्या को देखते हुए जिन्होंने पहले से ही उड़ान के लिए रजिस्टर कर लिया है, अधिकांश सीटें उन लोगों को दी जाएंगी जिन्होंने सीटीएम वेबसाइट के माध्यम से रजिस्टर किया है और पहले से ही प्रतीक्षा सूचि में हैं।
ब्रिटेन के दक्षिण एशिया और राष्ट्रमंडल राज्य मंत्री, विंबलडन के लॉर्ड (तारिक) अहमद ने कहा:
हम जानते हैं कि यह ब्रिटिश यात्रियों के लिए एक मुश्किल समय है और इन उड़ानों की बहुत मांग है।
यह एक विशाल और लोजिस्टिक्स के दृष्टीकोण से जटिल ऑपरेशन है, और हम भारत सरकार और राज्य प्राधिकरणों के साथ मिलकर अधिक से अधिक ब्रिटिश यात्रियों को घर पहुंचाने में मदद करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
भारत के कार्यकारी उच्चायुक्त जैन थॉम्पसन ने कहा:
ब्रिटिश यात्रियों को वापस ब्रिटेन ले जाने के लिए पहले घोषित की गई 21 उड़ानों के अलावा अगले सप्ताह 17 और चार्टर उड़ानें चलाई जाएगी। हम उन स्थानों से अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था करने के लिए काम कर रहे हैं, जहां हमें पता है कि बड़ी संख्या में अभी भी लोग फंसे हुए हैं और भारत सरकार और स्थानीय अधिकारियों से मिल रहे सहयोग के लिए बेहद आभारी हैं।
जिन लोगों ने पहले से ही उड़ानों के लिए रजिस्टर कर रखा है उन्हें आगे कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। यदि उन्हें सीट मिल गई है तो उनसे उनकी उड़ान के बारे में अधिक जानकारी के साथ सीधे सीटीएम द्वारा संपर्क किया जाएगा।
जो लोग उड़ान के लिए रजिस्टर करवाना चाहते है लेकिन अब तक नहीं किया है उन्हें भारत यात्रा सलाह पृष्ठ पर जाकर यह करना चाहिए।
पहले घोषित की गई यूके सरकार की 21 चार्टर उड़ानें 8-20 अप्रैल तक चलेगी और 5,000 से अधिक ब्रिटिश नागरिकों को घर वापस लाने में मदद करेंगी।
टिकट का मूल्य £537 और £591 के बीच होने की उम्मीद है।
संपादक के लिए नोट्स
-
चार्टर उड़ानें यूके के यात्रियों के लिए हैं जो सामान्य रूप से यूके में रहते हैं और उनके प्रत्यक्ष आश्रित हैं। ‘वल्नरेबल’ क्षेत्र में आने वालों के लिए कुछ सीटें आरक्षित होंगी।.
-
उड़ानों को बुक करने और उनके विवरण को रजिस्टर करने के लिए, ब्रिटिश नागरिकों को भारत यात्रा सलाह पृष्ठ पर सूचीबद्ध शहर-विशिष्ट वेबपेज का उपयोग करना चाहिए।
-
वर्तमान में भारत में आना जाना बहुत प्रतिबंधित है। जो लोग उड़ान भरने की पात्रता रखते हैं उन्हें सीट की पुष्टि होने पर हवाईअड्डों पर आने और यात्रा कार्यक्रम के बारे में जानकारी सीधे भेज दी जाएगी।
-
बुकिंग पोर्टल पर सामान ले जाने की छूट, टिकट की लागत और ले जाने वाले विमान के बारे में विवरण उपलब्ध रहेगा।
ब्रिटिश उच्चायोग भारत में रहने वाले किसी भी ब्रिटिश नागरिकों को कांसुलर सहायता प्रदान करना जारी रख रहा है। कांसुलर हेल्पलाइन नंबर:
- नई दिल्ली: +91 (11) 2419 2100
- चेन्नई: +91 (44) 42192151
- गोवा: +91 (22) 6650 2222