विश्व की समाचार कथा

प्रिंस ऑफ वेल्स एवं डचेस ऑफ कॉर्नवाल की भारत यात्रा

आगे का विवरण घोषित।

यह 2010 to 2015 Conservative and Liberal Democrat coalition government के तहत प्रकाशित किया गया था
The Prince of Wales and The Duchess of Cornwall

2013 राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्राध्यक्षों के सम्मेलन (सीएचओजीएम) में ब्रिटेन की महारानी के प्रतिनिधि के तौर पर भाग लेने हेतु श्रीलंका जाने से पहले प्रिंस ऑफ वेल्स एवं डचेस ऑफ कॉर्नवाल बुधवार 6 नवंबर से वृहस्पतिवार 14 नवंबर तक नौ दिनों की भारत यात्रा पर आ रहे हैं।

अब तक अपनी इस सबसे विस्तृत भारत यात्रा के दौरान संरक्षण, शिक्षा, बढ़ते व्यापार संबंध, महिला सशक्तिकरण और प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ब्रिटेन और भारत की सशक्त भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु वे (राजकुमार और राजकुमारी) अनेक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। उन्हें दोनों देशों की धार्मिक विविधता, रचनात्मकता और जीवंत व्यक्तिगत पारिवारिक संबंधों से जुड़े समारोहों में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त होगा।

इस शाही यात्रा कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक भेंट, मुंबई में वरिष्ठ उद्योगपतियों के साथ बैठकें और यात्रा के सभी महत्वपूर्ण स्थलों- देहरादून, नई दिल्ली, मुम्बई, पुणे और कोची में नागरिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रमुख कर्मियों के साथ मुलाकातें शामिल हैं।

शाही मेहमान पुणे स्थित विश्व के अग्रणी टीका उत्पाद्न केन्द्र, मुम्बई के अनोखे मोबाइल पालना-घर और नई दिल्ली स्थित दुनिया के विशालतम हिन्दू मंदिर का दौरा भी करेंगे। भारत में रहने के दौरान वे स्मारक रविवार का उत्सव भी मनाएंगे।

यात्रा कार्यक्रम में कोची स्थित राष्ट्रमंडल देशों के प्राचीनतम सिनगॉग की यात्रा, मुम्बई के मैंग्रोव संरक्षण क्षेत्र का नाव से दौरा, देहरादून के तीन विश्वविख्यात संस्थानों: भारतीय सैन्य अकादमी, फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, और दून स्कूल का दौरा शामिल हैं, जहां स्थानीय महिलाओं को उनकी स्व-रोजगार परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। केरल में प्रिंस ऑफ वेल्सराजकुमार “एलिफैंट कॉरिडोर” का ऑफ-रोड भ्रमण भी करेंगे।

शाही दंपत्ति को अपने व्यक्तिगत क्षणों में केरल के नयनाभिराम प्राकृतिक दृश्यों का आनंद उठाने का अवसर भी प्राप्त होगा।

प्रिंस ऑफ वेल्स ने भारत की कई आधिकारिक यात्राएं की हैं। 2006 एवं 2010 में राजकुमार के साथ दो यात्राओं के बाद यह डचेस ऑफ कॉर्नवाल की तीसरी भारत यात्रा होगी।

क्लैरेंस हाउस प्रेस ऑफिस ने पुरस्कार विजेता वेबसाइट पर आज प्रिंस ऑफ वेल्सराजकुमार की पिछली दक्षिण एशिया यात्राओं का विवरण जारी किया है। तस्वीरों सहित प्रिंस ऑफ वेल्स राजकुमार की पिछली यात्राओं का विवरण

आगे की जानकारी:

प्रकाशित 30 October 2013