भाषण

भारतीयों द्वारा ब्रिटेन आने के लिए दस सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारण

भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायुक्त सर जेम्स बेवन केसीएमजी ने 26 फरवरी 2013 को नई दिल्ली में आयोजित विजिट ब्रिटेन में भाषण दिया। यहां पेश है उनके मूल भाषण का पूरा पाठ।

यह 2010 to 2015 Conservative and Liberal Democrat coalition government के तहत प्रकाशित किया गया था
Sir James David Bevan KCMG

भूमिका

पिछले सप्ताह मैं अत्यंत व्यस्त था। मेरी तरह आपने गौर किया होगा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने विशालतम प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत-यात्रा की। यह प्रतिनिधिमंडल अब तक के किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री की भारत-यात्रा में अपने साथ लाए गए प्रतिनिधिमंडल से बड़ा था। उनका मिशन था : ब्रिटेन और भारत के बीच एक अधिक मजबूत, अधिक व्यापक एवं अधिक गहन साझेदारी का निर्माण करना।

पर्यटन किस प्रकार इस साझेदारी में सटीक बैठता है? पर्यटन केंद्र-बिंदु है। यह आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है : पर्यटन ब्रिटिश अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान (ब्रिटिश जीडीपी और रोजगार का 9 प्रतिशत) करता है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था में भी अधिकाधिक रूप से महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। और, इसका महत्व है क्योंकि पर्यटन जनता से संबंधित विषय है और अंतत: हमारे दोनों देशों के बीच सर्वाधिक मजबूत संबंध सिर्फ सरकारों के बीच नहीं, बल्कि जनता के बीच भी होंगे। और, जो लोग एक-दूसरे के देश में गए, वे एक-दूसरे को बेहतर समझते हैं, बेहतर ढंग से एक-दूसरे को पसंद करते हैं और मिल कर अधिक कार्य करना चाहते हैं।

ब्रिटिश पर्यटन अच्छी प्रगति कर रहा है। हमने 2012 में 31 मिलियन से भी अधिक आगंतुकों को आकर्षित किया, जो 2008 से अब तक का हमारा सर्वोत्कृष्ट वर्ष है। लेकिन, हम इससे भी बेहतर कार्य करना चाहते हैं : हमारा उद्देश्य 2020 तक प्रतिवर्ष 40 मिलियन आगंतुकों को आकर्षित करना है।

भारतीय पर्यटक इस उच्चाकांक्षा में केंद्र-बिंदु हैं। भारत में समृद्धि बढ़ने और मध्यवर्ग के विस्तार के साथ अधिकाधिक संख्या में भारतीय विदेश-यात्रा पर जा रहे हैं। वे जब हवाई जहाज में बैठते हैं तो यह अत्यंत स्पष्ट है कि हम उनके कहां पहुंचने की इच्छा करते हैं: ग्रेट ब्रिटेन में।

लेकिन, हम कभी नहीं भूलते कि प्रत्येक व्यक्ति की अपनी कोई पसंद होती है। दुनिया में 193 देश हैं : इन सभी में कुछ न कुछ खासियतें हैं, सिवाए चंद देशों के, जिनका मैं नामोल्लेख नहीं करूंगा। इसलिए, विदेश-यात्रा करने की सोचने वाले किसी भी भारतीय व्यक्ति को अन्य 192 प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में ब्रिटेन को क्यों चुनना चाहिए?

मैं भारतीयों द्वारा ब्रिटेन आने के लिए दस सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारण यहां गिना रहा हूं। ब्रिटेन आने वाले पेशेवर लोग कुछ कारणों के बारे में परिचित होंगे। लेकिन, मुझे लगता है कि वे सभी कारणों के बारे में परिचित नहीं होंगे।

कारण 1: ग्रामीण क्षेत्र

भारतीय व्यक्ति प्राकृतिक सुंदरता के प्रेमी होते हैं। स्वयं भारत प्राकृतिक सुंदरता की दृष्टि से सौभाग्यशाली देश है। यही स्थिति ब्रिटेन की है।

हमारे पास प्रत्येक आगंतुक को खुश करने के लिए उबड़-खाबड़ पहाड़ों, घने जंगलों और शांत जलमार्गों से लेकर मुग्धकारी समुद्री तट तक कुछ न कुछ खास स्थान हैं। यदि आप शांति और विश्राम चाहते हैं तो यह आपको ब्रिटेन के देहाती क्षेत्र में मिलेगी। आप ब्रिटेन के उत्तरी आयरलैंड में जाइंट्स कॉजवे से लेकर वेल्स में स्नोडोनिया के पहाड़ों तक, इंग्लैंड के दक्षिणी छोर में लैंड एंड तक से लेकर स्कॉटलैंड के उत्तरी किनारे में जॉन ओ गोट्स तक हरियाली तथा प्राकृतिक खूबसूरती का नज़ारा-दर-नज़ारा पाएंगे।

यदि आप अपने दिल की धड़कनें तेज करना चाहते हैं और रोमांच का मज़ा उठाना चाहते हैं तो वेल्स के समुद्री तट पर जाकर सर्फिंग करना या मैनचेस्टर में सर्वाधिक ऊंचाई से जल में छलांग लगाना न भूलें।

या यदि आपको समुद्री तट पर बैठना और आइसक्रीम खाना पसंद है या आप चट्टनी पोखरों में मछलियों का शिकार करना चाहते हैं तो यह सब आनंद आपको ब्रिटेन में मिल सकता है। इनमें से प्रत्येक प्रकार का स्थान समुद्र से दो घंटे की ड्राइविंग से ज्यादा दूर नहीं है। हमारी समुद्री तटरेखाएं स्पेन और फ्रांस की तटरेखाओं को मिला कर देखें तब भी उनसे ज्यादा लंबी हैं।

कारण 2: धरोहर

ब्रिटेन ऐतिहासिक धरोहरों का खज़ाना है।

भारतीय लोगों को राजघराने के लोगों के बारे में समझ है और स्थिति हमारी है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय विश्व में सर्वाधिक लंबे समय तक अपने पद पर आसीन रहने वाली महारानी हैं। हमारी राजसी धरोहर प्रत्येक स्थान पर देखने को मिलेगी। हर कोई टॉवर ऑफ लंदन और बकिंघम पैलेस के बारे में जानता है। इसी प्रकार, प्रत्येक व्यक्ति विंडसर कैसल से भी बखूबी वाकिफ है, यद्यपि हीथ्रो हवाई अडडे के ऊपर उड़ान भरने वाले जेट विमानों की गर्जना सुन कर कुछ पर्यटकों के मन में यह सवाल कौंधेगा कि हवाई अडडे के इतने नज़दीक इस कैसल का निर्माण क्यों किया गया। लेकिन, ब्रिटेन के एडिनबर्ग में होलीरूडहाउस से लेकर वेल्स में कयरनारफोन तक और हैनरी अष्टम के हैम्पटन कोर्ट पैलेस जैसे राजसी स्थल जहां-तहां प्रचुर संख्या में मौजूद हैं। और, हम अब इस एक नए शाही पर्यटक स्थल के बारे में भी जानते हैं : लेस्टर में अतुलनीय एक कार पार्क, जिसे सम्राट रिचर्ड तृतीय के काल के अवशेष के रूप में हाल ही में खोजा गया था।

भारत की तरह हमारे यहां प्राचीन धरोहर भी हैं। इनमें ब्रिटेन में इतिहास-पूर्व के पाषाण युग का एक स्टोनहेंज है, लेकिन सैकडों अन्य प्राचीन कालीन नायाब इमारतें हैं, जिन्हें देख कर एकबारगी आपको लगेगा कि ये अपना संतुलन खोने वाली हैं। स्टोनेहेंज के निर्माण के हजारों साल बाद रोमन लोग ब्रिटेन आए थे। वल्र्ड हेरिटेज सिटी ऑफ बाथ अपनी स्थापत्य कला का एक विस्मयकारी उदाहरण है, जहां एक मंदिर और तैराकी परिसर है।

और, जैसाकि भारत में प्राचीनता के साथ आधुनिकता का संगम देखने को मिलता है, वैसा ही ब्रिटेन में है। प्रत्येक स्टोनहेंज के साथ आप आधुनिकता का नज़ारा भी देखेंगे : लंदन में शार्द (अब यूरोप में सर्वाधिक ऊंची इमारत), कॉनवॉल में ईडन प्रोजेक्ट इसकी प्रमुख मिसालें हैं। ईडन प्रोजेक्ट में आप घुमावदार गुंबद के साथ-साथ लुभावने विशालतम वर्षा-प्रचुर जंगल का आनंद भी उठाएंगे।

कारण 3: संस्कृति

भारतीय संस्कृति हजारों साल पुरानी है। आज के भारतवासियों के पूर्वज जब वेदों की रचना और गणित का आविष्कार कर रहे थे तो मेरे पूर्वज दुनिया में इधर-उधर जा रहे थे, एक-दूसरे के दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे और सिर्फ नीली पेंट पहने हुए थे। इसके बाद से हमने बहुत-कुछ अर्जित किया है। ब्रिटेन अब विश्व में सर्वाधिक रोमांचक सांस्कृतिक गंतव्य स्थानों में से एक है।

हमारे यहां ऐसे तीन अति-प्रसिद्ध संग्रहालय हैं, जिन्हें देखने के लिए विश्व के सर्वाधिक आगंतुक आते हैं। आप ब्रिटिश संग्रहालय में पुरावशेषों और ममी को देख कर घंटों विचारमग्न हो सकते हैं और उसके बाद वैन गोग की उत्कृष्ट कलाकृतियों को निहारने के लिए नेशनल गैलेरी की ओर बढ़ें। तब, टेट मॉडन्र्स वारहोल्स, पॉलॉक्स और हॉकनीज जैसे स्थानों का आनंद उठाने के लिए टेम्स नदी पर जाएं।

ब्रिटेन विश्वविख्यात थिएटर के लिए जाना जाता है, जो लंदन के वेस्ट एंड में सप्ताह के सातों दिन अपनी रौनक बिखरते हैं। इस साल राजधानी के थिएटरों में रिकॉर्ड संख्या में नामचीन सितारा हस्तियां अपनी विलक्षण कला प्रदर्शित कर रही हैं, जिनमें जूडी डेन्च (स्काईफॉल में एम) और डेनियल राडक्लिफ भी शामिल हैं। दोनों कलाकार नोयल कॉवार्ड थिएटर में अभिनय करेंगे।

मैंने वेदों का जिक्र किया था। भारतीय साहित्य-प्रेमी होते हैं और मैंने अंग्रेजी शास्त्रों के पद्यों को भी बेहतरीन पाया है। इसलिए, आएं और वड्र्सवर्थ के लेक डिस्टि्रक्ट जैसे उन स्थानों का भ्रमण करें, जिन्होंने हमारी महान कृतियों की रचना के लिए साहित्यकारों को प्रेरित किया। लेक डिस्टि्रक्ट वह स्थान है, जहां वड्र्सवर्थ ने ‘‘डैफोडिल्स’’ शीर्षक से कविता लिखी थी, जिसे भारतीय स्कूलों में भी पढ़ाया जाता है। जेन ऑस्टिन के उपन्यास ‘‘प्राइड एंड प्रेज्यूडिस’’ का इस साल 200वां वर्षगांठ समारोह है, इसलिए आइए और उन घरों और देहाती क्षेत्रों को देखें, जिनकी पृष्ठभूमि में उन्होंने अपने उपन्यास लिखे। सभी भारतीय पीजी वुडहाउस एवं अगाथा क्रिस्टी की रचनाएं पसंद करते हैं, इसलिए आइए और उन घरों तथा लंदन क्लबलैंड को देखें, जिन्होंने उनको प्रेरणा दी। या शेक्सपियर के नाटक उनके नाटकघर- टेम्स नदी के किनारे पर स्थित ग्लोब थिएटर में देखें।

यदि आपको पुस्तकों की तुलना में फिल्में अधिक पसंद हैं तो इसके लिए ब्रिटेन सर्वाधिक उपयुक्त है। बॉलीवुड की कुछ सर्वाधिक सफल फिल्मों की ब्रिटेन में शूटिंग की गई थी, इसलिए आइए और देखें कि ये स्थान कहां हैं। और, मेडम तुसौद्स देखें, जहां सलमान खान और अमिताभ बच्चन के मोम के पुतलों पर आपकी लंबे समय तक निगाह टिके बिना नहीं रहेगी। अगर आप ब्रिटिश सिनेमा के कद्रदान हैं तो हैरी पॉटर के प्रशंसक एल्नविक कैसल (होगवाट्र्ज) और किंग्स क्रॉस स्टेशन पर प्लैटफॉर्म 93/4 का भ्रमण कर सकते हैं। जेम्स बॉन्ड के प्रशंसक लंदन में व्हाइलहॉल या स्कॉटलैंड में ग्लेनकोई का भ्रमण कर स्काईफॉल की यादें ताजा कर सकते हैं।

कारण 4: खेल

ब्रिटिश खेलों के लिए 2012 का वर्ष उत्कृष्ट था। लंदन ओलम्पिक गेम्स ने दर्शाया कि हम सहज ढंग से और उत्साह के साथ जटिल आयोजनों को कुसलतापूर्वक अंजाम दे सकते हैं।

फुटबॉल भारत में अधिकाधिक रूप से लोकप्रिय होता जा रहा है और विश्व में प्रीमियर लीग सर्वाधिक दिलचस्पी के साथ देखा जाने वाला खेल टूर्नामेंट है। इसलिए, आइए और लंदन में वेम्बले स्टेडियम के अनूठे माहौल में मैच देखने का आनंद उठाएं। या यदि आप मैनचेस्टर यूनाइटेड के एक अरब प्रशंसकों में से एक हैं तो ओल्ड ट्रैफोर्ड में मैच का लुत्फ उठाएं।

दुनिया भर में विम्बलडन लॉन टेनिस टूर्नामेंट को देखा जाता है और यह ब्रिटिश ग्रीष्म ऋतु का पर्याय बन गया है। यह टूर्नामेंट टेनिस प्रशंसकों और सामाजिक सीज़न के प्रेमियों, दोनों को आकर्षित करता है। तो आइए, पीम्मस और स्ट्राबेरीज का आनंद उठाएं।

हम एक ऐसा गेम भी खेलते हैं, जिसको हमने ईज़ाद किया, लेकिन भारत उसमें हमसे अच्छा बन गया। इस खेल का नाम है- क्रिकेट। यदि आप क्रिकेट के मुरीद हैं तो आपको लंदन के लॉड्र्स में जाना पड़ेगा, जो ‘‘होम ऑफ क्रिकेट’’ है।

भारतीय युवा गोल्फ के खेल में भी अत्यधिक निपुण बन गए हैं। अगले साल ग्लेनएजल्स में राइडर कप आयोजित होगा और स्कॉटलैंड में प्रशंसक आकर्षित होंगे। ग्लेनएजल्स ‘‘होम ऑफ गोल्फ’’ है। ब्रिटेन में कुछ शानदार गोल्फ मैदान हैं, जिनकी संख्या अकेले स्कॉटलैंड में 550 है।

अंतत:, जो भारतीय व्यक्ति यह जानना चाहते हैं कि ब्रिटिश लोग इतने विचित्र क्यों होते हैं तो उन्हें हमारे अनेक में से एक झटकेदार खेल अवश्य देखना चाहिए। इन खेलों में बॉग-स्नोरकेलिंग, वाइफ कैरींग, चीज़-रोलिंग और स्कॉटलैंड की स्टोन स्कीमिंग वल्र्ड चैम्पियनशिप्स भी शामिल हैं।

कारण 5: विविधता

भारत के बारे में एक महान बात़ यह है कि प्रत्येक जगह दूसरी जगह से भिन्न है। यह बात ब्रिटेन में भी है, जिसका मतलब है कि हमारे पास प्रत्येक व्यक्ति के लिए कुछ न कुछ है। यदि आपको कैट विन्सलेट और लियानार्डो डि कैप्रिओ के जलीय साहसिक अभियान पसंद हैं तो आप बेलफास्ट में विश्व के विशालतम एवं नवीनतम टाइटेनिक म्यूजियम का भ्रमण कर सकते हैं। यदि आपने जयपुर साहित्य समारोह में नियमित रूप से भाग लिया है तो वाये ऑन है में उसी की बिरादरी के समारोह में जा सकते हैं। यदि आप रोमांटिक हैं तो स्कॉटिश सीमा पर स्थित ग्रेटना ग्रीन कस्बे में चले जाएं, जो घर से भाग कर शादी करने के लिएप्र प्रसिद्ध है। यदि अमीर को लूट कर उसे गरीब को देना आपको पसंद आता है तो आप नोटिटघंम के निकट शेरवुड जंगल में रोबिन हुड के छिपने के ठिकाने देख सकते हैं। और, यदि आपको रहस्य रास आते हैं तो स्कॉटलैंड के लोच नेस में जाएं और उसका वाशिंदा ढूंढ़ कर पता करें।

कारण 6: शॉपिंग (खरीदारी)

यहां दिल्ली में खान मार्केट जाने वाला या भारतीय शहर के किसी भी भाग में बाजार में जाने वाला व्यक्ति किसी भी समय यह स्वीकार करेगा कि भारतीयों को शॉपिंग पसंद है। और, यदि आप इसे स्टाइल के साथ करना चाहते हैं तो ब्रिटेन उपयुक्त स्थान है। हम बरबेरी, मलबेरी, पॉल स्मिथ, स्टेला मेकार्टनी जैसे लक्जरी ब्रान्ड्स के मूल स्थान हैं। आप हैरोड्स के माक्र्स एंड स्पेन्सर्स और बूट्स खरीदने की तमन्ना पूरी कर सकते हैं। हमारे यहां लंदन में वेस्टफील्ड जैसे कुछ उत्कृष्ट मॉल्स हैं, जो विश्व भर में प्रसिद्ध हैं।

कारण 7: भोजन (और पेय)

भारतीय लोग खानपान के शौकीन माने जाते हैं। इसलिए, आपमें से कुछ लोगों को दस महत्वपूर्ण कारणों की मेरी इस सूची में इसे शामिल करने पर आश्चर्य हो सकता है।

यह सच है कि ब्रिटेन में हमारे भोजन की चीजों के अज़ीब से नाम होते हैं, जैसे- स्पोटेड डिक, टोड इन द होल, बैंगर्स और मैश। ये सभी चीजें स्वाद में अपने नामों की ध्वनि से बेहतर होती हैं। यह भी सच है कि हमारे कुछ अज़ीब स्वाद है, जैसे : एक्सहिबिट वन- मरमाइट।

लेकिन, ब्रिटिश भोजन गज़ब का स्वादिष्ट होता है। हमारे शेफ विश्वस्तरीय हैं : हमारे यहां 198 मिकेलिन सितारा रेस्टोरेन्ट हैं। दुनिया हमारे जैविक उत्पादों से ईष्या करती है।

और, हमारा भोजन चमत्कारिक रूप से विविधताभरा है। हमारे यहां 700 क्षेत्रीय पनीर हैं, जो फ्रांस की तुलना में अधिक हैं।

और, जिन भारतीय को घर की याद सताती है और ऐसा कुछ खाना चाहते हैं, जैसा घर में मां पकाती हैं तो ब्रिटेन इसका उपयुक्त स्थान है। हमारे यहां दक्षिण एशिया के भोजन की व्यापकतम और बेहतरीन रेंज मिल जाएगी। इसलिए, यदि आपको रेलवे मटन करी या हैदराबादी बिरयानी की अचानक तलब उठे तो यह हमारे यहां मिल जाएगी- और यह आपकी मां के हाथों बनी चीज़ से भी बेहतर हो सकती है। कैमेलिया पंजाबी ने ब्रिटेन में क्षेत्रीय भारतीय व्यंजन तैयार करना शुरू किया था। उन्होंने हाल ही में कहा है कि विश्व में बेहतरीन भारतीय भोजन अब लंदन में मिलता है।

क्या मैंने मद्यपान का जिक्र किया? स्कॉच मद्यपान के शौकीन प्रत्येक भारतीय की चहेती है। स्कॉटिश हाईलैंड्स में आएं और स्कॉच के जन्म स्थान में उसका वास्तविक लुत्फ उठाएं। बीयर और पब ब्रिटिश अनुभव का एक अभिन्न हिस्सा है। तो हमारे यहां आएं और बार में उसका आनंद उठाएं।

कारण 8: आदर-सत्कार

भारत के बारे में एक महान बात यह है कि ब्रिटिश नागरिक यहां अपना आदर-सत्कार महसूस करते हैं। और, भारतीय लोग भी ब्रिटेन में अपना इतना ही गर्मजोशी भरा आदर-सत्कार महसूस करेंगे। लंदन ओलम्पिक्स ने दुनिया को दर्शाया कि ब्रिटिश लोग विदेशी अतिथियों का आदर-सत्कार करते हैं और उनके साथ मधुर व्यवहार करते हैं। और, ब्रिटेन में भारतीय मूल के 15 लाख लोगों की उपस्थिति का मतलब यह है कि भारत के लगभग प्रत्येक आगंतुक के स्वागत के लिए उसका परिवार, मित्र और समुदाय यहां होगा।

कारण 9: पारिवारिक मैत्री

परिवार भारतीय संस्कृति का केंद्र-बिंदु है। और, अपने परिवार के साथ ब्रिटेन की यात्रा पर जाना आसान है। बच्चों का प्रत्येक जगह पर स्वागत किया जाता है। ब्रिटेन में बच्चों के लिए कुछ विश्व-प्रसिद्ध स्थल हैं, जैसे- अल्टोन टॉवर्स, विप्सनेड जू, लेगोलैंड और नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम की डायनोसोर प्रदर्शनी, जिसे कोई भी बच्चा देखे बिना नहीं रहेगा और वयस्क लोग भी उसे देखने लोभ संवरण नहीं कर पाएंगे।

कारण 10: वीजा

मैंने सोचा कि आप इस एक कारण पर आश्चर्यचकित हो सकते हैं। यह एक भ्रांति है कि ब्रिटेन जाने के लिए वीजा पाना मुश्किल होता है। यह धारणा गलत है। ब्रिटिश वीजा के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक 10 भारतीयों में से 9 भारतीय वीजा प्राप्त करते हैं। हमने वीजा प्रक्रिया को आसान बनाया है : भारत में ब्रिटेन का वीजा ऑपरेशन विश्व में विशालतम है। यहां 12 आवेदन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो किसी भी अन्य देश से अधिक हैं। हम वीजा प्रक्रिया को तेजी से निपटाते हैं। अधिकतर भारतीयों को कुछ कार्यदिवस के भीतर वीजा मिल जाता है। और, हम वीजा प्रक्रिया में निरंतर सुधार के प्रति दृढ़प्रतिज्ञ हैं। अतएव, पिछले सप्ताह ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने यहां कारोबारी लोगों के लिए आवेदन के दिन ही वीजा देने की नई सेवा की घोषणा की थी।

निष्कर्ष

इस प्रकार, यह मेरी सूची है। मैं कई अन्य कारण गिना सकता हूं कि भारतीय लोगों को क्यों ब्रिटेन आना चाहिए। लेकिन, यह मेरा काम है : मैं ब्रिटिश उच्चायुक्त हूं। जरूरी नहीं कि आप मेरे शब्दों पर यकीन ही करें। इसके बजाए स्वयं भारतीय लोगों के शब्दों पर यकीन करें। प्रतिवर्ष 300,000 भारतीय ब्रिटेन आते हैं। यदि आपको मेरे शब्दों पर यकीन नहीं है तो उन पर यकीन करें।

इसलिए, विदेश की यात्रा पर जाने की सोचने वाले प्रत्येक भारतीय को मेरा संदेश सीधा-सादा है। ब्रिटेन आएं। आपका आदर-सत्कार होगा। आप एक बहुत अच्छा समय बिताएंगे। और, हम आपसे शीघ्र मिलने की आशा करते हैं।

प्रकाशित 26 February 2013