उत्तर भारत में ‘विजिटब्रिटेन’ का ग्रेट पर्यटन सप्ताह
‘विजिटब्रिटेन’ के संपूर्ण भारत में 2014 में प्रथम ग्रेट पर्यटन सप्ताह/ग्रेट टूरिज्म वीक (जीटीडब्ल्यू) की सफलता को दोहराते हुए अगस्त 2015 में पश्चिम भारत में कामयाबी के बाद अब इस सप्ताह का आगमन उत्तर भारत में हो रहा है।

- ‘विजिटब्रिटेन’ रोडशो के साथ ब्रिटिश सप्लायर्स उत्तर भारत के शहरों का दौरा करेंगे
- दिल्ली – 9 सितंबर; लखनऊ – 11 सितंबर
- 2014 में 3,90,000 भारतीय पर्यटन पर गए – एक नया रिकॉर्ड
- 2014 में रिकॉर्ड व्यय – 44.4 करोड़ पाउंड
जीटीडब्ल्यू एक “मिनी रोडशो” फॉरमेट और बी2बी संवाद मंच है जो 18 सितंबर तक भारत के 9 शहरों का दौरा करेगा और पश्चिम में अहमदाबाद, मुंबई और पुणे से होकर पूरब और उत्तर में कोलकाता, दिल्ली और लखनऊ से होते हुए दक्षिण के चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद में समाप्त होगा।
जीटीडब्ल्यू ‘विजिटब्रिटेन’ का उपक्रम है जो भारतीय ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों को वर्जिन अटलांटिक, टूरिज्म आयरलैंड तथा गोल्डन टूर्स जैसे ब्रिटिश पर्यटन आपूर्तिकर्ताओं आदि के साथ व्यावसायिक संबंध स्थापित करने का एक मंच मुहैया करता है। यह एक ऐसा अवसर होगा, जिसमें ब्रिटेन के पर्यटन आकर्षणों/सेवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा और भारतीय पर्यटकों/यात्रियों के लिए बुक किए जाने योग्य नई सेवाओं और पैकेज के विकास की संभावना पर चर्चा की जाएगी।
यात्राओं के परिमाण के लिहाज से भारत ब्रिटेन का सबसे बड़ा बीआरईसी बाजार है। इंटरनेशनल पैसेंजर सर्वे (आईपीएस) द्वारा जारी 2014 के आंकड़ों के अनुसार भारत से ब्रिटेन की 3,90,000 रिकॉर्ड यात्राएं हुईं जो 2013 से 4% अधिक थी। व्यय के आंकड़ों में भी वृद्धि हुई जो 2014 में 444 करोड़ पाउंड तक पहुंच गया।
जीटीडब्ल्यू द्वारा ‘विजिटब्रिटेन’ के लिए एक आकर्षक मंच भी साझा किया जा रहा है और इन शहरों में ब्रिटिश पर्यटन प्रदाताओं द्वारा स्थानीय उपभोक्ताओं तथा पर्यटन व्यवसाय मीडिया के साथ समाचार साझा करेंगे और संवाद करेंगे, साथ ही भारतीय पर्यटकों के लिए ब्रिटेन को पसंदीदा गंतव्य के रूप में पेश करेंगे।
शिवाली सूरी, कंट्री मैनेजर - ‘विजिटब्रिटेन’ इंडिया ने कहा:
परिमाण के लिहाज से भारत ब्रिटेन का सर्वोच्च बीआरआईसी बाजार है और हम 2020 में 5,00,000 पर्यटकों का लक्ष्य हासिल करने की राह पर सही जा रहे हैं। अपने पर्यटन लक्ष्यों को हासिल करने के लिहाज से भारत में हमारे वाणिज्यिक संबंध महत्वपूर्ण हैं। वाणिज्य और यूकेवीआई के बीच वीजा संवाद में सहायता के लिए बाजार में यूकेवीआई के साथ हमारे समेकित प्रयास भी इन रोडशो के माध्यम से उपयोगी रहे हैं। ग्रेट पर्यटन सप्ताह से हम संपूर्ण भारत के पर्यटन व्यवसाय और मीडिया के साथ प्रभावी संबंध कायम करने में सक्षम होंगे और साथ ही इससे हमें भारतीय पर्यटकों के लिए ब्रिटिश पर्यटन सेवाओं से परिचित कराने हेतु एक मंच भी उपलब्ध होगा।
आगे की जानकारी के लिए कृपया ऋतुश्री धनखेर से 09910668238 नंबर पर संपर्क करें।
आगे की जानकारी:
-
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय
-
दिल्ली और लखनऊ के लिए भाग लेने वाले ब्रिटिश सप्लायर्स की सूची:
- यूकेवीआई
- वर्जिन अटलांटिक
- टूरिज्म आयरलैंड
- ग्लोबस & कॉसमस
- ट्रैफल्गर टूर्स
- ताज टूर्स
- हीथ्रो एक्सप्रेस (ग्लोबल डेस्टिनेशंस)
- थिंक डेस्टिनेशंस
- प्रीमियर एक्सप्लोर
- गोल्डेन टूर्स
- लेट्स ट्रैवल सर्विसेज लिमिटेड
- क्रूज प्रोफेशनल्स
- हॉलिडेज कार्निवल
- भारत से ब्रिटेन को होने वाले पर्यटन के आंकड़े (आईपीएस आंकड़ों के मुताबिक):
2014 | 2013 | |
रिकॉर्ड | 390,000 यात्राएं | 373,000 यात्राएं |
रिकॉर्ड | 44.4 करोड़ पाउंड व्यय | 43.9 करोड़ पाउंड व्यय |
प्रति यात्रा व्यय | 1,139 पाउंड | 1,176 पाउंड |
प्रति यात्रा औसत रात्रि | 24.8 | 25.6 |
- 2014 के आंकड़े: यात्रा उद्देश्य से विश्लेषण
हॉलिडे (छुट्टी) | व्यवसाय | वीएफआर (दोस्तों और परिजनों से मिलने के लिए की गई यात्रा): इस भाग में अब तक का उच्चतम | |
यात्राएं | 116,000 (2013 से -10%) | 117,000 (2013 की तुलना में +11.5%) | 125,000 यात्राएं (2013 की तुलना में +14%) |
खर्च | 95.5 करोड़ पाउंड (2013 में +17%) | 20.1 करोड़ पाउंड (2013 की तुलना में -3.3%) | 73 करोड़ पाउंड (2013 की तुलना में +21%) |
कुल रात्रि में गिरावट | 2013 की तुलना में कुल रात्रि में गिरावट 8% | 2013 की तुलना में कुल रात्रि में गिरावट 11% | 2013 की तुलना में कुल रात्रि में वृद्धि 18% |
रात्रि औसत | 8.14 (2013 की तुलना में 2.5% वृद्धि) | 23.3 (2013 की तुलना में 20.5% की गिरावट) | 36 (2013 की तुलना में 3% वृद्धि) |
बिजनस विजिटर (व्यावसायिक यात्रियों) का औसत व्यय 1,714 पाउंड है … जो छुट्टियां बिताने के आने वाले यात्रियों के औसत व्यय के दुगुने से भी अधिक है। |
विजिटब्रिटेन के बारे में
विजिटब्रिटेन राष्ट्रीय पर्यटन एजेंसी है जो पर्यटन के संदर्भ में ब्रिटेन को विश्वस्तर पर पेश करने तथा ब्रिटेन की पर्यटन अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए जिम्मेदार है।
संस्कृति, मीडिया और खेल-कूद विभाग द्वारा प्रदत्त कोष से संचालित एक गैर-विभागीय सार्वजनिक निकाय के रूप में हम ब्रिटेन तथा विदेशों में अपने साझेदारों के साथ इस उद्देश्य से काम करते हैं कि पर्यटन गंतव्य के तौर पर ब्रिटेन को एक प्रेरक तथा प्रासंगिक रूप में दुनिया भर में पेश किया जाए। हमारे साझेदारों में शामिल हैं सरकारी एजेंसियां, जैसे - यूकेटीआई और ब्रिटिश काउंसिल, एयरलाइंस तथा ऑपरेटर्स, सैमसंग जैसे ग्लोबल ब्रांड और इंगलिश प्रीमियर लीग के साथ-साथ लंदन, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के आधिकारिक पर्यटन निकाय।
हमारी प्राथमिकता है ब्रिटेन को दुनिया भर में पेश करने वाला चार-वर्षीय मैच-फंडेड ग्लोबल मार्केटिंग कार्यक्रम चलाना, एशिया और लैटिन अमेरिका के पर्यटन ग्रोथ मार्केटों से नए पर्यटकों को आकर्षित करना और अमेरिका, ब्रिटेन तथा जर्मनी के कोर मार्केटों में हमारे प्रति आकर्षण को नई ऊर्जा प्रदान करना। इस अभियान का लक्ष्य है पर्यटकों द्वारा किए जाने वाले व्यय के रूप में 2 अरब पाउंड का राजस्व अर्जित करना।
ब्रिटेन के बारे में और अधिक खबरों तथा आलेखों के लिए कृपया हमारे मीडिया पेज पर जाएं।