विश्व की समाचार कथा

यूके के आप्रवाशन के आँकड़े: भारतीय छात्रों की वीजा संख्या 93% बढ़ी

आज (27 फरवरी) को प्रकाशित नवीनतम यूके के आप्रवाशन के आंकड़े यह बताते हैं की,37,500 से अधिक भारतीय छात्रों को 2019 में टीयर 4 (अध्ययन) वीजा प्राप्त हुआ - पिछले वर्ष की तुलना में 93% की वृद्धि।

Cambridge

पिछले आठ वर्षों में भारतीय छात्रों को सबसे ज्यादा वीजा जारी किये गए तथा 2016 के बाद से छात्र वीजा की संख्या और बढ़ती ही जा रही हैं। वर्तमान में भारतीय सबसे अधिक छात्र वीजा प्राप्त कर रहे हैं।

पिछले वर्ष में भी भारतीय नागरिकों को 57,000 से अधिक टीयर 2 कुशल कार्य वीजा प्राप्त हुए। यह विश्व स्तर पर दिए गए सभी कुशल वर्क वीजा से 50% से भी अधिक है अर्थात शेष विश्व की तुलना में सिर्फ भारतीयों को अधिक वीजा प्रदान किया गया।

ब्रिटेन भारतीयों के लिए छुट्टियों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बना हुआ है। पित्तच्छली वर्ष 515,000 से अधिक भारतियों को यात्रा वीजा प्रदान किया गया जिसमे की पिछले वर्ष की तुलना में 8% की वृद्धि हुई।

2019 में, यूके वीजा के लिए जितने भी भारतियों ने आवेदन दिया था उसमे से 95% आवेदन सफल रहा, पिछले वर्ष की तुलना में 5% की वृद्धि।

भारत मे कार्यरत कार्यवाहक उच्चायुक्त जान थॉम्पसन ने कहा:

हमे इस बात का कोई दंभ नहीं है की सबसे अच्छा तथा प्रतिभाशाली व्यक्तियों का यूके में अच्छी संख्या में आगमन होता है ,इससे हमारा राष्ट्र दिन प्रतिदिन और भी मजबूत हो रहा है।

बारबरा विकम , भारत में निदेशक, ब्रिटिश काउंसिल, ने कहा:

यह काफी रोमांचकारी लगता है की बहुत सारे भारतीय छात्रों को अपनी शिक्षा तथा कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए गंतव्य के रूप में यूके पर भरोसा है। यह दोनों देशों के लिए बहुत अच्छा है कि तेजी से बदलती इस दुनिया में अपनी ज्ञान महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

इन आँकड़े से प्राप्त रुझान के अनुसार यूके द्वारा वीजा नीतियों का घोषणा की गयी जिसमें एक नए ग्रेजुएट रुट की स्थापना (योग्य छात्रों को दो साल के अध्ययन के बाद यूके में रहने की अनुमति) तथा नए पॉइंट्स -आधारित आप्रवाशान प्रणाली को शुरू करना शामिल है।

कुछ और सूचनाएं

*चौथे त्रैमासिक 2019 रिपोर्ट में सभी आंकड़े जनवरी 2019 से दिसंबर 2019 तक संबंधित हैं। पूर्ण सांख्यिकीय सुचना ऑनलाइन Gov.uk वेबसाइट पर देखी जा सकती है छात्र वीजा, यात्रा वीजा, कुशल कार्य वीजा

  • यूके वीज़ा रुझानों में अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए प्रवासन के आंकड़े त्रैमासिक रूप से अपडेट किए जाते हैं। आगामी आने वाला आंकड़ा निम्न प्रारूप में 12 महीने की अवधि को पूर्ण करेगा।

    • त्रैमासिक1 2020: अप्रैल 2019 - मार्च 2020 (मई 2020 को जारी)
    • त्रैमासिक2 2020: जुलाई 2019 - जून 2020 (अगस्त 2020 को जारी)
    • त्रैमासिक3 2020: अक्टूबर 2019 - सितंबर 2020 (नवंबर 2020 को जारी)
    • त्रैमासिक4 2020: जनवरी 2020 - दिसंबर 2020 (फरवरी 2021 को जारी)
  • पिछले साल घोषित किया गया नए ग्रेजुएट रुट से, योग्य अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को - जिसमे भारत के छात्र भी शामिल हैं - अपनी पढ़ाई पूरी करने के 2 वर्ष उपरान्त तक काम करने के लिए अथवा काम खोजने के लिए रूक सकते हैं एक बार उपयुक्त नौकरी मिल जाने के बाद जो स्नातक हैं वो बाद में कुशल काम में भी नौकरी सकते हैं। इसे 2021 की गर्मियों से लागू किया जाएगा।

  • इस महीने की शुरुआत में, यूके ने नया पॉइंट्स-आधारित आप्रवाशन प्रणाली शुरू की - एक नई एकल वैश्विक प्रणाली जो यूरोपीय संघ तथा गैर-यूरोपीय संघ के नागरिकों के साथ समान रूप से व्यवहार करेगी, जो उच्चतम कौशल तथा अच्छी प्रतिभा वाले वैज्ञानिकों, नवप्रवर्तकों तथा अकादमी से जुड़े लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। शैक्षणिक 1 जनवरी 2021 से प्रभावी कि जाने वाली नई आप्रवाशन प्रणाली पर अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

मीडिया

मीडिया के सवालो के लिए कृपया संपर्क करें:

सैली हेडली,प्रमुख प्रेस तथा संचार,
ब्रिटिश उच्च आयोग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली 110021
टेल - 24192100; फैक्स: 24192400

मेल करें : अश्वमेघ बनर्जी

हमें Twitter, Facebook, Instagram, Flickr, Youtube, Eventbrite और Blogs पर फॉलो करें।

प्रकाशित 27 February 2020