यूके ने पठानकोट हमले की निंदा की
ब्रिटेन ने पंजाब के पठानकोट स्थित भारतीय सेना बेस पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की।
Foreign and Commonwealth Office
ब्रिटेन ने पंजाब के पठानकोट स्थित भारतीय सेना बेस पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, जिसमें भारतीय सुरक्षा बलों के कई जवान शहीद हुए और दर्जनों घायल हुए।
कार्यकारी उच्चायुक्त, डॉ. अलेक्जेंडर ईवैंस ने कहा:
यूके पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी भर्त्सना करता है और शहीदों और घायलों के परिवारवालों के लिए सांत्वना प्रकट करता है। हम भारत तथा विश्व के अन्य देशों के साथ आतंकवाद से मुकाबला करने और इस तरह के भयानक अपराधों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।