विश्व की समाचार कथा

कानून के छात्रों ने ग्रेट एस्से 2016 प्रतियोगिता जीती

प्रतियोगिता के दोनों विजेताओं को ब्रिटेन का सप्ताह भर चलने वाले प्रायोजित अध्ययन भ्रमण का पुरस्कार दिया गया।

GREAT Essay 2016

ऐमिटी लॉ स्कूल की ऐमन कुलसूम रिज़वी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली की रंगश्री टीके को ग्रेट एस्से 2016 प्रतियोगिता का विजेता और रनर-अप घोषित किया गया जिसका आयोजन ऐमिटी यूनिवर्सिटी की सहभागिता में ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा आयोजित किया गया था। इस तीसरे संस्करण में यह प्रतियोगिता अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता थी जिसमें 400 से अधिक प्रतिभागी देश भर से सम्मिलित हुए थे।

यह भ्रमण ब्रिटेन की संस्कृति, कला, वाणिज्य, इतिहास और राजनीति को समझने के लिए एक अनोखा अनुभव साबित होगा। इस प्रतियोगिता तथा अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य है विजेता छात्र को ब्रिटेन के समाज की झलक से रू-ब-रू कराना और उन्हें बहु-सांस्कृतिक ब्रिटेन के विविध पहलुओं से परिचित कराना।

18 जनवरी को आयोजित सेमी-फाइनल के लिए ‘ऑन द स्पॉट’ निबंध प्रतियोगिता के लिए 200 से अधिक निबंध का चयन किया गया था। ग्रांड फिनाले का आयोजन ऐमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में किया गया था जहां चयनित पांच सर्वोत्तम निबंधों को पढ़कर सुनाया गया। दो विजेताओं ने भावनाओं को बेहतरीन तरीके से व्यक्त करने और निबंध के सार को सर्वाधिक प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में सफलता पाई।

ग्रेट एस्से 2016 प्रतियोगिता इस साल के प्रथम कार्यक्रमों में शामिल हैं जो विलियम शेक्सपियर की 400वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित शेक्सपियर की रचनाओं का उत्सव मनाने हेतु आयोजित अद्वितीय वैश्विक कार्यक्रमों और गतिविधियों वाले आयोजन ‘शेक्सपियर लाइव्स’ से संबंधित थीम पर निर्मित हैं।

इस निबंध प्रतियोगिता में शेक्सपियर से जुड़े विषय के अतिरिक्त, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज ने पुनर्जागरण के संदर्भ में उठाए गए प्रश्नों की 21वीं सदी में प्रासंगिकता पर ध्यान आकृष्ट करने हेतु शेक्सपियर के नाटकों के स्त्री चरित्रों का चित्रण ‘शेक्सपियर्स मेरी वूमन’ प्रस्तुत किया। ऐमिटी यूनिवर्सिटी ने प्रस्तुत किया – ‘अनरैवलिंग द लिरिक इन शेक्सपियर’ जो बार्ड के विख्यात मोनोलॉग (एकालापों) और संभाषणों पर आधारित प्रस्तुतिकरण है। शेक्सपियर के नाटकों की अविस्मरणीय पंक्तियों की मेडली पेश की।

ग्रेट डिबेट प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले फरवरी 2016 में होना है और यह भी शेक्सपियर लाइव्स के थीम पर होगा। ‘शेक्सपियर लाइव्स’ दुनिया को एक अनोखे ऑनलाइन सहभागिता में भागीदारी करते हुए समारोहों में भाग लेने तथा शेक्सपियर की कृतियों को सीधे मंच पर, फिल्म, प्रदर्शनियों और स्कूलों के जरिए अनुभव करने का एक आमंत्रण है। इस आयोजन का उद्देश्य है दुनिया के 5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचना।

आगे की जानकारी:

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें:

स्टुअर्ट ऐडम, प्रमुख,
प्रेस और संचार
ब्रिटिश उच्चायोग,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली- 110021
टेलीफोन: 44192100; फैक्स: 24192411

मेल करें: शक्ति एडमरुकु

हमारा अनुसरण करें Twitter, Facebook, Flickr, Storify, Eventbrite, Blogs, Foursquare, Youtube, Instagram, Vine, Snapchat @UKinIndia, Periscope @UKinIndia

प्रकाशित 20 January 2016