विश्व की समाचार कथा

फिनटेक और इंफ़्रास्ट्रक्चर फाइनेंस के क्षेत्र में भारत-यूके का संयुक्त प्रयास

यूके के राजकोष के चांसलर 25 से 26 जून तक भारत की यात्रा के दौरान इस पर प्रकाश डालेंगे कि फिनटेक के क्षेत्र में यूके भारत के लिए क्या कर सकता है।

UK’s Chancellor of the Exchequer Philip Hammond

Tयूके के राजकोष के चांसलर फिलिप हैमंड इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस पर ब्रिटेन के प्रस्ताव का भी प्रचार करेंगे और मुंबई में एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की वार्षिक बैठकों में भाग लेंगे।

यूके एआईबी में शामिल होने वाला पहला जी7 देश है, जो पूरे एशिया में टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने का समर्थन करने के लिए यूके की प्रतिबद्धता का प्रदर्शित करता है। इन क्षेत्रों में हमारे महत्वाकांक्षी संयुक्त प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए चांसलर भारतीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल से भी मिलेंगे।

यह यात्रा अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी की लंदन की सफल यात्रा पर आधारित है, जहां प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मे एक नई यूके-भारत टेक भागीदारी पर सहमत हुए थे, जो कि दोनों देशों को अभिनव, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों में विश्व में अग्रणी के रूप में स्थापित करता है।

फिनटेक के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में यूके की प्रतिष्ठा इसे अपने फिनटेक पारिस्थितिक तंत्र को विकसित करने के लिए मुंबई की महत्वाकांक्षी योजनाओं का समर्थन करने के लिए प्राकृतिक भागीदार बनाती है। चांसलर प्रतिष्ठित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में जोन स्टार्टअप एक्सेलेरेटर में युवा उद्यमियों से मिलकर मुंबई के जीवंत फिनटेक को जानने और समझने की कोशिश करेंगे। वे नई फिनटेक रॉकेटशिपप्रोग्राम का भी जश्न मनाएंगे, जिसे पीएम मोदी यूके यात्रा के दौरान घोषित किया गया था।

राजकोष के चांसलर, फिलिप हैमंड ने कहा:

यूके और भारत के बीच मजबूत जुड़ाव है और प्रौद्योगिकी, इंफ्रास्ट्रक्चर और वित्त पोषण में विशेषज्ञता है और मुझे हमारे देशों के बीच के बंधन को विकसित करने के लिए यहां मुंबई में आकर प्रसन्नता हो रही है।

मैं भारत के कुछ अभिनव फिनटेक स्टार्ट-अप से मिलकर यह समझने की कोशिश करूंगा कि हम अगली पीढ़ी के भारतीय और ब्रिटिश फिनटेक उद्यमियों का सहायता कैसे कर सकते हैं और लंदन को भारतीय निवेशकों के लिए पूंजी जुटाने के लिए दुनिया में सबसे अच्छी जगह के रूप में प्रचार भी करुंगा।

दक्षिण एशिया के लिए एचएम ट्रेड आयुक्त, क्रिसपिन साइमन ने कहा:

चांसलर की मुंबई यात्रा में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि यूके और भारत के बीच घनिष्ठ सहयोग दोनों देशों को और भी नज़दीक ला रहा है, और यह प्रधान मंत्री मोदी की यूके की सफल यात्रा का परिणाम है। इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस के क्षेत्र में यूके-इंडिया के रिश्ते पहले से ही मजबूत है जिसकी झलक महाराष्ट्र के परियोजनाओं में देखने को मिलती है जिसे एचडीएफसी और भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के हालिया मुद्दों के साथ मसाला बाँड द्वारा वित्त पोषित किया गया है।

पुणे और बेंगलुरू में नई टेक पार्टनरशिप, टेक क्लस्टर किए जाएंगे और हमारे फिनटेक सेक्टर के बीच साझेदारी को बढ़ावा दिया जाएगा, और हम काफी आगे बढ़ चुके हैं।

चांसलर लंदन स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के वक्ताओं सहित ‘लंदन में बढ़ते वित्त’ सत्र में टिप्पणियां भी देंगे - और आनंद महिंद्रा और एचडीएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख जैसे वरिष्ठ भारतीय व्यापारिक नेताओं से मुलाकात करेंगे।

अधिक जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के इस साल अप्रैल में यूके की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मे ने यूके-भारत प्रौद्योगिकी भागीदारी की घोषणा की थी।

यूके वित्तीय सेवाओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है और फिनटेक के लिए अग्रणी केंद्र है, जो ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में सालाना 6.6 अरब पाउंड का योगदान देता है।

लंदन वह जगह है जहां भारतीय संगठन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए वित्त जुटाने के लिए आते हैं।

वर्तमान में लंदन स्टॉक एक्सचेंज (एलएसई) मार्केट में 26 मसाला बाँड सूचीबद्ध हैं जो £3.65 बिलियन से अधिक के संयुक्त बकाया मूल्य के बराबर है।

भारतीय कंपनियों द्वारा एलएसई पर £2 बिलियन से अधिक मसाला बाँड सूचीबद्ध किए गए हैं। पिछले दो वर्षों में, भारतीय जारीकर्ताओं ने मसाला, डॉलर-मूल्यवान और ग्रीन बाँड के माध्यम से एलएसई पर £5.6 बिलियन से ज्यादा की कमाई की है। इन निर्गमों ने रेलवे, सड़कों और अक्षय ऊर्जा सहित भारतीय इंन्फ्रास्ट्रचर परियोजनाओं के लिए वित्त की उगाही की है।

हमारी दोनों सरकारों ने ग्रीन ग्रोथ इक्विटी फंड में £240 मिलियन से अधिक की पूंजी लगाई है, जो राष्ट्रीय इंन्फ्रास्ट्रचर और निवेश कोष की उप-निधि है। यह लंदन शहर से, भारत में ग्रीन और नवीकरणीय इंन्फ्रास्ट्रचर परियोजनाओं सहित अंतरराष्ट्रीय संस्थागत निवेश के लिए उच्च गुणवत्ता वाली पाइपलाइन प्रदान करेगा। अप्रैल में, हमारे प्रधानमंत्रियों ने घोषणा की कि फंड को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी निविदा के माध्यम से चयनित बीपी और एवरस्टोन कैपिटल द्वारा प्रबंधित किया जाएगा।

फिलिप हैमंड की जीवनी

मीडिया प्रश्नों के लिए, कृपया संपर्क करें:

एलेक्स कैमरून, संचार प्रमुख
प्रेस और संचार, ब्रिटिश उच्चायोग,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली 110021
टेली: 24192100; फैक्स: 24192400

मेल: प्राची जतानिया

हमें फ़ॉलो करें Twitter, Facebook, Flickr, Eventbrite, Blogs, Youtube, Instagram

प्रकाशित 25 June 2018