विश्व की समाचार कथा

महामहिम महारानी द्वारा एक भारतीय स्वयंसेविका ‘कॉमनवेल्थ पॉयंट्स ऑफ़ लाइट’ से सम्मानित

महामहिम महारानी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 'बिलियन स्टेप्स फोर विमन' अभियान को सम्म्मानित किया गया।

Points of light

महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 8 मार्च को भारत में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनकी असाधारण सेवा के लिए भारत की सृष्टि बक्क्षी को 26वें राष्ट्रमंडल पॉइंट ऑफ लाइट का सम्मान दिया गया।

19 से 20 अप्रैल को लंदन में होने वाली राष्ट्रमंडल प्रमुखों की शिखर बैठक के लिए,राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में महामहिम महारानी - 53 राष्ट्रमंडल देशों में प्रेरणादायक स्वयंसेवकों द्वारा उनके समुदाय और उससे अलग किए जा रहे कार्यों के लिए उनका धन्यवाद करती हैं । सेवा की इन कहानियों को साझा करके,सरकार के प्रमुख पूरे राष्ट्रमंडल परिवार के स्वयंसेवकों की प्रेरणादायक कार्यों को प्रात्साहित करेंगे और दूसरों को हमारे समय के कुछ महानतम सामाजिक चुनौतियों से निपटने में अपना योगदान देने में मदद करेंगे।

सृष्टि बक्क्षी क्रॉसबो मिल्स मूवमेंट की संस्थापक हैं। भारत के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा 2015 में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 327,394 दर्ज मामलों को देखने के बाद,सृष्टि ने कुछ करने की ठानी और देश भर में लैंगिक समानता का संदेश फैलाने का फैसला किया। वह 260 दिनों में भारत में 3,800 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली सैकड़ों महिला स्वयंसेवकों की एक टीम का नेतृत्व कर रही हैं। पदयात्रा के दौरान,उन्होंने डिजिटल और वित्तीय साक्षरता,नेतृत्व और स्वास्थ्य पर ग्रामीण समुदायों में महिलाओं के लिए कार्यशालाएं आयोजित की। उन्होंने एक अभिनव मोबाइल ऐप के निर्माण की देखरेख की है जिसमें दुनियाभर के लोग अपने फोन के पैडमीटर से एकत्र किए गए कदम अपलोड कर सकते हैं और अभियान की ‘बिलियन स्टेप्स फॉर विमेन’ में शामिल हो सकते हैं।

प्रत्येक राष्ट्रमंडल प्वाइंट ऑफ लाइट को राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में हर मेजेस्टी क्वीन द्वारा हस्ताक्षरित एक व्यक्तिगत प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस स्वागत समारोह में भारत के ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्क्विथ ने सृष्टि को उनके पुरस्कार से सम्मानित किया ।

सर डोमिनिक एस्क्विथ ने कहा:

एक अरब कदम हासिल करने में,उनके क्रॉसबो स्टेप्स मूवमेंट ने पूरे भारत में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का संदेश फैलाया है। मुझे आशा है कि पॉइट्स ऑफ लाइट पुरस्कार विश्वभर में अनके संदेश को प्रसारित करने में सृष्टि की मदद करे और मैं उन्हें उनकी जबरदस्त रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प के लिए बधाई देता हूं।

सृष्टि बक्क्षी ने कहा:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2018 पर राष्ट्रमंडल पॉइट्स ऑफ़ लाइट अवार्ड प्राप्त करना एक सम्मान और एक बहुत सुखद आश्चर्य है। महिलाओं को सशक्त बनाकर,उनके लिए एक सुरक्षित और बेहतर भारत बनाने के हमारे प्रयासों के लिए पहचाना जाना हमारे लिए बहुत प्रेरणादायक और सुखद अहसास है।

क्रॉसबॉ माइल्स में,हम हमेशा बिना किसी पुरस्कार की उम्मीद किए हमारा कर्तव्य करते रहने पर विश्वास करते हैं, लेकिन इस तरह का सम्मान हमारे द्वारा किए गए कार्यों में हमारे विश्वास की पुष्टि करती है। महामहिम महारानी , चयन समिति और नई दिल्ली के ब्रिटिश उच्चायोग को हम तहेदिल से धन्यवाद करते हैं।

अधिक जानकारी:

राष्ट्रमंडल प्वाइंट्स ऑफ लाइट

पॉइट्स ऑफ लाइट पुरस्कार से प्रति सप्ताह हर एक दिन उन उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाता है - जिन लोगों की सेवाओं से उनके समुदायों में फर्क पड़ रहा है और जिनकी कहानी दूसरों को उनके समुदायों और उससे अलग सामाजिक चुनौतियों के लिए रचनात्मक और अनूठे समाधान करने के लिए प्रेरित कर सकती है।

पॉइट्स ऑफ लाइट की शुरुआत अमेरिका में राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्लू. बुश के कार्यकाल के दौरान हुई और आज 6,000 यूएस अमेरिकियों को प्वाइंट्स ऑफ लाइट से सम्मानित किया जा चुका है। इस योजना का सभी जीवित अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने समर्थन किया है।

2014 से यूके के प्रधान मंत्री, यूके के दैनिक पॉइंट ऑफ़ लाइट को सम्मानित कर रहे हैं, लगभग 900 लोगों को अब तक सम्मानित किया जा चुका है।

राष्ट्रमंडल पॉइंट्स ऑफ लाइट इस कार्यक्रम का एक विस्तार है – यह अप्रैल में लंदन में सरकार के राष्ट्रमंडल प्रमुखों की बैठक में संपूर्ण राष्ट्रमंडल में प्रेरणादायक स्वयंसेवकों को सम्मानित किए जाने के लिए पुरस्कारों की एक विशेष श्रृंखला है। सरकार के प्रमुखों की बैठक से 53 सप्ताह पूर्व प्रत्येक राष्ट्रमंडल देश के एक स्वयंसेवक को सम्मानित किया जाता है।

सरकार के राष्ट्रमंडल प्रमुखों की बैठक

अप्रैल 2018 में यूके राष्ट्रमंडल प्रमुखों की बैठक की मेजबानी करेगा, जिसके लिए संपूर्ण राष्ट्रमंडल के लीडर्स लंदन और विंडसर में एकत्रित होगें। ‘आम भविष्य की ओर’ की थीम के साथ वे राष्ट्रमंडल के 2.4 अरब नागरिकों, विशेष रूप से यहां के युवाओं के लिए एक अधिक समृद्ध, सुरक्षित, स्थायी और निष्पक्ष भविष्य का निर्माण करने के लिए काम करेंगे।

अधिक जानकारी के लिए उनकी वेबसाइट पर जाएं या ट्विटर @commonwealth18 पर फॉलो करें।

मीडिया

मीडिया प्रश्नों के लिए, कृपया संपर्क करें:

स्टुअर्ट एडम, हेड,
प्रेस और संचार
ब्रिटिश उच्चायोग,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली 110021
टेलीफोन: 24192100; फैक्स: 24192400

मेल: असद मिर्जा

हमें फॉलो करें: Twitter, Facebook, Flickr, Storify, Eventbrite, Blogs, Youtube, Instagram, Snapchat @UKinIndia, Periscope @UKinIndia

प्रकाशित 8 March 2018