विश्व की समाचार कथा

'सुगर ऐंड स्पाइस' के साथ मनाया विश्व राष्ट्रमंडल दिवस

राष्ट्रमंडल दिवस के अवसर पर ब्रिटिश उप-उच्चायोग कोलकाता ने एक स्ट्रीट पार्टी का आयोजन किया। यह आयोजन कोलकाता और यूके के प्रगाढ़ सांस्कृतिक संबंधों का द्योतक है।

cake

आयोजन में ‘सुगर ऐंड स्पाइस’ थीम के अंतर्गत कोलकाता के लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड (स्थानीय व्यंजनों) को परोसा गया, जिनमें मसालेदार और मीठे दोनों ही प्रकार के व्यंजन शामिल रहे। ख़ासबात यह रही कि इन व्यंजनों को इंग्लिश पिकनिक जैसी निश्चिंतता के माहौल के साथ परोसा गया। फ़ूड स्टाल्स और बेवरेज काउंटर्स के साथ मेहमानों ने कोर्टयार्ड क्रिकेट आदि स्पोर्ट्स गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, ‘ग्रेट कॉमनवेल्थ केक बेक-ऑफ’ का इवेंट। अब भारत में भी प्रसारित होने वाले लोकप्रिय बिटिश टीवी शो की तर्ज पर आयोजित इस इवेंट में केक बेकिंग की प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में, शहरभर के सभी प्रतिष्ठित होटल्स (मैरियट, हयात, ललित, नोवोटेल, फ़्लरीज़) के केक शेफ़ शामिल हुए। इसके अलावा इंटरनैशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (आईआईएचएम) के विद्यार्थी और ब्रिटिश उप-उच्चायोग कोलकाता के इन-हाउस शेफ़ अशोक दास को स्पेशल एंट्री मिली। सभी ने पूरे उत्साह के साथ अपने केक इस मज़ेदार प्रतियोगिता में प्रदर्शित किए।

केक बेक-ऑफ़ प्रतियोगिता की स्पेशल सेलिब्रिटी जूरी में शामिल रहे:

  • कीर्ति भौतिका, 2016 जूनियर मास्टर शेफ़ की चैंपियन शेफ़
  • जिशु सेनगुप्ता, फ़िल्म स्टार
  • अनिल आर मुखर्जी, टॉलीगंज क्लब के चीफ़ एग्ज़िक्यूटिव

प्रतियोगिता में प्रदर्शित हुए केक, बच्चों के लिए काम करने वाले इन 5 संगठनों को वितरित किए गए :

  • फ़्यूचर होप
  • जंगल क्रोज़
  • रेनबो स्कूल (लॉरेटो)
  • अंतरा और
  • रॉबिनहुड आर्मी

ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त कोलकाता, ब्रूस बकनेल ने कॉमनवेल्थ डे के मौके पर कहा कि हम अपने भविष्य में नई पीढ़ी की भूमिका अदा कर रहे हैं।

हम अपने पारस्परिक संबंधों का जश्न मना रहे हैं और आगामी कुछ हफ़्तों में कार्यक्रमों की एक पूरी श्रृंखला पर विचार कर रहे हैं। जिनमें ऑस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ खेल और उसके बाद बेहद महत्वपूर्ण, राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक।

इन आयोजनों से पूर्व कॉमनवेल्थ के 53 देशों के युवा प्रतिनिधियों के लिए एक युवा मंच (यूथ फ़ोरम) का आयोजन कराया जाएगा। कार्यक्रम में युवा प्रतिनिधि अपने राजनेताओं से अपने अपेक्षित भविष्य पर चर्चा करेंगे।

अतिरिक्त जानकारी

अप्रैल 2018 में होने वाली राष्ट्रमंडल देशों की बैठक की मेज़बानी यूके करेगा।

राष्ट्रमंडल चार्टर के अनुसार, सभी सदस्य देशों की चुनौतियां समान हैंः कमज़ोर वैश्विक व्यापार और निवेश; पनपते हुए सीमापार सुरक्षा के ख़तरे, छोटे देशों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, लोकतंत्र के साझा मूल्यों पर मंडरा रहे ख़तरे, सुशासन और समावेश की चुनौतियां। इस सम्मेलन के माध्यम से सभी देशों के राजनेता साथ आकर काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इन चुनौतियों से प्रभावी रूप से निपटने के लिए राष्ट्रमंडल एक सशक्त सांगठनिक इकाई है।

एक ‘साझा भविष्य की ओर (टूवॉर्ड्स अ कॉमन फ़्यूचर)’ की थीम के अंतर्गत, प्रतिनिधि कोशिश करेंगेः

  • एक संपन्न भविष्यः राष्ट्रमंडल देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना और कॉमनवेल्थ अडवांटेज द्वारा मुहैया कराई जाने वाले अवसरों को भुनाना।
  • एक बेहतर, सुरक्षित भविष्यः सुरक्षा चुनौतियों जैसे कि ग्लोबल टेररिज़म, ऑर्गनाइज़्ड क्राइम और सायबर अटैक आदि के ख़िलाफ़ पारस्परिक सहयोग बढ़ाना।
  • एक स्थाई भविष्यः जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों और अन्य वैश्विक समस्याओं से जूझ रहे, छोटे और संसाधनों से कमज़ोर देशों की मदद करना और बेहतर बनाना।
  • एक उज्जवल भविष्यः सम्पूर्ण राष्ट्रमंडल में लोकतंत्र का प्रसार, मूलभूत स्वतंत्रता और सुशासन। हम साथ मिलकर राष्ट्रमंडल को पुनर्जीवित कर सकते हैं और यूके इस मुहिम और अजेंडे को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख तथ्य

राष्ट्रमंडल से 6 महाद्वीपों के 53 देश जुड़े हुए हैं, जो पूरे विश्व के भौगोलिक क्षेत्र का एक चौथाई हिस्सा हैं।

राष्ट्रमंडल देशों की आबादी 2.4 बिलियन है- जो पूरे विश्व की आबादी का एक तिहाई हिस्सा है।

राष्ट्रमंडल के सदस्य देश हैं:

अफ़्रीका- बोत्सवाना, कैमरून, घाना, केन्या, लेसोथो, मलावी, मॉरिशस, मॉज़ैम्बीक़, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, सेशल्स, सिएरा लिओने, दक्षिण अफ़्रीका, स्वाज़ीलैड, तनज़ानिया, द गैम्बिया, युगांडा और ज़ाम्बिया

अमेरिका और कैरेबियन- ऐंटिगुआ और बारबुडा, द बहामस, बारबडोस, बेलिज़, कनाडा, डॉमिनिका, ग्रेनाडा, गुयाना, जमैका, सैंट लूसिया, सैंट किट्स ऐंड नेविस, सेंट विनसेंट ऐंड ग्रेनाडाइन्स और त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो

एशिया- बांग्लादेश, ब्रूनाई डेरुसलम, भारत, मलयेशिया, पाकिस्तान, सिंगापुर और श्रीलंका

यूरोप - साइप्रस, माल्टा और यूके

पसिफ़िक - ऑस्ट्रेलिया, फ़िजी, किरिबाटी, नाउरु, न्यू ज़ीलैंड, पापुआ न्यू गेनी, समोआ, सोलोमॉन, आईलैंड्स, टॉन्गा, टुवालु और वैनुआटु

मीडिया

मीडिया संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करें:

मैनाक डे
प्रमुख, कम्युनिकेशन्स ऐंड पॉलिटिकल एंगेजमेंट, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत
ब्रिटिश उप-उच्चायोग कोलकाता
टेलिफोन: +91 33 2288 5172-76

फ़ॉलो करें: Twitter, Facebook, Flickr, Storify, Eventbrite, Blogs, Youtube, Instagram, Snapchat @UKinIndia, Periscope @UKinIndia

प्रकाशित 13 March 2018