Research and analysis

स्कॉटलैंड के लिए युनाइटेड किंगडम में रहने का क्या तात्पर्य है। (Hindi)

Updated 21 August 2014

Front page of booklet

एक संयुक्त राष्ट्र (युनाइटेड किंगडम)। एक संयुक्त भविष्य।

18 सितम्बर को आपसे स्कॉटलैंड के भविष्य के बारे में एक बड़ा निर्णय लेने को कहा जाएगा: युनाइटेड किंगडम में रहना या उसे छोड़ कर एक अलग राष्ट्र का गठन करना – स्थायी रूप से।

Family sitting round table.

एच एम सरकार के मतानुसार ऐसे कई सारे कारण हैं जिनके लिए स्कॉटलैंड को युनाइटेड किंगडम में रहना चाहिए।

इसका निर्णय आप पर निर्भर करता हैं और सभी प्रासंगिक एवं संबद्ध तथ्यों को जानने के पश्चात ही आपको अपना चयन करना चाहिए।

इस पुस्तिका में उन मुद्दों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जो स्कॉटलैंड के भविष्य को प्रभावित करते हैं। यदि आप इस पुस्तिका में प्रदान की गई किसी भी जानकारी के बारे में अधिक जानना चाहते/चाहती हैं तो gov.uk/youdecide2014 पर अधिक संसाधन, प्रकाशन और घोषणाएं हैं।

युनाइटेड किंगडम में रहने से हमारी अर्थ व्यवसथाएं एक साथ विकसित होंगीं।

Workman with van

अधिक व्यवसाय और नौकरियाँ।

स्कॉटलैंड की कई हजारों नौकरियाँ बाकी के युनाइटेड किंगडम के साथ किए जाने वाले व्यापार से जुड़ी हुई हैं। उदाहरणार्थ, स्कॉटलैंड की 200,000 नौकरियाँ बैंकिंग, बीमा और वित्त द्वारा समर्थित है और स्वयं उद्योग यह अनुमानित करता है कि दस ग्राहकों में से नौ बाकी के यूके में रहते हैं।

पाउंड से जुड़े सभी लाभ।

युनाइटेड किंगडम का हिस्सा होने के नाते, स्कॉटलैंड के पास दुनिया की सबसे पुरानी, सशक्त और स्थायी मुद्राओं में से एक मुद्रा है जिसके पीछे 31 मिलियन कर दाता और बैंक ऑफ इंग्लैंड की शक्ति खड़ी है। दो अलग-अलग राष्ट्रो के बीच वर्तमान मुद्रा व्यवस्था का पुनःसृजन करना संभव नहीं होगा। यूके में रहना एक मात्र तरीका है जिससे हम अपने वर्तमान पाउंड को कायम रख सकेंगे।

निकटतम व्यापारिक सहयोगी।

यह प्रत्याशित किया जाता है कि सभी जी7 राष्ट्रों की तुलना में युनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से पुनः सशक्त होगी। चूंकि स्कॉटलैंड के निर्यात का दो तिहाई हिस्सा इंग्लैंड, वेल्ज और नॉर्दर्न आयरलैंड को जाता है – बाकी की पूरी दुनिया में किए गए निर्यात से अधिक – इसलिए बाकी के यूके और अपने बीच एक अंतर्राष्ट्रीय सरहद खड़ा कर लेने से ठीक उस समय विकास की गति धीमी हो जाएगी जब हमारी अर्थव्यवस्था सफलता की उड़ान भरने के कगार पर है।

युनाइटेड किंगडम में रहने से आपके पैसे सुरक्षित रहेंगे और अधिक मूल्य जनित करेंगे।

Couple unloading groceries

एक अधिक बड़ी अर्थव्यवस्था जो हम सभी की रक्षा करती है।

युनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में छठे स्थान पर है। हमारा सामूहिक आमाप, शक्ति और विविधता हमें एक साथ मिल कर बढ़ने और सफलता प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है और कठिन समय में नौकरियों को सुरक्षित रखने में मदद करती है। वर्ष 2008 में, उदाहरणार्थ, हमारे द्वारा स्कॉटलैंड की बैंकों को प्रदान की गई मदद का मूल्य स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय आय के दुगने से अधिक था।

अधिक सस्ते बिल।

युनाइटेड किंगडम की वित्तीय स्थिति ब्याज के दरों को कम रखने में मदद करती है। इसका मतलब है कि आपको और आपके परिवार को अधिक सस्ते कर्ज और मॉर्गेज मिलेंगे। एवं चूंकि स्कॉटलैंड के ऊर्जा नेटवर्कों एवं अक्षय ऊर्जा के क्षेत्रों में निवेश से संबंधित खर्चों को पूरे ग्रेट ब्रिटेन द्वारा वहन किया जाता है इसलिए यूके में रहने से भविष्य में स्कॉटलैंड के परिवारों के ऊर्जा के बिल में प्रति वर्ष £189* तक की बचत होगी।

*स्त्रोत: Scotland analysis: Energy, HM Government, मई 2014

सुरक्षित बचत और पेंशन।

चूंकि स्कॉटलैंड, युनाइटेड किंगडम का हिस्सा है इसलिए किसी भी यूके के बैंक या बिल्डिंग सोसायटि में आपकी बचत को £85,000 तक की राशि वाली गारंटी द्वारा रक्षित किया जाता है। एवं सरकारी पेंशन और भी अधिक सुरक्षित है क्योंकि पूरे यूके में 31 मिलियन कर दाता उसके खर्च को वहन करते हैं।

युनाइटेड किंगडम में रहने से, स्कॉटलैंड की सार्वजनिक सेवाएं अधिक वहनीय हैं।

Pharmacist

सहभाजित सार्वजनिक संस्थाएं।

स्कॉटलैंड को युनाइटेड किंगडम की 200 से अधिक संस्थाओं और सेवाओं से लाभ मिलता है, जिसमें यह शामिल हैं: बीबीसी, नैशनल लॉटरी, हर मैजेस्टीज पासपोर्ट ऑफिस, रिसर्च काउंसिल्ज यूके और डीवीएलए। एक स्वाधीन स्कॉटलैंड को नई सार्वजनिक संस्थाओं का गठन करना होगा, जो जटिल भी होगा और महंगा भी।

निम्न कर, उच्च सार्वजनिक व्यय।

युनाइटेड किंगडम का हिस्सा होने के नाते, निम्न करों और उच्च सार्वजनिक व्यय के साथ स्कॉटलैंड का वित्त कई गुना अधिक सशक्त है। यूके की सरकार यह अनुमानित करती है कि यूके में रहने से स्कॉटलैंड में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मिलने वाले दीर्घ कालिक वित्तीय लाभ का मूल्य प्रति वर्ष £1,400* है।

स्त्रोत: Scotland analysis: Fiscal policy and sustainability, HM Government, मई 2014

सार्वजनिक सेवाओं के लिए अधिक सहायता।

युनाइटेड किंगडम का हिस्सा होने के नाते, स्कॉटलैंड सार्वजनिक व्यय का लाभ उठाता है जो यूके के औसत से लगभग 10% अधिक है। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक सेवाओं में पूँजी लगाने में मदद मिलती है।

युनाइटेड किंगडम में रहने के कारण दुनिया में स्कॉटलैंड की एक सशक्त और बुलंद आवाज है।

Mother with baby

महत्वपूर्ण जगहों पर एक प्रभावशाली आवाज।

युनाइटेड किंगडम, यूएन (युनाइटेड नेशंज) का एक प्रधान सदस्य है और साथ ही वह दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जो NATO (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन), EU (यूरोपीय संघ), कॉमनवेल्थ, G7, G8 और G20 का सदस्य भी है। EU के ‘बड़े चार’ राष्ट्रों में से एक होने के नाते, कृषि उद्योग और मछली पालन जैसे क्षेत्रों में स्कॉटलैंड के हितों की रक्षा करने के लिए यूके सर्वाधिक सक्षम है।

हमारे लोगों की रक्षा करना और हमारे हितों को आगे बढ़ाना।

सदियों से स्कॉटलैंड के लोग युनाइटेड किंगडम की सशस्त्र सेनाओं का एक बहुमूल्य अंश रहे हैं, जो घर पर और विदेश में हमारी रक्षा करते हैं। यदि आप कभी भी किसी कठिनाई में पड़ जाएं तो आप पूरी दुनिया में 200 से अधिक एम्बसियों और कॉन्सुलेट से मिलने वाली सहायता पर निर्भर कर सकते/सकती हैं। इसमें व्हिसकी जैसे स्कॉटलैंड के निर्यातों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाना शामिल है।

दुनिया में सबसे गरीब लोगों की सहायता।

विश्व भर के सहायता दाताओं में युनाइटेड किंगडम दूसरे स्थान पर है। हमारे समग्र प्रभाव और पहुँच का यह मतलब है कि हम अत्यधिक गरीबी को समाप्त करने में मदद कर रहे हैं और आपातकालीन लोकोपकारी परिस्थितियों में जीवन बचा रहे हैं एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति बनाए रखने के मिशन के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। फिलिपींज में आए टाइफून (तूफ़ान) हाइयान के कारण हुई तबाही में खाना, पानी आवासन और जीवन रक्षक औषधियाँ प्रदान कर के यूके ने एक मिलियन लोगों की मदद की।

युनाइटेड किंगडम में रह कर स्कॉटलैंड अधिक सशक्त है।

Workers in high vis

एक साथ रहने से हम सभी को लाभ मिलता है।

सामूहिक रूप से युनाइटेड किंगडम के चार राष्ट्रों में 60 मिलियन से अधिक लोग और प्रायः 5 मिलियन व्यवसाय हैं। यह अधिक विस्तृत समुदाय सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक अवसर और अधिक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।

राष्ट्रों का सफल परिवार।

300 वर्षों से अधिक समय से युनाइटेड किंगडम का हिस्सा होने के नाते स्कॉटलैंड ने समृद्धी प्राप्त की है। इंग्लैंड, वेल्ज और नॉदर्न आयरलैंड के साथ मिल कर स्कॉटलैंड ने विश्व के सबसे सफल राष्ट्रों के परिवारों में से एक की रचना की है।

एक सशक्त स्कॉटिश संसद।

स्कॉटलैंड के पास पहले से ही अपना संसद है जो अस्पताल, स्कूल, पुलिस व्यवस्था और अन्य जरूरी मामलों पर निर्णय लेता है। अगले वर्ष से स्कॉटलैंड के संसद को और भी अधिक शक्तियाँ मिलेंगी जिससे वे कर के दर को निर्धारित कर सकेंगे और साथ ही यह भी तय कर सकेंगे कि वे पैसे उधार लेना चाहते हैं या नहीं और यदि लें तो किस समय पर लेंगे।

Family in countryside

18 सितम्बर के जनमत संग्रह का अर्थ है एक बहुत बड़ा निर्णय लेना जिसके द्वारा हर चीज प्रभावित होगी: आप कैसे रहते/रहती और काम करते/करती हैं, कौन से पैसों का प्रयोग करते/करती हैं, कितना कर देते/देती हैं, कौन से कानूनों का पालन करते/करती हैं और आपका कौन सा पासपोर्ट होगा। 18 सितम्बर के जनमत संग्रह का अर्थ है एक बहुत बड़ा निर्णय लेना जिसके द्वारा हर चीज प्रभावित होगी: आप कैसे रहते/रहती और काम करते/करती हैं, कौन से पैसों का प्रयोग करते/करती हैं, कितना कर देते/देती हैं, कौन से कानूनों का पालन करते/करती हैं और आपका कौन सा पासपोर्ट होगा।

यह एक बहुत बड़ा निर्णय है। gov.uk/youdecide2014 पर अधिक जानकारी प्राप्त करें * www.facebook.com/youdecide2014 * www.twitter.com/youdecide2014

वैकल्पिक तौर पर, आप निम्नलिखित पते पर लिख कर अधिक जानकारी प्राप्त करने का अनुरोध कर सकते/सकती हैं: Scotland Office, 1 Melville Crescent, Edinburgh, EH3 7HW.