Research and analysis

स्कॉटलैंड का भविष्य तय करने के समय सुनिश्चित करें कि आपके पास सारे तथ्य हों।

Updated 21 August 2014

Family walk in the countryside

युनाइटेड किंगडम (संयुक्त राष्ट्र) में रहने से हमें निम्नलिखित पाँच तरीकों से लाभ मिलेगा।

1. पाउंड को रख सकेंगे।

पाउंड, दुनिया की सबसे सशक्त और स्थायी मुद्राओं में से एक है। यूके में रहना ही एक मात्र तरीका है जिससे स्कॉटलैंड बैंक ऑफ इंग्लैंड और पाउंड की शक्ति को ठीक उसी तरह रख सकता है जैसे इस समय हमारे पास है। स्वाधीन स्कॉटलैंड के लिए एक नई मुद्रा स्थापित करना महंगा और जोखिम भरा होगा।

2. सार्वजनिक सेवाओं के लिए अधिक सहायता।

वर्तमान में, स्कॉटलैंड को प्रत्येक व्यक्ति के लिए सार्वजनिक व्यय का जो लाभ मिलता है वह यूके के औसत से लगभग 10% अधिक है। समग्र यूके के करदाता हमारे लिए आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं का निधियन करते हैं जैसे कि स्वास्थ्य और शिक्षा। यूके में रहने का दीर्घकालिक वित्तीय लाभ स्कॉटलैंड के हर व्यक्ति के लिए प्रति वर्ष [footnote 1] £1,400 तक है।

3. एक अर्थव्यवस्था, अधिक नौकरियाँ।

स्कॉटलैंड और बाकी के यूके के बीच का व्यवसाय बाकी की दुनिया के साथ उसके व्यवसाय से अधिक है। सैकड़ों-हजारों स्कॉटिश नौकरियाँ यूके के साथ किए जाने वाले व्यवसाय से संबंधित हैं। एक नई अंतर्राष्ट्रीय सरहद और एक अलग मुद्रा की व्यवस्था व्यवसाय को अधिक कठिन बना देंगीं और इससे नौकरियों के जाने का भी जोखिम है एवं वह भी एक ऐसे समय पर जब यूके की अर्थव्यवस्था फिर से ठीक हो रही है।

4. अधिक सस्ते बिल।

यूके की वित्तीय स्थिति ब्याज के दरों को कम रखने में सहायता करती है। इसका अर्थ है अधिक सस्ते मॉर्गेज और कर्जे। साथ ही हमारा अधिक बड़ा आकार परिवार के बिलों को अधिक सस्ता बनाता है। यूके में रहने से भविष्य में स्कॉटिश परिवारों के लिए ऊर्जा के बिल प्रति वर्ष £189 तक कम होंगे।[footnote 2]

5. दोनों विश्वों का सर्वोत्तम।

स्कॉटिश संसद पहले से ही स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेती है और स्कॉटलैंड के लिए अधिक शक्तियाँ गारंटीकृत हैं। एवं, यूके के परिवार का हिस्सा होने के नाते, हमें संसाधनों को साझा करने और जोखिमों को कम करने से लाभ मिलता है। एक साथ रहने से, हम यहाँ स्कॉटलैंड में अधिक निर्णय ले सकेंगे जिसके पीछे यूके की शक्ति, स्थायित्व और सुरक्षा होगी।

Mother holds her baby

स्वाधीनता का अर्थ है कि स्कॉटलैंड यूके से अलग हो जाएगा – हमेशा के लिए। यह एक बड़ा निर्णय है और प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। [Gov.uk/youdecide2014] पर अधिक जानकारी प्राप्त करें(https://www.gov.uk/government/topical-events/scottish-independence-referendum)

Facebook

Twitter

यह पुस्तिका बड़े अक्षरों, ऑडियो और ब्रेल में उपलब्ध है। कृपया Scotland Office, 1 Melville Crescent, Edinburgh, EH3 7HW को लिखें।