Bruce Bucknell

जीवनी

ब्रूस बकनल कोलकाता में ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त हैं। यहाँ वह भारत के 13 प्रदेशों जैसे प. बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, असम, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश अंदमान-निकोबार द्वीपसमूह के प्रतिनिधि होंगे।

कोलकाता में अपनी भूमिका ग्रहण करने से पहले बकनल 2012 से 2016 तक बेलारूस गणराज्य में हर मैजेस्टी सरकार के राजदूत रहे थे। इससे पहले वह एस्टेट्स में तथा विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय में सिक्योरिटी डायरेक्टर के डेप्युटी हेड ऑफ सिक्योरिटी (2009-2011) रहे और 2007-09 में ज्वाइंट एफसीओ एवं डिपार्टमेंट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के सूडान यूनिट के उप प्रमुख रहे।

2003-07 में उन्होंने मैड्रिड के ब्रिटिश दूतावास में प्रथम सचिव के पद पर काम किया और इससे पहले उनकी पोस्टिंग मिलान (1995-99) और अम्मान (1988-91) में हुई थी।

उन्होंने डरहम यूनिवर्सिटी में आधुनिक इतिहास का अध्ययन किया और अपने भ्रमण किए किये गए स्थानों के बारे में वे गहरी रूचि रखते हैं।

उनका विवाह हेनरिएटा डोरिंगटन-वार्ड के साथ हुआ और उनके दो बेटे हैं।

सरकार में पिछली भूमिकाएं

  • ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कोलकाता
  • British Ambassador to Belarus