Dr Alexander Evans OBE

जीवनी

डॉ अलैक्जैंडर एवंस ने अगस्त 2015 में भारत में उप-उच्चायुक्त का पद ग्रहण किया। इस भूमिका में वह 10 शहरों में कार्यरत लगभग 920 कर्मचारियों के भारत नेटवर्क के मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में काम करेंगे। अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट छात्र के रूप में बिताये समय के साथ उन्होंने आगे चलकर इस क्षेत्र के बारे में लेखन किया, पढ़ाया और टिप्पणियां करते हुए भारत के साथ उनका रिश्ता लम्बे समय से रहा है।

श्री अलैक्जेंडर करियर डिप्लोमैट हैं जिन्होंने पहले न्यूयॉर्क में (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद विशेषज्ञ टीम का नेतृत्व करते हुए लीव ऑफ एब्सेंस पर), वाशिंग़टन डीसी में (यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट में पूर्व राजदूत रिचर्ड हॉलब्रुक के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में), इस्लामाबाद और नई दिल्ली में काम किया। लंदन में उन्होंने पॉलिसी प्लानिंग स्टाफ के सदस्य के रूप में और राष्ट्रीय सुरक्षा में तथा विश्लेषक के रूप में काम किया। राजनयिक सेवा में आने से पहले श्री अलैक्जेंडर वित्तीय सेवाओं के थिंक-टैंक के अध्ययन के निदेशक थे और उन्होंने प्रबंधन सलाहकार, पत्रकार और रेगुलेटर के रूप में काम किया। चैटहम हाउस के थिंक-टैंक में भी काम किया और लंदन में पॉलिसी एक्सचेंज में, वाशिंगटन डीसी के स्टिमसन सेंटर और न्यू यॉर्क के एशिया सोसाइटी में भी कार्यरत रहे।

श्री अलैक्जेंडर किंग्स कॉलेज लंदन में विजिटिंग सीनियर रिसर्च फेलो, नफील्ड कॉलेज ऑक्सफोर्ड में पूर्व ग्विलिन गिब्बन फेलो और दो बार येल यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए- पहली बार वर्ल्ड फेलो के रूप में और बाद में फिर सीनियर फेलो के रूप में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर आध्यापन हेतु। पूर्व में वह लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस में विदेश नीति के हेनरी किसिंगर चेयर पद पर कार्यरत रहे। युनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य में वह उच्च शिक्षा और गैर-लाभकारी बोर्ड में सेवारत थे। स्कूल ऑफ ओरिएंटल और अफ्रीकन स्टडीज से उन्होंने दक्षिण एशियाई राजनीति में पीएचडी किया और 2010 में ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (ओबीई) में नियुक्त हुए।

सरकार में पिछली भूमिकाएं

  • Strategy Director
  • ब्रिटिश उप उच्चायुक्त नई दिल्ली
  • Acting British High Commissioner to India
  • ब्रिटिश उप उच्चायुक्त नई दिल्ली

घोषणाएं