विश्व की समाचार कथा

यूके-भारत द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास से हिंद महासागर को समुद्री व्यापार के लिए सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी

भारत और ब्रिटेन के संयुक्त समुद्री अभ्यास कोकण 2018 में भाग लेने के लिए एचएमएस ड्रैगन का दल गोवा पहुंच गया है।

Maritime trade

इस अभ्यास का आयोजन यूके और भारत के बीच पिछले संयुक्त कार्यों के बाद किया जा रहा है। हाल ही में, ब्रिटिश सेना ने द्विपक्षीय अभ्यास अजेय योद्धा में भाग लिया था और रॉयल वायुसेना व भारतीय वायुसेना ने इंद्रधनुष अभ्यास में एक साथ प्रशिक्षण किया था।

कोंकण अभ्यास में, दोनों पक्ष विशेषज्ञता को साझा करेंगे और भविष्य में सहयोग के अवसरों की तलाश करेंगे। इस अभ्यास में फोकस का क्षेत्र एंटी-सबमरीन वारफेयर और एरिया एयर डिफेंस होगा। यह हिंद महासागर को समुद्री व्यापार के लिए सुरक्षित स्थान बनाने के उद्देश्य से, दोनों नौसेनाओं के बीच और सहयोगी कार्यों के मार्ग को प्रशस्त करेगा।

जबकि गोवा में, एचएमएस ड्रैगन व्यापक यूके-इंडिया डिफेंस इंगेजमेंट वर्क में भी योगदान देगा। भारत सरकार, नौसेना और उद्योग के प्रतिनिधि भी बोर्ड पर यूके सरकार और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ शामिल होंगे और देखेंगे कि सैन्य क्षमता और प्रौद्योगिकी पर चल रही मौजूदा चर्चाओं के संदर्भ में जहाज के सिस्टम से रॉयल नेवी के उद्देश्यों की आपूर्ति को कैसे सक्षम बनाते हैं।

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्क्विथ केसीएमजी ने कहा:

अभ्यास कोंकण भारत-ब्रिटेन रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और इस बात को समझने का एक शानदार अवसर है कि समुद्री खतरों का सामना करने के लिए हमारी नौसेना साथ मिलकर कैसे काम कर सकती है। इसमें सैन्य, बहुपक्षीय और वाणिज्यिक साझेदारी जैसे भारतीय महासागर में की जाने ब्रिटेन की गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।

इस साल अप्रैल में, हमारे प्रधान मंत्रियों ने संयुक्त रूप से कहा था कि हम “तकनीक को डिजाइन करेंगे, निर्मित करेंगे और बनाएंगे…और हमारे सुरक्षा और सैन्य बल तकनीक, क्षमता और उपकरणों को साझा करेंगे”। बंदरगाह पर मौजूद एचएमएस पर होने वाले इस अभ्यास औऱ कार्यक्रम से दोनों देशों को वह महत्वाकांक्षा पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

अभ्यास के लिए आते समय रास्ते में एचएमएस ड्रैगन ने खाड़ी के ‘हशीश हाईवे’ पर 3,048 किलोग्राम के हशीश शिपमेंट को रोक दिया। इस मार्ग का उपयोग अफगानिस्तान से मध्य पूर्व और पूर्वी अफ्रीका और आगे के जगहों पर ड्रग्स भेजने के लिए किया जाता है।

आगे की जानकारी:

एचएमएस ड्रैगन का फिलहाल ब्रिटेन से बाहर तैनाती का सातवां महीना है। इसका परिचालन हिंद महासागर और खाड़ी में समुद्री सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।

हाल ही में वह उत्तरी हिंद महासागर में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा संगठन, संयुक्त समुद्री सेनाओं के लिए काम कर रही है। यहां, उसने बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाई है जिसके मुनाफे का उपयोग संभवतः आतंकवाद और अन्य आपराधिक गतिविधियों को वित्त पोषित करने के लिए किया जाता है।

मीडिया

सैली हेडली, हेड ऑफ कम्युनिकेशन्स
प्रेस और कम्युनिकेशन्स, ब्रिटिश उच्चायोग,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली 110021
टेलीफोन: 24192100; फैक्स: 24192400

मेल करें: उपेंद्र सिंह

हमें फॉलो करें Twitter, Facebook, Flickr, Eventbrite, Blogs, Youtube, Instagram

प्रकाशित 30 November 2018