विश्व की समाचार कथा

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख के लिए ब्रिटेन के उम्मीदवार भारत के दौरे पर

डॉ. डेविड नैबेरो विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक की दौड़ में अंतिम तीन उम्मीदवारों में से एक हैं।

Dr David Nabarro

मई महीने के अंत तक 194 देशों के स्वास्थ्य मंत्री अपने वार्षिक समारोह में भाग लेंगे। वे सभी मिलकर 1 जुलाई को ऐसे व्यक्ति का चुनाव करेंगे जो डॉ. मार्गरेट चान के स्थान पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अगले महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

यह अरबों लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में एक जिम्मेदारी पूर्ण कार्य है। डॉ. डेविड नैबेरो अंतिम तीन उम्मीदवारों में से एक हैं और वह अपने इस दर्शन के साथ वरिष्ठ मंत्रियों से बैठक करने के लिए भारत में हैं कि उन्नत, रूपांतरित WHO से किस प्रकार देश को लाभ मिले।

अपने दौरे के बारे में डॉ नैबेरो ने कहा:

मुझे भारत आने पर बहुत खुशी है और इस महान देश में भारतीय लोगों का जीवन सुधारने के लिए WHO किस प्रकार भारत सरकार की सहायता कर सकता है, इस बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा।

वर्ष 1992 और 1995 के बीच मैंने उड़ीसा के बहुत से प्रेरक भारतीय स्वास्थ्य अग्रणियों के साथ काम किया। इसके अलावा मैंने गुजरात के सहकारी डेयरी “अमूल” में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने की दिशा में भी तत्परता से काम था।

हमारा विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है जिसमें शामिल हैं जलवायु परिवर्तन, व्यापक रूप से फैली हुई गरीबी और संघर्ष और साथ ही संक्रमणों का खतरा जैसे क्षय रोग, जो उपलब्ध दवाओं के प्रति अधिक प्रतिरोधी होता जा रहा है। और आज भारत में, गैर-संक्रामक या “जीवनशैली” रोगों, जैसे मधुमेह और हृदय रोग के मामले बढ़ रहे हैं, जबकि क्षय रोग और मलेरिया के मामले विशेष रूप से गरीब समुदायों में प्रबल रूप से बने हुए हैं।

इन चुनौतियों से निपटने में सहायता के लिए WHO महत्वपूर्ण है, लेकिन इसे उन्नत करने की तत्काल आवश्यकता है। रोगों के प्रकोपों के प्रति WHO की प्रतिक्रिया के तौर-तरीकों को मैं तेजी से बदलूंगा और मैं जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों के लिए मदद को प्राथमिकता दूंगा। मेरे दर्शन का मुख्य केंद्र है संगठन, जो लोगों को खासकर महिलाओं और बच्चों को उन्हें आवश्यक होने पर उनके लिए ज़रूरी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करता है।

डॉ. नैबेरो को ब्रिटिश सरकार का पूरा समर्थन है क्योंकि उन्हें इस क्षेत्र का बेमिसाल अनुभव है - उन्होंने मेडिकल डॉक्टर, प्रशिक्षक, अंतर्राष्ट्रीय जन सेवक और राजनयिक के रूप में 40 से अधिक वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य में अपना अमूल्य समय दिया है। उन्होंने जटिल वैश्विक चुनौतियों का प्रबंधन बार-बार और सफलतापूर्वक किया है और संकट के समय में विश्व को नेतृत्व प्रदान किया है।

उन्होंने भारत, नेपाल और बांग्लादेश सहित 50 से अधिक देशों में अग्रणी भूमिका में काम किया है। उन्होंने ईबोला, बर्ड फ्लू, कोलेरा और पोषण पर काम करते हुए, संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली की जटिलताओं के ठीक करने में 15 वर्ष बिताए।

भारत के ब्रिटिश उच्चायुक्त, श्री डोमिनिक ऐस्क्वेथ ने कहा:

डॉ. नैबेरो WHO के अगले महानिदेशक के रूप में सर्वोत्तम विकल्प है। अपनी सुदृढ़, अद्वितीय पहचान और हालिया विगत वर्षों में मेडिकल संकटों के प्रति वैश्विक ब्रिटेन की प्रतिक्रियाओं के नेतृत्व के अनुभव के साथ, वह नई उभरती चुनौतियों से लड़ने में संगठन के नेतृत्व के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।

ब्रिटेन और भारत का फलता-फूलता विज्ञान और नवोन्मेषी संबंध है जो आगे न्यूटन-भाभा फंड द्वारा परिष्कृत होता है। न्यूटन-भाभा के अंतर्गत, हम जन स्वास्थ्य और कल्याण जैसी मुख्य वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे ऐंटि-माइक्रोबियल रेसिस्टेंस, मातृत्व और बाल स्वास्थ्य और वायु प्रदूषण और मानव स्वास्थ्य जैसी समस्याओं को काबू करने में ब्रिटेन-भारत सहयोग को मदद मिलेगी।

अधिक जानकारी

न्यूटन फंड 16 पार्टनर देशों के साथ अनुसंधान और नवाचार विकसित करता है जिससे उनके आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण को मदद मिलती है और दीर्घकालिक धारणीय विकास के लिए उनकी अनुसंधान और नवाचार क्षमता विकसित होती है। वर्ष 2021 तक ब्रिटिश सरकार का कुल निवेश पार्टनर देशों की ओर से समान संसाधनों के साथ £735 मिलियन है।

न्यूटन फंड का प्रबंधन यूके डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस, एनर्जी ऐंड इंडस्ट्रियल स्ट्रेटेजी द्वारा किया जाता है और 15 ब्रिटिश भागीदारों द्वारा आपूर्ति की जाती है जिसमें शामिल हैं अनंसधान परिषद, ब्रिटिश अकादमी, ब्रिटिश काउंसिल, इनोवेट यूके और मेट ऑफिस।

भारत में, इसे भारत सरकार की भागीदारी में न्यूटन-भाभा फंड के नाम से जाना जाता है।

डॉ. नैबेरो के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट देखें, ट्वीटर @davidnabarro #Nabarro4DG पर फॉलो करें।

मीडिया

मीडिया प्रश्न के लिए, कृपया संपर्क करें:

स्टुअर्ट ऐडम, प्रमुख
प्रेस एवं कम्युनिकेशन
ब्रिटिश उच्चायुक्त,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली 110021
टेलिफ़ोन: 24192100; फैक्स: 24192400

मेल करें: अंशुमान एट्रोले

हमें फॉलो करें Twitter, Facebook, Flickr, Storify, Eventbrite, Blogs, Foursquare, Youtube, Instagram, Snapchat @UKinIndia, Periscope @UKinIndia

प्रकाशित 7 March 2017