विश्व की समाचार कथा

यूके कैरियर स्ट्राइक ग्रुप अपनी पहली तैनाती के लिए भारत रवाना होगा

यूके कैरियर स्ट्राइक ग्रुप 2021, एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के नेतृत्व में, अपनी पहली परिचालन तैनाती पर ऑटम में भारत के लिए रवाना होगा।

India

यूनाइटेड किंगडम की विदेश नीति में ‘इंडो-पैसिफिक झुकाव” के प्रतिनिधित्व के तौर पर, एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ कैरियर – जो की रॉयल नेवी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा जहाज है - भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और अन्य क्षेत्रों में रवाना होगा। कैरियर पश्चिम तट के बंदरगाहों की तरफ जाएगा, जहां यह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में भाग लेगा, जिससे दोनों देशों के व्यापार और राजनीतिक गठजोड़ को फायदा होगा। जहाज हिंद महासागर में भारतीय सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त अभ्यास का आयोजन करेगा, जिससे हमारी इंटरोऑपरेबिलिटी बढ़ेगी और साझा खतरों से बचाव और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की हमारी क्षमता बढ़ेगी।

तैनाती के दौरान, यूनाइटेड किंगडम महत्वपूर्ण वैश्विक व्यापार मार्गों से गुजरने की स्वतंत्रता का समर्थन करेगा और उन देशों को लाभान्वित करने वाले नियमों और व्यवहारों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रणाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेगा। यह हिंद महासागर में हमारे साझा सुरक्षा लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए भारत के साथ एक नौसैनिक साझेदारी स्थापित करने में भी मदद करेगा।

यूके सरकार द्वारा पिछले महीने जारी की गई विदेश, रक्षा, विकास और सुरक्षा नीति की ऐतिहासिक समीक्षा ने यूनाइटेड किंगडम को व्यापार, साझा सुरक्षा और मूल्यों के समर्थन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सबसे व्यापक और सबसे एकीकृत उपस्थिति के साथ यूरोपीय देश बनने के लिए प्रतिबद्ध करती है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री, बेन वालेस एमपी, ने कहा:

यूके और भारत स्वाभाविक रूप से रक्षा भागीदार हैं, विशेष रूप से विश्व स्तरीय अनुसंधान, विकास और प्रशिक्षण में। भारत के साथ कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की साझेदारी इस रिश्ते की निरंतर समृद्धि की नींव रखेगी।

यह तैनाती वैश्विक ब्रिटेन का एक्शन में आने का प्रतीक है और भारत, भारत-प्रशांत क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरों का मुकाबला करने की हमारी प्रतिबद्धता को दृढ़ता से प्रदर्शित करती है।

पिछले साल दिसंबर में, यूनाइटेड किंगडम के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने नई दिल्ली में प्रधान मंत्री मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की थी जिसमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर अधिक संयुक्त सहयोग के लिए एक ऐतिहासिक यूके-भारत रोडमैप पर सहमति बनाने की दिशा में प्रगति की।

इस साल के अंत में, यूनाइटेड किंगडम ने कॉर्निवल, यूके में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधान मंत्री मोदी को आमंत्रित किया है, ताकि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में और जलवायु परिवर्तन और कोरोनावायरस जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में यूनाइटेड किंगडम के महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में भारत की भूमिका हो।

कैरियर स्ट्राइक ग्रुप भूमध्य सागर से लाल सागर तक, अदेन की खाड़ी से अरब सागर तक और हिंद महासागर से फिलीपीन सागर तक 26,000 नौटिकल मील की दूरी तय करेगा।

अधिक जानकारी

स्ट्राइक समूह में टाइप 45 डिफेंडर एचएमएस डिफेंडर और एचएमएस डायमंड, टाइप 23 एंटी-सबमरीन फ्रिगेट्स एचएमएस केंट और एचएमएस रिचमंड, और टैंकर और भंडारण जहाज फोर्ट विक्टोरिया और आरएफए टाइडस्प्रिंग शामिल होंगे।

फ्लाइट डेक पर आठ एफ -35 बी लाइटनिंग II फास्ट जेट, चार वाइल्डकैट मैरीटाइम अटेक हेलीकॉप्टर, सात मर्लिन एमके2 एंटी-सबमरीन और एयरबोर्न अर्ली वार्निंग हेलीकॉप्टर, और तीन मर्लिन एमके4 कमांडो हेलीकॉप्टर होंगे।

यूनाइटेड किंगडम और भारत का सभी सेवाओं में एक अर्धवार्षिक एक्सरसाइज कार्यक्रम है जहां भारतीय और ब्रिटिश सेनाएं संयुक्त अभ्यास करती हैं: सेना के लिए एक्सरसाइज के लिए अजय वारियर, नौसेना के लिए एक्सरसाइज कोंकण, और वायु सेना के लिए एक्सरसाइज इंद्र धनुष।

यूके में दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा रक्षा बजट है - यूरोप में सबसे ज्यादा और नाटो में दूसरा सबसे बड़ा। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा निर्यातक भी है।

मीडिया

सैली हेडली, संचार प्रमुख
प्रेस और संचार, ब्रिटिश उच्चायोग,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली 110021. दूरभाष: 24192100

मेल करें: BHCMediaDelhi@fco.gov.uk

हमें फालो करें: Twitter, Facebook, Instagram, Flickr, Youtube, Eventbrite and Blogs

प्रकाशित 26 April 2021