विश्व की समाचार कथा

यूके कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने भारतीय नौसेना के साथ समुद्री अभ्यास शुरू किया

एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के नेतृत्व में यूनाइटेड किंगडम के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप 2021 ने तीन दिनों के चुनौतीपूर्ण नौसेना अभ्यास के लिए बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसैनिक बलों के साथ मुलाकात की।

HMS Queen Elizabeth of UK Carrier Strike Group in company with an Indian Shivalik Multi-role Frigate during Maritime Partnership Exercises in the Bay of Bengal

भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी के बीच नौसेना साझेदारी अभ्यास के दौरान दोनों नौसेनाएं कई सारे जहाज, वायु, समुद्र और सब सर्फेस मैरीटाइम एवोल्यूशनस के साथ-साथ निकटता से सेना अथवा जहाज के स्थान बदलने की कुशलता पर युद्धाभ्यास करेंगी। यह दोनों बलों को आगे के अभ्यासों से पहले अपनी इंटरोऑपरेबिलिटी और सहयोग में सुधार करने में सहयोग करेगा जब कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) पतझड़ में हिंद महासागर में लौटेगा। दोनों संयुक्त बलों में 10 जहाजें, दो पनडुब्बीयां, लगभग 20 विमान और लगभग 4,000 कर्मचारी हैं।

यूनाइटेड किंगडम और भारत दोनों अपने वाहकों (कैरियर) के पुनरुत्थान (रिनायसांस) के दौर से गुजर रहे हैं, जिसमें सीएसजी यूनाइटेड किंगडम की संयुक्त अभियान क्षमता का नेतृत्व कर रहा है। यह तैनाती हमारे दोस्तों को वास्तविक सुरक्षा प्रदान करेगी और वैश्विक सुरक्षा को कमजोर करने वालों के लिए ठोस अवरोध पैदा करेगी। एक भारतीय युद्धपोत अगस्त में यूनाइटेड किंगडम के तट पर रॉयल नेवी के साथ अभ्यास भी करेगा।

फर्स्ट सी लॉर्ड, एडमिरल सर टोनी राडाकिन ने कहा:

इस महीने रॉयल नेवी और भारतीय नौसेना दो महासागरों में मिलेंगे और एक साथ काम करेंगे – यह हिंद महासागर से शुरू होगी, जब यूनाइटेड किंगडम कैरियर स्ट्राइक ग्रुप कई सारे यूके-भारत अभ्यासों और आयोजनों के लिए सबसे पहले आएगा। वे दोनों इस गर्मी में अटलांटिक महासागर में अलग-अलग अभ्यासों में हिस्सा लेंगे। यह तैनाती हमारे नौसैनिक बलों के बीच बढ़ते संबंधों की ताकत, ऊर्जा और महत्व का प्रमाण है।

संयुक्त अभियान के प्रमुख, वाइस एडमिरल सर बेन की ने कहा:

यूनाइटेड किंगडम और भारत प्रमुख रक्षा साझेदार हैं और कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की तैनाती ग्लोबल ब्रिटेन की कार्रवाई का प्रतीक है, जो भारत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरों का सामना करने का प्रदर्शन करती है।

यूनाइटेड किंगडम के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के कमांडर कमोडोर स्टीव मूरहाउस ने कहा:

जैसे की एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ और उनका कैरियर स्ट्राइक ग्रुप हिंद महासागर को पार कर रहा है, इसलिए यह स्वाभाविक है कि हम भारतीय नौसेना के साथ अभ्यास करें।

सामरिक स्तर पर, यह अभ्यास घनिष्ठ रक्षा साझेदारी की एक शक्तिशाली अभिव्यक्ति है जिसकी कल्पना प्रधान मंत्री जॉनसन और मोदी ने की थी जब वे इस साल की शुरुआत में 2030 के लिए यूनाइटेड किंगडम-भारत रोडमैप पर सहमत हुए ।

आगे की जानकारी

संयुक्त अभ्यासों की फ्री-टू-यूज़ उच्च रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें यहां, उपलब्ध है। वीडियो फुटेज यहां से ले सकते हैं।

कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और भारतीय नौसेना के बीच संयुक्त अभ्यास 21-23 जुलाई तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया जा रहा है। अपनी पहली तैनाती में सीएसजी 26,000 से अधिक नौटिकल मील की यात्रा करेगा, जिसमें भूमध्य सागर से हिंद-प्रशांत के बीच 40 देशों से अभ्यास करेगा और वापस लौटेगा।

पांचवीं पीढ़ी का एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ वाहक, जिसका वजन 65,000 टन है, यूके में अब तक का सबसे बड़ा सतही पोत है। प्रोपेलर जो नियाग्रा फॉल्स से लम्बे हैं, 50 हाई-स्पीड ट्रेनों की शक्ति उत्पन्न करते हैं। यह छह रॉयल नेवी जहाजों, एक रॉयल नेवी पनडुब्बी, एक अमेरिकी नौसेना विध्वंसक और नीदरलैंड से एक युद्धपोत का नेतृत्व करती है। यह पांचवीं पीढ़ी के F-35B लाइटनिंग मल्टी-रोल एयरक्राफ्ट से लैस है। इसे रॉयल एयर फ़ोर्स, रॉयल नेवी और यूएस मरीन कॉर्प्स द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है।

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और सामान्य खतरों का मुकाबला करने से लेकर सिंगापुर, कोरिया गणराज्य, जापान, भारत और अन्य के साथ जुड़ने के माध्यम से लेकर व्यापार के नए अवसरों का लाभ उठाने तक, इसकी तैनाती क्षेत्र में यूनाइटेड किंगडम की भागीदारी में एक और कदम बढ़ने का प्रतीक है। यूनाइटेड किंगडम आसियान (ASEAN) वार्ता भागीदार का दर्जा हासिल कर पहले से ही इस क्षेत्र में भारी निवेश कर रहा है, कंप्रिहेंसिव और प्रोगेसिव ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (सीपीटीपीपी) में शामिल होने के लिए बातचीत शुरू कर रहा है और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत के साथ व्यापार वार्ता में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मीडिया

मीडिया पूछताछ के लिए, कृपया संपर्क करें:

डेविड रसेल, संचार प्रमुख
प्रेस और संचार, ब्रिटिश उच्चायोग,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली 110021. दूरभाष: 24192100

मेल करें: BHCMediaDelhi@fco.gov.uk

हमें फालो करें: Twitter, Facebook, Instagram, Flickr, Youtube, Eventbrite and Blogs

प्रकाशित 22 July 2021