यूके ने भारत से ब्रिटिश नागरिकों को घर भेजने के लिये पहली चार्टर उड़ानों की घोषणा की
यूके ने पहली सात चार्टर उड़ानों की घोषणा की है।

चार्टर उड़ानें निम्नलिखित शहरों से लंदन के लिए प्रस्थान करेंगी:
ब्रिटिश यात्रियों को सीटें आरक्षित करने के लिए संबंधित शहरों के बुकिंग पोर्टल पर जाना होगा। अन्य स्थानों से उड़ान की सूचना जल्द ही दी जायेगी।
भारत में कार्यकारी उच्चायुक्त जैन थॉम्पसन ने कहा:
हम जानते हैं कि पिछले कुछ सप्ताह ब्रिटिश नागरिकों के लिए कितने चिंताजनक रहे हैं। मै आशा करती हूँ की इस घोषणा से ब्रिटिश नागरिकों को राहत मिलेगी, ख़ास रूप से जरुरत मंद लोगों को। भारत में बड़ी संख्या में ब्रिटिश नागरिकों के होने के कारणवश- इस ऑपरेशन का पैमाना बहुत ही विशाल है युके नई दिल्ली में भारत सरकार तथा लंदन के साथ एक जुट होकर काम कर रही है ताकी ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षति वापस भेजा जा सके।
विदेश राज्य मंत्री, विंबलडन के लॉर्ड (तारिक) अहमद ने कहा:
यूके सरकार दिन-रात काम कर रही है ताकी पूरे विश्व में फंसे सारे ब्रिटिश नागरिकों को वापस लाया जा सके। कमर्शियल फ्लाइट्स के अभाव में, ये पहले चार्टर फ्लाइट्स ब्रिटिश यात्रियों को भारत से वापस लाने मे बहुत राहत पहुंचाएंगी,खासकर जरूरतमंद तथा वल्नरेबल क्षेत्र में आने वाले नागरिको को।
ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा तथा कल्याण सुनिश्चित करना ब्रिटिश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ब्रिटिश उच्चायोग भारत में रहने वाले किसी भी ब्रिटिश नागरिकों को दूतावास सहायता देता रहेगा ।
संपादकों के लिए नोट्स
-
टिकट बुक करने तथा अपने विवरण को रजिस्टर करने के लिए, ब्रिटिश नागरिक इन शहर-विशिष्ट वेबपेज का उपयोग करें: गोवा, मुंबई तथा नई दिल्ली
- भारत के अंदर अभी आवागमन बहुत प्रतिबंधित है। यात्री केवल उन उड़ानों के लिये आवेदन करे जिस राज्य में अभी वो हैं।
- ये उड़ानें यूके के यात्रियों के लिए हैं जो सामान्य रूप से यूके में रहते हैं या उनका कोई अपना आश्रित हों।
- जिन ब्रिटिश नागरिकों को ज़्यादा खतरा है यानी जो ‘वल्नरेबल’ क्षेत्र में आते हैं उनके के लिए कुछ सीटें आरक्षित होंगी। इस समूह के व्यक्तियों से सीधा संपर्क किया जाएगा।
- लगेज चार्ज,टिकट की कीमत तथा वाहक का चार्ज बुकिंग पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
-
यूके अन्य भागीदारों के साथ भी संपर्क में हैं जो अन्य देशों के लिए उड़ान भर रहे हैं तथा ऐसे ही फ्लाइट्स में ब्रिटिशों नागरिकों के लिए सीट सुरक्षित की जा रही है। 4 अप्रैल को बहुत जरूरतमंद 113 ब्रिटिश नागरिकों को एक आयरिश फ्लाइट में गोवा से वापस भेजा गया।
-
अनुमानतः 35,000 ब्रिटिश नागरिक अभी भारत में हैं। उनमे से 20,000 लोगों ने कहा है कि वे जल्द से जल्द ब्रिटेन लौटना चाहते हैं।
-
दुनिया भर में अभूतपूर्व यात्रा प्रतिबंधों के मद्देनजर, यूके सरकार ने 30 मार्च को एयरलाइनों के साथ साझेदारी की घोषणा की, जिससे ब्रिटिश यात्री अपने देश वापस आ सकें जहाँ कमर्शियल फ्लाइट्स मौजूद नहीं हैं, सरकार 75 मिलियन पाउंड की विशेष सहायता दे रही है ताकी ब्रिटिश नागरिकों को ब्रिटेन वापस लाया जा सके। -
• भारत में ब्रिटिश नागरिकों को हमारी यात्रा सलाह तथा सोशल मीडिया चैनल्स को फॉलो करते रहना चाहिये ताकी उन्हे नयी सूचनाएं मिलती रहे तत्काल सहायता के लिए निम्नलिखित कांसुलर नंबरों पर फ़ोन करें:
नई दिल्ली: +91 (11) 2419 2100
चेन्नई: +91 (44) 42192151
मुंबई: +91 (22) 6650 2222
मीडिया
सैली हेडली, संचार प्रमुख
प्रेस तथा संचार, ब्रिटिश उच्चायोग
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली 110021
फोन : 24192100; फैक्स: 24192400
मीडिया प्रश्नों के लिए, ईमेल करें: BHCMediaDelhi@fco.gov.uk