विश्व की समाचार कथा

यूके जाने वाले भारतीय पर्यटकों एवं छात्रों की संख्या में वृद्धि

यूके के आधिकारिक सांख्यिकी निकाय ने वीजा की संख्या में हुई वृद्धि की पुष्टि की है।

UK Visa

राष्ट्रीय सांख्यिकी के लिए यूके के कार्यालय से जारी की जाने वाली नवीनतम तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में भारतीय नागरिकों को जारी किए गए ब्रिटिश वीजा में पिछले 12 महीनों में काफी तेजी आई है।

जनवरी से दिसंबर 2017 के दौरान भारतीय नागरिकों को 526,000 से अधिक वीजा जारी किए गए, जो कि 2016 की तुलना में करीब 10% अधिक है।

इस वृद्धि का मूल आधार आगंतुकों और छात्रों की संख्या में आई बढ़ोतरी है, आगंतुकों की संख्या 11% बढ़कर 427,000 और छात्रों की संख्या 28% बढ़कर 14,500 पहुंच गई है।

अन्य सभी राष्ट्रीयताओं की तुलना में भारतीय नागरिकों को सबसे अधिक रोजगार वीजा दिए गए हैं, 59,000 भारतीयों ने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए यूके का चुना है।

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त, सर डोमिनिक एस्क्विथ ने कहा:

ये आंकड़े यूके और भारत के रिश्ते में आई सुदृढ़ता को बयान करते हैं। मुझे खुशी है कि पहले से कहीं ज्यादा भारतीय काम, अध्ययन, पर्यटन और व्यावसायिक यात्रा के लिए यूके को चुन रहे हैं। विशेष रूप से भारतीय छात्रों में आई 28% वृद्धि का हम स्वागत करते हैं, यह दर्शाता है कि हमारे विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय फिर से भारत के सबसे प्रतिभाशाली और श्रेष्ठ युवाओं को आकर्षित करने में सफल रहे हैं।

भारतीयों के लिए हमारी वीजा सेवा किसी भी अन्य सेवा जितनी ही बेहतरीन है। वैश्विक मानदंडों के अनुरूप, लगभग 90% आवेदकों को वीजा जारी किया जाता है। भारत के कुछ 99% आवेदकों को हमारे 15 दिवसीय सेवा मानक के भीतर वीजा मिल जाता है और किसी भी अन्य देश की तुलना में भारत में सबसे अधिक वीजा आवेदन केंद्र स्थापित किए गए हैं।

अधिक जानकारी

  • ऊपर दिए गए आंकड़े जनवरी से दिसम्बर 2017 के हैं - और उनकी तुलना पिछले 12 महीनों (जनवरी से दिसंबर 2016) के साथ की गई है।
  • इस डेटा का स्रोत राष्ट्रीय सांख्यिकी तिमाही अपडेट कार्यालय है - यहाँ ऑनलाइन उपलब्ध है।

मीडिया

स्टुअर्ट एडम,
प्रमुख, प्रेस और संचार
ब्रिटिश उच्चायोग,चाणक्यपुरी
नई दिल्ली 110021
टेलीफोन: 24192100; फैक्स: 24192400

मेलः हैरी बूटी

हमें फॉलो करें Twitter, Facebook, Flickr, Storify, Eventbrite, Blogs, Youtube, Instagram, Snapchat @UKinIndia, Periscope @UKinIndia

प्रकाशित 23 February 2018