विश्व की समाचार कथा

रॉयल नौसेना युद्धपोत एचएमएस स्पे ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का पहली बार दौरा किया

रॉयल नौसेना युद्धपोत, एचएमएस स्पे ने सिस्टर पोत एचएमएस तामार के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत की अपनी पहली यात्रा की है।

Royal Navy warship HMS Spey

रॉयल नौसेना युद्धपोत, एचएमएस स्पे ने सिस्टर पोत एचएमएस तामार के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत की अपनी पहली यात्रा की है। बैच 2 अपतटीय गश्ती पोत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर पहुंचा।

पोर्ट ब्लेयर के बाहरी इलाके में नौसेना घटक कमान (एनएवीसीसी) मुख्यालय के बगल में तैनात रॉयल नौसेना के अधिकारियों ने योजना पर चर्चा के लिए अपने भारतीय सैन्य समकक्षों का स्वागत किया।

भारत में रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर निक सॉयर ने भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, अंडमान और निकोबार कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, रियर एडमिरल संदीप संधू और कमांडर सुग्रीव के साथ बंगाल की खाड़ी के भीतर समुद्री सुरक्षा चुनौतियों और प्राथमिकताओं पर चर्चा की मेजबानी की।

एचएमएस स्पे के कार्यकारी अधिकारी (अस्थायी रूप से कमान में) लेफ्टिनेंट कमांडर ब्रिजेट मैकने आरएन ने कहा:

“भारतीय नौसेना एवं रॉयल नौसेना के बीच लगातार बंदरगाह के दौरे और बहुपक्षीय अभ्यास हमारे निरंतर बढ़ते संबंधों और परिचालन बातचीत और सहयोग का समर्थन करना जारी रखते हैं। यूके और भारत नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली में दृढ़ता से विश्वास करते हैं, और बढ़ावा देते हैं; हम अंतरराष्ट्रीय नौवहन कानून को बनाए रखने और एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने में रुचि साझा करते हैं”।

भारत में ब्रिटेन के रक्षा सलाहकार, ब्रिगेडियर निक सॉयर ने कहा:

 ’हम नियम आधारित व्यवस्था को चुनौती देने वालों का सामना करने और समुद्र में और समुद्र  से  बाहर शांति एवं समृद्धि सुनिश्चित करने के साझा प्रयास में भारत के साथ अपने संबंधों को अत्यंत महत्व देते हैं। एक वर्ष के भीतर रॉयल नौसेना जहाज की छठी भारत यात्रा इसके साथ-साथ ब्रिटेन के हिंद-प्रशांत क्षेत्र झुकाव का सबसे स्पष्ट प्रदर्शन है”।

समुद्र में, एचएमएस स्पे ने भारतीय नौसेना के कई सेवा कर्मियों की मेजबानी की, जबकि इस जहाज ने भारतीय नौसेना के गश्ती पोत के साथ एक समुद्री युद्धाभ्यास किया, जिससे दोनों देशों के बीच परिचालन अंतर-क्षमता विकसित हुई।

एचएमएस स्पे के चालक दल को द्वीपों की समृद्ध संस्कृति और विविधता का पता लगाने का अवसर मिला, इसमें राष्ट्रीय उद्यान में अविश्वसनीय वनस्पतियों और जीवों की खोज की और कई रमणीय समुद्र तटों और कोव में समृद्ध समुद्री जीवन के साथ तैराकी की।

अधिक जानकारी

  • एचएमएस स्पे के चित्रों का उपयोग करने के लिए नि: शुल्क यहां पर उपलब्ध हैं
  • एचएमएस तमार, एचएमएस स्पे के साथ, सितंबर 2021 से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थायी तैनाती पर है।
  • इस वर्ष जनवरी में, एचएमएस तमाड़ तीन दशकों में अंडमान और निकोबार का दौरा करने वाला केवल दूसरा रॉयल नौसेना युद्धपोत बन गया क्योंकि इसकी पांच वर्ष की गश्त पहली बार हिंद महासागर में स्थानांतरित हुई।
  • मार्च में, एचएमएस लैंकेस्टर ने भारतीय नौसेना के साथ अभ्यास कोंकण में भाग लेने के लिए भारत के पश्चिमी समुद्र तट का दौरा किया।

मीडिया

मीडिया प्रश्नों के लिए, कृपया संपर्क करें:

डेविड रसेल, संचार
प्रेस और संचार प्रमुख, ब्रिटिश उच्चायोग,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली 110021। दूरभाष: 24192100

मेल करें: BHCMediaDelhi@fcdo.gov.uk

हमें फॉलो करें: Twitter (X), Facebook, Instagram, Flickr, Youtube and LinkedIn

प्रकाशित 24 November 2023