विश्व की समाचार कथा

एक वर्ष में 500,000 से अधिक भारतीय ने ब्रिटेन का दौरा किया

जून 2019 को समाप्त होने वाले वर्ष में 503000 से अधिक भारतीय नागरिकों ने विजिटर वीजा प्राप्त किया।

UK

प्रवासन सांख्यिकी नवीनतम तिमाही रिपोर्ट जो की यूके के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा प्रकाशित की जाती है, उसके अनुसार 12 महीने की अवधि में आधे मिलियन से अधिक भारतीयों ने यूके का दौरा किया।

यह पिछले वर्ष की तुलना में 11% की वृद्धि थी। यूके के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा हर तिमाही में प्रकाशित की गई रिपोर्ट बताती है कि भारतीय और चीनी नागरिकों ने एक साथ सभी विजिटर वीजा के लगभग आधे (49%) हिस्से लिए।

यूके में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 42% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विजिटर वीजा के अलावा लगभग 22000 भारतीय नागरिकों को जून 2019 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए टीयर 4 (अध्ययन) वीजा प्राप्त हुआ – जो पिछले वर्ष के लगभग 15000 से ज्यादा है। ब्रिटेन में पढ़ने वाले भारतीयों की संख्या 3 वर्षों में लगभग दोगुनी हो गई है और अब 2011 के बाद उच्चतम स्तर पर है।

भारत में उच्चायुक्त सर डोमिनिक अस्क्विथ ने कहा:

इन आंकड़ों में निरंतर वृद्धि यूके-भारत संबंधों के लिए शानदार खबर है। इससे यह भी पता चलता है कि ब्रिटेन भारतीयों के काम करने, अध्ययन करने और छुट्टी मनाने के लिए एक स्वागत योग्य जगह है। ऐसा लगता है कि इंग्लैंड और वेल्स में क्रिकेट विश्व कप के लिए ब्रिटेन की यात्रा करने वाले भारतीय प्रशंसकों की संख्या हमारी कल्पना से भी अधिक थी और मुझे भविष्य में भारत से और भी अधिक दर्शकों को देखने की उम्मीद है।

जितने अधिक भारतीय आते हैं, हमारे दोनों देशों के बीच ‘लिविंग ब्रिज ‘ और मज़बूत होता चला जाता है। मैं इस प्रभावशाली रिकॉर्ड को जारी रखने के लिए भारत में अपने सहयोगियों के साथ काम करने की आशा करता हूं।

अन्य जानकारी

Q2 2019 रिपोर्ट में सभी आंकड़े वर्ष जुलाई 2018 से जून 2019 तक संबंधित हैं। पूर्ण सांख्यिकीय रिलीज Office for National Statistics’ website पर ऑनलाइन देखी जा सकती है।

यूके वीजा के रुझानों की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रवासन के आंकड़े तिमाही अपडेट किए जाते हैं। आगामी रिलीज़ निम्न प्रारूप में 12 महीने की अवधि को कवर करेगा:

  • Q3 2019: अक्टूबर 2018 - सितंबर 2019 (नवंबर 2019 को जारी)
  • Q4 2019: जनवरी 2019 - दिसंबर 2019 (फरवरी 2020 को जारी)
  • Q1 2020: अप्रैल 2019 - मार्च 2020 (मई 2020 को जारी)

इस मार्गदर्शन के अनुसार माइग्रेशन के आँकड़े वर्तमान में अभी प्रायोगिक रूप में वर्गीकृत किए गए हैं और परिवर्तित भी हो सकते हैं।

प्रधान मंत्री ने हाल ही में यूके को एक विज्ञान महाशक्ति के रूप में बनाने के लिए एक नए फास्ट-ट्रैक वीजा की पेशकश की घोषणा की, जो मौजूदा टियर 1 असाधारण प्रतिभा वीजा के तर्ज़ पर बनाया गया है । नई योजना के तहत:

  • योग्य व्यक्तियों को तीन साल का वीजा मिलेगा
  • कोई न्यूनतम वेतन की आवश्यकता नहीं होगी
  • व्यक्ति विशेष को यूके पहुंचने से पहले कोई नौकरी सुरक्षित करने की आवश्यकता नहीं होगी

मीडिया

मीडिया पूछताछ के लिए, कृपया संपर्क करें:

सैली हेडली, संचार प्रमुख
प्रेस और संचार, ब्रिटिश हाई कमीशन,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली-110021
दूरभाष: 24192100; फैक्स: 24192400

मेल करें: अश्वमेघ बनर्जी

हमें अनुसरण करें Twitter, Facebook, Instagram, Flickr, Youtube, Eventbrite and Blogs

प्रकाशित 23 August 2019