विश्व की समाचार कथा

ग्लोबल यूथ फोरम ने दिल्ली में राष्ट्रमंडल बिग लंच का आयोजन किया

राष्ट्रमंडल के 53 देशों के लोगों को आपस में जोड़ने की भावना के साथ राष्ट्रमंडल युवा फोरम के सदस्य बिग लंच के लिए एकत्रित हुए।

CW Big Lunch

नई दिल्ली में आयोजित बिग लंच 53 राष्ट्रमंडल देशों में 12 मार्च - राष्ट्रमंडल दिवस रविवार 22 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले बिग लंच शृंखला की पहली कड़ी है।

यूके सरकार के साथ साझेदारी में ईडन परियोजना द्वारा आयोजित, इस ईवेंट में सम्पूर्ण राष्ट्रमंडल के हजारों लोगों ने एक साथ भोजन किया और एक दूसरे के साथ अपने राष्ट्रमंडल संबंधों, कहानियों और अनुभवों को साझा कर उनका जश्न मनाया।

ये लंच राष्ट्रमंडल प्रमुखों की बैठक 2018 से पहले और बैठक के दौरान आयोजित की जाएंगे । पांच दिनों से अधिक समय तक चलने वाले, 53 देशों के नेता और विदेश मंत्री और 2,000 से अधिक प्रतिनिधि लंदन और विन्सर में 16 से 20 अप्रैल तक होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे और साझा वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करने के तरीक़ों पर चर्चा करेंगे।

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्क्विथ केसीएमजी ने कहा:

मैं अपने राष्ट्रमंडल बिग लंच का आयोजन करने के लिए अति उत्साहित हूँ। भोजन के दौरान वार्तालाप कर, ग्लोबल यूथ - राष्ट्रमंडल युवा फोरम के लोगों को हमारे समुदाय को एक साथ लाने और ख़ुशियाँ मनाने का एक मौका मिला।

यह एक दूसरे के साथ और सम्पूर्ण राष्ट्रमंडल के व्यापक समुदायों के साथ हमारे संबंधों को सराहने और उन्हें मजबूत करने का एक शानदार अवसर रहा है।

पीटर स्टीवर्ट एमवीओ, ईडन परियोजना के कार्यकारी निदेशक ने कहा:

राष्ट्रमंडल दिवस से, हम लोगों को उनके आस पास रहने वाले लोगों के साथ दोस्ती करने, भोजन पर जाने और मज़ा करने प्रोत्साहित कर रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित उत्सव 6 महाद्वीपों में कई जगह आयोजित किए जाने वाले उत्सवों की एक अभूतपूर्व कड़ी है!

राष्ट्रमंडल बिग लंच लोगों को एक साथ लाते हैं, हमारी विविधता को दिखाते हैं और सबसे महत्वपूर्ण समानता को प्रोत्साहित करते हैं जो राष्ट्रमंडल की सच्ची भावना को प्रदर्शित करती है।

राष्ट्रमंडल युवा फोरम, ग्लोबल युथ की अध्यक्ष, प्रणति हल्दिया ने कहा:

राष्ट्रमंडल दिवस (12 मार्च) के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल बिग लंच आयोजित करने के लिए ब्रिटिश उच्चायोग का साथ मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। बिग लंच ने हमें समाज में मूर्त परिणाम प्राप्त करने के लिए और राष्ट्रमंडल में प्रासंगिक मुद्दों के बारे में बात करने के लिए युवाओं के राष्ट्रमंडल संदेश को प्रसारित करने का अवसर दिया है।

राष्ट्रमंडल बिग लंच अभी पूरे भारत में आयोजित किए जाएंगे और फिर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और भुवनेश्वर में होने वाले राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलनों में आयोजित किए जाएँगे।

राष्ट्रमंडल बिग लंच ईडन परियोजना के वार्षिक बिग लंच से प्रेरित है और उसी के आधार पर निर्मित है, जिसे 2009 में साझा भोजन पर अपने समुदायों के लोगों से जुड़ने के लिए एक मार्ग के रूप में शुरू किया गया था। इसके बाद से बिग लंच में लाखों लोगों ने शिरकत की है, जिसमें द क्वीन की डायमंड जुबली भी शामिल है। बिग लंच इस साल के अंत में रविवार 3 जून को आयोजित किया जाएगा।

अधिक जानकारी:

ईडन परियोजना

ईडन परियोजना कोर्नवाल, यूके में स्थित एक शैक्षणिक दान और सामाजिक उद्यम है, जिसका उद्देश्य लोगों को बेहतर भविष्य तलाशने के लिए एक दूसरे और प्राकृतिक दुनिया से जोड़ना है।

ईडन परियोजना बिग लंच इस साल रविवार, 3 जून को आयोजित की जाएगी।

बिग लंच के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया उनकी वेबसाइट पर जाएं या उनके फ़ेसबुक पेज पर जाएँ और ट्विटर पर @edencommunities और #thebiglunch को फ़ॉलो करें।

राष्ट्रमंडल सरकार के प्रमुखों की बैठक

अप्रैल 2018 में यूके राष्ट्रमंडल सरकार के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी करेगा, जिसके लिए सम्पूर्ण राष्ट्रमंडल के नेता लंदन और विन्सर में इकट्ठा होंगे। ‘साझा भविष्य की ओर’ की थीम के साथ, वे राष्ट्रमंडल के 2.4 अरब नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं के लिए अधिक समृद्ध, सुरक्षित, स्थायी और निष्पक्ष भविष्य का निर्माण करने के लिए काम करेंगे।

अधिक जानकारी के लिए, उनकी वेबसाइट पर जाएं या ट्विटर पर @commonwealth18 #OurCommonwealth को फ़ॉलो करें।

मीडिया

मीडिया प्रश्नों के लिए, कृपया संपर्क करें:

स्टुअर्ट एडम, प्रमुख
प्रेस और संचार
ब्रिटिश उच्चायोग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली 110021
टेलीः 24192100; फैक्स: 24192400

मेल: असद मिर्जा

हमें फ़ॉलो करें Twitter, Facebook, Flickr, Storify, Eventbrite, Blogs, Youtube, Instagram, Snapchat @UKinIndia, Periscope @UKinIndia

प्रकाशित 13 March 2018