विश्व की समाचार कथा

ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा राजा का जन्मदिन का आयोजन

ब्रिटिश उच्चायोग आज किंग्स बर्थडे पार्टी (केबीपी) की मेजबानी करेगा, जो ब्रिटिश किंग के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए एक वार्षिक उत्सव है।

यह भव्य कार्यक्रम ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्ष के रूप में किंग को सम्मान प्रदान करता है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश कला, संस्कृति एवं हरित नवाचार प्रदर्शित होते हैं।

आखिरी बार ब्रिटेन ने 1951 में केबीपी मनाया था। महामहिम राजा चार्ल्स III का जन्म 1948 में हुआ था और 1952 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के द्वारा तख़्त सँभालने पर उत्तराधिकारी बन गए। यूके और विदेशों में अपने आधिकारिक और औपचारिक कर्तव्यों के अलावा, महामहिम ने दशकों से पर्यावरण एवं सतत विकास, कला, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा से संबंधित कारणों की एक विस्तृत तथ्यों का समर्थन किया है।

आज के समारोह में ब्रिटेन के चार देशों के खाने-पीने की चीजें, ब्रिटिश पॉपस्टार रिका (चंद्रिका दरबारी) और नई दिल्ली स्थित फेम कलेक्टिव कोवेन कोड की प्रस्तुति होगी। इस आयोजन में प्रदर्शकों में ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट शामिल है, जो पूरे उपमहाद्वीप में स्थायी समाधानों का समर्थन करता है एवं 2007 में इसे महामहिम सम्राट द्वारा स्थापित किया गया था। भारत सरकार के गणमान्य व्यक्तियों, राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधियों, व्यापारिक नेतृत्व और कूटनीति, कला, शिक्षा, अनुसंधान, व्यवसाय और खेल के क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों के भी भाग लेने की संभावना है।

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा,

‘महामहिम राजा ने अपना जीवन सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। चार दशकों में 20 से अधिक चैरिटी की स्थापना की। उन्होंने विश्व भर में यूनाइटेड किंगडम के लिए अथक काम किया है, जिसमें भारत और यहाँ के लोगों के साथ आधुनिक साझेदारी को बढ़ावा देने में उनकी स्थायी रुचि भी शामिल है। यहां नई दिल्ली में मित्रों के साथ उनका जन्मदिन मनाना सौभाग्य की बात है।

इस वर्ष के केबीपी का आयोजन हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचएसबीसी इंडिया, इनमारसैट, हेलियन, टाइड, वर्जिन अटलांटिक, ब्रिटिश काउंसिल, यूकेआईबीसी, रोल्स रॉयस इंडिया, डियाजियो इंडिया, विलियम ग्रांट एंड संस, बीम सनटोरी, बेवेग, प्लाडिस ग्लोबल, बीरा 91 और लंदन एसेंस के अनुग्रहपूर्ण समर्थन से किया गया है।

अधिक जानकारी

  • इवेंट से फ्री-टू-यूज हाई रिजॉल्यूशन इमेज 16 मार्च को यहां अपलोड की जाएंगी।
  • किंग्स बर्थडे पार्टी दुनिया भर में ब्रिटिश दूतावासों और उच्चायोगों द्वारा मनाई जाती है।
  • महामहिम राजा का राज्याभिषेक, एक पीढ़ी में एक बार होने वाला कार्यक्रम, 6 मई को वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। यहाँ 2023 का सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम होने की संभावना है, जिसमें विश्व भर के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • महामहिम राजा का जन्मदिन 14 नवंबर को मनाया जाता है, लेकिन 2023 में उनका आधिकारिक जन्मदिन 17 जून को चिह्नित किया जाएगा, जब किंग्स बर्थडे परेड (जिसे ट्रूपिंग द कलर भी कहा जाता है) लंदन में आयोजित की जाएगी।
  • महामहिम राजा ने भारत की 10 आधिकारिक यात्राएं की हैं, हाल ही में नवंबर 2019 में उन्होंने सतत बाजारों, जलवायु परिवर्तन एवं सामाजिक वित्त पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ब्रिटिश-भारत संबंधों का उत्सव मनाने के लिए नई दिल्ली और मुंबई का दौरा किया।

मीडिया

मीडिया प्रश्नों के लिए, कृपया संपर्क करें:

डेविड रसेल, संचार
प्रेस और संचार प्रमुख, ब्रिटिश उच्चायोग,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली 110021। दूरभाष: 24192100

मेल करें: BHCMediaDelhi@fcdo.gov.uk

हमें फॉलो करें: Twitter, Facebook, Instagram, Flickr, Youtube and LinkedIn

प्रकाशित 15 March 2023