विश्व की समाचार कथा

एलन गेमेल ओबीई को पश्चिमी भारत में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है

वे दक्षिण एशिया में महारानी के व्यापार आयुक्त (HMTC) के रूप में भी काम करेंगेl

Alan Gemmell

एलन की पिछली भूमिकाओं में ब्रिटिश काउंसिल इंडिया का निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कामनवेल्थ एंटरप्राइज एंड इन्वेस्टमेंट कॉउन्सिल शामिल हैl

एलन गेमेल का भारत के साथ मजबूत जुड़ाव जारी रहेगा जब वे पश्चिमी भारत के नए उप-उच्चायुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे, वह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा में सभी प्रकार के राजनयिक गतिविधियों के लिए उत्तरदायी होंगे। इसके अतिरिक्त, इस क्षेत्र में ब्रिटेन के व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए दक्षिण एशिया में महारानी के व्यापार आयुक्त (HMTC) भी नियुक्त किए जाते हैं।

पहले उन्होंने भारत में 2016 से 2018 तक ब्रिटिश काउंसिल के निदेशक के रूप में काम किया और यूके-इंडिया ईयर ऑफ कल्चर का नेतृत्व किया और देश भर में राज्य सरकारों के साथ मिलकर शिक्षा एजेंडा को मजबूती प्रदान करने के लिए काम किया। एलन को 2016 में कला और विज्ञान में उनके योगदान के लिए ऑफिसर ऑफ द ब्रिटिश अम्पायर (OBE) का ख़िताब मिला।

भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त जेन थॉम्पसन ने कहा:

मैं एलन का भारत में स्वागत करता हूँ और उन्हें देश के सबसे गतिशील भागों में ब्रिटेन की गतिविधियों की अगुवाई करते देखता खुश हूं। व्यापार का उनका अच्छा खासा अनुभव, कला से गहरा जुड़ाव, और भारत के साथ लगाव उन्हें यूके और भारत के लिए आपसी समृद्धि को आगे ले जाने के लिए पूरी तरह से योग्य बनाता है, और “लिविंग ब्रिज” का निर्माण करेगा जो हमारे देशों को जोड़ेगा।

पश्चिमी भारत में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त और दक्षिण एशिया में महारानी के व्यापार आयुक्त एलन गेमेल ने कहा:

मैं दोनों देशों के बीच अधिक से अधिक व्यापार और निवेश में सहयोग में समर्थन करने, और ब्रिटेन और भारत के बीच एक महत्वाकांक्षी साझेदारी में मदद करने के लिए भारत वापस आकर खुश हूं। मुंबई और लंदन अपने देशों की वित्तीय राजधानियाँ हैं और दुनिया के कुछ सबसे गतिशील और रचनात्मक शहरों में से है। मैं उन मजबूत संबंध को बेहतर करने के लिए आशान्वित हूं जो वे साझा करते हैं।

इस हफ्ते ही ब्रिटेन के नए व्यापार मंत्री, रानिल जयवर्धना और भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने कोविड-19 के दौरान व्यापार में गति को बनाए रखने के लिए हम और क्या कर सकते हैं, के बारे में अपनी बातें रखी। हम स्वास्थ्य और जीवन विज्ञान में एक वैश्विक नेता के रूप में भारत की अधिक प्रमुख भूमिका का दृढ़ता से समर्थन करना चाहते हैं।

एलन इस हफ्ते मुंबई पहुंचे और उन्होंने कोविड -19 के लिए उठाए जाने वाले कदम और व्यापार में भागीदारी पर केंद्रित करते हुए महत्वपूर्ण शेयरहोल्डरों के साथ वर्चुअली जुड़ना शुरू किया जिसमें कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री , फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल और लंदन शहर के लॉर्ड मेयर शामिल थे।

अन्य जानकारी

एलन गेमेल की बायोग्राफी Gov.uk पर उपलब्ध है।

वे क्रिस्पिन साइमन के बाद नियुक्त हुए हैं जिन्होंने नवंबर 2017 से मार्च 2020 तक पश्चिम भारत में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त, और दक्षिण एशिया में महारानी के व्यापार आयुक्त के रूप में कार्य किया।

उप उच्चायुक्त एक अन्य प्रमुख शहर में उच्चायोग के अधीनस्थ कार्यालय का नेतृत्व करता है। उप उच्चायुक्त कौंसल जनरल के समान भूमिका अदा करता है, जो यूके सरकार का प्रतिनिधित्व करता है और आमतौर पर अपने शहर या क्षेत्र में कांसुलर, वीजा और व्यापार गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होता है।

दक्षिण एशिया में महारानी के व्यापार आयुक्त विदेशों में सरकार के प्रयासों का समन्वयन करने के लिए व्यापक राजनयिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के साथ निकटता से सहयोग करते हैं जिससे यूके के व्यापार और समृद्धि को बढ़ावा दी जा सके। इसमें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) ,और इंटरनेशनल एकॉनॉमिज की पूर्ण जिम्मेदारी शामिल है जिसके तहत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने और वित्तीय सहायता पहुंचा कर और मुक्त व्यापार का समर्थन कर यूके और वैश्विक समृद्धि को सुदृढ़ करना है।

मीडिया

मीडिया पूछताछ के लिए, कृपया संपर्क करें:

सैली हेडली, संचार प्रमुख
प्रेस और संचार, ब्रिटिश हाई कमीशन,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली-110021
दूरभाष: 24192100; फैक्स: 24192400

मेल करें: विराज त्रिवेदी

हमें फॉलो करें: Twitter, Facebook, Instagram, Flickr, Youtube, Eventbrite and Blogs

प्रकाशित 11 June 2020