विश्व की समाचार कथा

यूके में पढ़ने की इच्छा रखने वाले भारतीय छात्रों में 63% का इज़ाफ़ा

यूके के आज प्रकाशित होने वाले (28 नवंबर) नवीनतम इमीग्रेशन स्टेटिस्टिक्स के अनुसार 30,000 से अधिक भारतीय छात्रों को सितंबर 2019 के समाप्ति तक टीयर 4 (अध्ययन के लिए) वीजा प्राप्त हुआ - पिछले वर्ष के 19,000 के मुकाबले।

London City Image

वैश्विक स्तर पर यह उल्लेखनीय 63% वृद्धि वर्ष के बाद वर्ष की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है।

पिछले दशक में, 270,000 से अधिक भारतीय छात्रों ने यूके की विश्व अग्रणी शिक्षा का लाभ उठाया है। दुनिया के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में से तीन यूके में है। नई दिल्ली में हाल में हुए ‘स्टडी इन यूके’ फेयर के दौरान 1,400 से अधिक वॉकिन दर्ज किये गए, जिससे छात्रों को 50 से अधिक यूके के विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने का मौका मिला।

वीजा के नवीनतम आंकड़े यह भी बताते हैं कि यूके भारतीयों के लिए छूटी का एक लोकप्रिय स्थान बना हुआ है। 512,000 से अधिक भारतीय नागरिकों ने यात्रा वीजा/ विजिट वीज़ा प्राप्त किया - पिछले वर्ष की तुलना में 9% अधिक।

कुल मिलाकर, यह अनुमान है कि यूके के सभी 5 में से 1 वीजा से अधिक भारतीय नागरिक को दिए जाते हैं तथा 90% भारतीय आवेदन सफल होते हैं - जो की वैश्विक औसत से अधिक है। वैश्विक स्तर पर दिए गए सभी टीयर 2 वीज़ा में से लगभग 51% वीजा भारतीय नागरिको को दिए जाते है - जिसमें से 56,000 भारतीयों को रिपोर्टिंग अवधि में कुशल कार्य वीजा/ स्किल्ड वर्क वीजा प्राप्त हुआ।

सर डोमिनिक एस्क्विथ, भारत में ब्रिटिश उच्चायोग, ने कहा:

मुझे यह जानकर खुशी हुई कि एक बार फिर से आंकड़े बताते हैं कि अधिक भारतीय ब्रिटेन के विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन करने के लिए आ रहे हैं। ऐसा लगातार तीसरा वर्ष है जिसमें संख्या में वृद्धि हुई है। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि कल के ये युवा नेता भारत तथा ब्रिटेन को जोड़ने वाली कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।

बारबरा विक्खम, निदेशक, ब्रिटिश काउंसिल, ने कहा:

हमें यह देखकर खुशी होती है कि वर्ष दर वर्ष, अधिक से अधिक भारतीय छात्र,ब्रिटेन के शिक्षा प्रणाली को चुन रहें हैं तथा इसपर भरोसा कर रहे हैं। यूके भी सामान रूप से, यहाँ के शिक्षा संस्थान, प्रतिभाओं तथा संस्कृति की विविधता से लाभान्वित होते हैं जो भारतीय छात्र विश्वविद्यालय में लाते हैं। भारतीय और यूके के बीच उच्च शिक्षा क्षेत्रों में शानदार सहयोग के साथ, छात्र वीजा आंकड़ों में सकारात्मक वृद्धि यह सुनिश्चित कर रही है कि शिक्षा हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को महत्वपूर्ण बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभा रही है।

कुछ और सूचनाएं

त्रैमासिक 3 2019 की रिपोर्ट के सभी आंकड़े अक्टूबर 2018 से सितंबर 2019 तक संबंधित हैं। पूर्ण सांख्यिकीय रिलीज ऑनलाइन Gov.uk वेबसाइट पर देखी जा सकती है: छात्र वीजा, यात्रा वीजा, स्किल्ड वर्क वीजा

माइग्रेशन स्टेटिस्टिक्स त्रैमासिक रूप से अपडेट किए जाते हैं। आगामी रिलीज़ निम्न प्रारूप में 12 महीने की अवधि की होगी:

  • त्रैमासिक4 2019: जनवरी 2019 - दिसंबर 2019 (फरवरी 2020 को जारी)
  • त्रैमासिक1 2020: अप्रैल 2019 - मार्च 2020 (मई 2020 को जारी)
  • त्रैमासिक 2 2020: जुलाई 2019 - जून 202 (अगस्त 2020 को जारी)

2020 के टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में से तीन यूके (ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, इंपीरियल कॉलेज) में हैं। हमारे यहाँ शीर्ष 100 में 11 (UCL, LSE, एडिनबर्ग, मैनचेस्टर, ग्लासगो) तथा शीर्ष 200 में 28 (बर्मिंघम, शेफ़ील्ड, एक्सेटर, नॉटिंघम, लीड्स) विश्वविद्यालय हैं।

मीडिया

मीडिया के सवालो के लिए कृपया संपर्क करें:

सैली हेडली,प्रमुख प्रेस तथा संचार,
ब्रिटिश उच्च आयोग
चाणक्यपुरी,नई दिल्ली 110021
टेल-24192100; फैक्स:24192400

मेल करें: अश्वमेघ बनर्जी

हमें Twitter, Facebook, Instagram, Flickr, Youtube, Eventbrite और Blogs पर फॉलो करें।

प्रकाशित 28 November 2019