ब्रिटिश उप उच्चायोग बेंगलुरु

बेंगलुरु में स्थित ब्रिटिश उप उच्चायोग बेंगलुरु में यूके सरकार का प्रतिनिधित्व करता है।

अधिक जानकारी के लिए हमारे यूके और भारत समाचार पृष्ठ पर जाएँ।

हम भारत में रहने वाले या घुमने आए ब्रिटिश नागरिकों को अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं। आप भारत में रहते हुए यूके सरकार की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

तत्काल सहायता

यदि आप भारत में हैं और आपको तत्काल मदद की ज़रूरत है (उदाहरण के लिए, आप पर हमला हुआ है, गिरफ़्तार किया गया है या किसी की मृत्यु हो गई है), तो +91 (44) 42192151 पर कॉल करें या Consular.chennai@fco.gov.uk. पर ईमेल करें।

यदि आप यूके में है और आप भारत में किसी ब्रिटिश नागरिक के बारे में चिंतित हैं, तो 020 7008 1500 पर कॉल करें।

आपातकालीन यात्रा दस्तावेज़ पाएँ

यदि आप विदेश में हैं और आपका पासपोर्ट खो गया है या चोरी हो गया है, क्षतिग्रस्त हो गया है या उसकी समय सीमा समाप्त हो गई है और आप यात्रा के समय नया या प्रतिस्थापन पासपोर्ट प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं तो आप आपातकालीन यात्रा दस्तावेज़ के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आपातकालीन यात्रा दस्तावेज़ के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

यदि आपातकालीन यात्रा दस्तावेज़ की ज़रूरत 16 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को है, तो उनके स्थान पर उनके अभिभावक या संरक्षक को आवेदन करना चाहिए।

यदि आपको अगले 24 घंटे के भीतर यात्रा करनी है, तो जल्द से जल्द हमसे संपर्क करें

यदि आप 3 सप्ताह के बाद यात्रा करने वाले हैं, तो देखें कि आप यात्रा के समय नया या प्रतिस्थापन पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं या नहीं।

यदि आप ब्रिटिश नागरिक नहीं हैं या इससे पहले आपके पास ब्रिटिश पासपोर्ट नहीं था

यदि आपको ज्ञात नहीं है, तो देखें कि आप ब्रिटिश नागरिक हैं या नहीं

यदि आप ब्रिटिश नागरिक नहीं हैं लेकिन आपको लगता है कि आप योग्य हो सकते हैं, तो आपातकालीन यात्रा दस्तावेज़ के लिए आवेदन करने के लिए हमसे संपर्क करें

हमसे संपर्क करने के बाद, आपसे चेन्नई में स्थित ब्रिटिश उप उच्चायोग में आपातकालीन यात्रा दस्तावेज़ के लिए आवेदन करने के लिए अपॉइंटमेंट लेने के लिए कहा जाएगा।

अन्य कॉन्सुलर सेवाएँ

नोटरी और दस्तावेज़ी सेवाएँ

कानूनी कारणों से, हम राष्ट्रमंडल देशों में नोटरी कार्य कर पाने में असमर्थ हैं। इसमें दस्तावेज़ों को मूल की वास्तविक प्रति के रूप में प्रमाणित करना, शपथ दिलाना या शपथ-पत्र लेना शामिल हैं। इन कार्यों या अन्य नोटरी कार्यों के लिए, आपको स्थानीय नोटरी से संपर्क करना चाहिए। इसकी पुष्टि करने के लिए एक मानक पत्र उपलब्ध है कि हम भारत में ये सेवाएँ प्रस्तावित नहीं करते हैं।

विदेश में रहने वाले ब्रिटिश लोगों के लिए नोटरी और दस्तावेज़ी सेवाओं की पूरी सूची देखें।

कॉन्सुलर फीस

कॉन्सुलर फीस की पूरी सूची देखें।

हम निम्न शहरों में भी अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं:

हमारे लोग

Chandru Iyer

British Deputy High Commissioner Bengaluru and Deputy Trade Commissioner for Investment, South Asia
Chandru Iyer

हमसे संपर्क करें


ब्रिटिश उप उच्चायोग बेंगलुरु

प्रेस्टीज तक्त 23 कस्तूरबा रोड क्रॉस बेंगलुरु
कर्नाटका
560052
भारत

संपर्क प्रपत्र
https://www.contact.service.csd.fcdo.gov.uk/posts/india/british-deputy-high-commission-bengaluru

टेलीफोन:
+91 (80) 2210 0200

एक्सेस और खुलने का समय

कारपोरेट सूचना